इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू, कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार महाराष्ट्र के 87.45 लाख किसानों के खातों में 4,372 करोड़ रुपये की दिवाली अग्रिम सहायता जमा बैंक धोखाधड़ी मामले में फ्यूचर रिटेल के प्रवर्तकों व अन्य के ठिकानों पर सीबीआई का छापा कतर के अमीर ने ईरान के परमाणु प्रस्ताव पर ट्रंप से बात की फ्रांस में सरकार के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल में 16 लाख लोग सड़कों पर उतरे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले वकील और कोर्ट स्टॉफ को हाई कोर्ट से राहत, कर सकेंगे बीएस-6 मानक पूरा न करने वाले वाहनों का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट को बीसीआई ने बताया- लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए ऊपरी आयु सीमा की बाधा हटाई गई गंभीर आपराधिक आरोपों वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज बिना पटाखों वाली दिवाली की पहल को जन आंदोलन में बदलना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है फिल्म, निर्माताओं को 2 करोड़ जमा कराने के निर्देश रेसकोर्स मस्जिद की बिजली-पानी बंद करने पर एनडीएमसी को फटकार अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, जेल में ही कटेगा त्योहारी सीजन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ याचिका खारिज सोनिया गांधी मतदाता सूची मामलाः शिकायतकर्ता को अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने की अनुमति तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार तेलंगाना में भारतनेट कार्यक्रम लागू करने को 3,189 करोड़ रुपये की मंजूरी कांग्रेस ने अग्निपथ योजना रद्द करने की मांग की, ‘जय जवान-पार्ट 2’ शुरू करने का ऐलान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जंगल से विस्फोटकों का जखीरा बरामद रेलवे ने शुरू की कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग की जांच, सुरक्षित बचाए गए यात्री दूसरी ट्रेन से रवाना चार लेन व उससे अधिक के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना बैरियर टोल वसूली के लिए दिशानिर्देश जारी दिवाली पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही चलेगी दिल्ली मेट्रो उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग आंध्र प्रदेश के तट पर मिले कासिमेडु के पांच मछुआरों के शव परिजनों को सौंपे गए रुपये ने डॉलर की तुलना में लगाई जोरदार छलांग, 56 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुई भारतीय मुद्रा
गंभीर आपराधिक आरोपों वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज

गंभीर आपराधिक आरोपों वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज

06 Nov 2026

नई दिल्ली, 06 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उच्चतम न्यायालय ने गंभीर आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे व्यक्तियों को मंत्री बनने या कैबिनेट में महत्वपूर्ण विभाग पाने से रोकने का दिशा-निर्देश जारी करने की मांग करने वाली याचिका आज खारिज कर दी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिका खारिज करने का आदेश दिया।


याचिका दिल्ली निवासी दिलीप कुमार ने दायर की थी। याचिका में मांग की गई थी कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को सांसदों और विधायकों को मंत्री बनाते समय या उन्हें कैबिनेट विभाग सौंपते समय उनके आपराधिक रिकॉर्ड पर भी विचार करना चाहिए। याचिका में स्पष्ट किया गया था कि वे संविधान के अनुच्छेद 75 और 164 के तहत कोई नई अयोग्यता जोड़ने की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि मंत्रियों के चयन और विभागों के आवंटन में विवेक के विवेकपूर्ण इस्तेमाल के लिए केवल कुछ मानक या मानदंड तय करने का आग्रह कर रहे थे।


याचिकाकर्ता ने 'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स' (एडीआर) के 2025 के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि देश के लगभग 45 प्रतिशत मौजूदा विधायकों पर आपराधिक मामले और 29 प्रतिशत पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद संसद ने इस समस्या से निपटने के लिए एक दशक से कोई पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं।


सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिशा-निर्देश तय करने की व्यावहारिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आपराधिक कानूनों का राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यह मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के विवेक पर ही छोड़ा जाना चाहिए कि कोई आपराधिक मामला सरकार के लिए कितना असुविधाजनक या शर्मनाक है कि उस व्यक्ति को कैबिनेट से बाहर रखा जाए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कार्यपालिका के इस विशेषाधिकार पर कोई भी बदलाव कोर्ट की बजाय राजनीतिक कार्यपालिका और संसद के अधिकार क्षेत्र में आता है।

Latest News