इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बबलू श्रीवास्तव लखनऊ की सीबीआई कोर्ट से 20 साल पुराने अपहरण केस में बरी दिखावे से दूर परिवार के साथ दिवाली मनाते हैं पंकज त्रिपाठी विजय सेतुपति की \'पॉकेट नॉवेल\' की रिलीज डेट का ऐलान \'मातृभूमि\' की स्क्रिप्ट पर सलमान खान ने दी सफाई जियो हॉटस्टार पर छाई फिल्म \'झाड़फूँक\' क्रिप्टो करेंसी मार्केट में चौतरफा गिरावट, 76 हजार डॉलर से भी नीचे लुढ़का बिटकॉइन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के कप्तान होंगे वैभव सूर्यवंशी, 17 सदस्यीय टीम घोषित मुंबई के क्रिकेट संग्रहालय में दिखेंगी गांगुली, द्रविड़ और धोनी की ऐतिहासिक जर्सी अंडर-19 एशिया कप में ईशान, सहवाग और रायचंदानी का बेहतरीन प्रदर्शन, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया नारियल की खेती करने वाले किसान की बेटी ब्रिडनी ने रचा इतिहास, साइकिलिंग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमे के लिए पतंजलि में बनेगी विशेष टीम : रामदेव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रंग-कोडित व्यवस्था लागू, जनरल और रिजर्व यात्रियों के लिए अलग-अलग गेट सीबीआई ने कटनी में रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर दिल्ली समेत सात राज्यों को फिर से एक मौका दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू, कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार महाराष्ट्र के 87.45 लाख किसानों के खातों में 4,372 करोड़ रुपये की दिवाली अग्रिम सहायता जमा बैंक धोखाधड़ी मामले में फ्यूचर रिटेल के प्रवर्तकों व अन्य के ठिकानों पर सीबीआई का छापा कतर के अमीर ने ईरान के परमाणु प्रस्ताव पर ट्रंप से बात की फ्रांस में सरकार के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल में 16 लाख लोग सड़कों पर उतरे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले वकील और कोर्ट स्टॉफ को हाई कोर्ट से राहत, कर सकेंगे बीएस-6 मानक पूरा न करने वाले वाहनों का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट को बीसीआई ने बताया- लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए ऊपरी आयु सीमा की बाधा हटाई गई गंभीर आपराधिक आरोपों वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज बिना पटाखों वाली दिवाली की पहल को जन आंदोलन में बदलना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है फिल्म, निर्माताओं को 2 करोड़ जमा कराने के निर्देश रेसकोर्स मस्जिद की बिजली-पानी बंद करने पर एनडीएमसी को फटकार
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के कप्तान होंगे वैभव सूर्यवंशी, 17 सदस्यीय टीम घोषित

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के कप्तान होंगे वैभव सूर्यवंशी, 17 सदस्यीय टीम घोषित

06 Nov 2026

पटना, 06 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार की सीनियर टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। बिहार क्रिकेट संघ ने शुक्रवार को प्रतियोगिता के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की। सूरज कश्यप को उपकप्तान बनाया गया है। पहली बार वैभव बिहार की सीनियर टीम की अगुवाई करेंगे।


बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि वैभव ने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और परिपक्वता का परिचय दिया है। कप्तानी की जिम्मेदारी उन्हें एक क्रिकेटर और नेतृत्वकर्ता के रूप में आगे बढ़ने का नया अवसर देगी। उन्हें उम्मीद है कि वैभव की अगुवाई में टीम अनुशासित, प्रतिस्पर्धी और प्रभावी प्रदर्शन करेगी तथा आगामी सत्र में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।


बिहार क्रिकेट संघ की सीनियर चयन समिति की बैठक 6 नवंबर को हुई, जिसमें खिलाड़ियों के ट्रायल और पिछले प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद टीम को अंतिम रूप दिया गया। चयन समिति के अध्यक्ष हरविंदर सिंह और सदस्य अमिताभ विजयवर्गीय बैठक में मौजूद रहे, जबकि चयनकर्ता एस. शरत ने टेलीफोन के माध्यम से हिस्सा लिया। चार से छह नवंबर तक हुए ट्रायल और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा के बाद टीम चुनी गई।


बिहार की 17 सदस्यीय टीम


वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), रित्विक राज, सूरज कश्यप (उपकप्तान), मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान और हिमांशु सिंह।


मंगल महौर और शाकिब हुसैन का चयन उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। चयन समिति के फैसले के अनुसार, पहले दो मैचों के बाद उनकी फिटनेस का आकलन किया जाएगा। इसके बाद ही टीम में उनकी उपलब्धता को लेकर अंतिम निर्णय होगा।


16 खिलाड़ी स्टैंडबाय में


स्टैंडबाय खिलाड़ियों में बिपिन सौरभ, सुमन कुमार, आकाश राज, खालिद आलम, भास्कर दुबे, कुमार रजनीश, सुयश, अभिजीत साकेत, यशस्वी ऋषभ, लखन राजा, पवन कुमार, अमित चौधरी, पीयूष सिंह, भानु कुमार, लोकेश बाबूलाल कुमार और प्रशांत श्रीवास्तव शामिल हैं।


वैभव के लिए बिहार की सीनियर टीम की कप्तानी उनके क्रिकेट करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव है। आईपीएल-2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली और अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई।


न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेले गए तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वैभव ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी। दोनों बल्लेबाजों ने महज छह ओवर में बिना विकेट गंवाए 118 रन जोड़कर पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। दोनों के बीच 43 गेंदों में 133 रन की साझेदारी हुई। वैभव ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों पर 113 रन की शानदार पारी खेली।


बिहार क्रिकेट संघ के प्रशासक एवं पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अश्विनी कुमार सिंह, अध्यक्ष हर्षवर्धन और संघ के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने वैभव को कप्तान नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने उनकी क्षमताओं पर भरोसा जताते हुए वैभव और पूरी टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए शुभकामनाएं दीं।


बिहार की टीम प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर से इंदौर में करेगी, जहां उसके शुरुआती दो मुकाबले खेले जाएंगे। पूरे टूर्नामेंट के दौरान बिहार की रणजी ट्रॉफी टीम से जुड़ा सहयोगी स्टाफ ही खिलाड़ियों के साथ रहेगा। चयन समिति के अध्यक्ष हरविंदर सिंह और सदस्य अमिताभ विजयवर्गीय भी इंदौर में टीम के मुकाबले देखने के लिए मौजूद रहेंगे।