इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बबलू श्रीवास्तव लखनऊ की सीबीआई कोर्ट से 20 साल पुराने अपहरण केस में बरी दिखावे से दूर परिवार के साथ दिवाली मनाते हैं पंकज त्रिपाठी विजय सेतुपति की \'पॉकेट नॉवेल\' की रिलीज डेट का ऐलान \'मातृभूमि\' की स्क्रिप्ट पर सलमान खान ने दी सफाई जियो हॉटस्टार पर छाई फिल्म \'झाड़फूँक\' क्रिप्टो करेंसी मार्केट में चौतरफा गिरावट, 76 हजार डॉलर से भी नीचे लुढ़का बिटकॉइन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के कप्तान होंगे वैभव सूर्यवंशी, 17 सदस्यीय टीम घोषित मुंबई के क्रिकेट संग्रहालय में दिखेंगी गांगुली, द्रविड़ और धोनी की ऐतिहासिक जर्सी अंडर-19 एशिया कप में ईशान, सहवाग और रायचंदानी का बेहतरीन प्रदर्शन, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया नारियल की खेती करने वाले किसान की बेटी ब्रिडनी ने रचा इतिहास, साइकिलिंग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमे के लिए पतंजलि में बनेगी विशेष टीम : रामदेव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रंग-कोडित व्यवस्था लागू, जनरल और रिजर्व यात्रियों के लिए अलग-अलग गेट सीबीआई ने कटनी में रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर दिल्ली समेत सात राज्यों को फिर से एक मौका दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू, कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार महाराष्ट्र के 87.45 लाख किसानों के खातों में 4,372 करोड़ रुपये की दिवाली अग्रिम सहायता जमा बैंक धोखाधड़ी मामले में फ्यूचर रिटेल के प्रवर्तकों व अन्य के ठिकानों पर सीबीआई का छापा कतर के अमीर ने ईरान के परमाणु प्रस्ताव पर ट्रंप से बात की फ्रांस में सरकार के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल में 16 लाख लोग सड़कों पर उतरे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले वकील और कोर्ट स्टॉफ को हाई कोर्ट से राहत, कर सकेंगे बीएस-6 मानक पूरा न करने वाले वाहनों का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट को बीसीआई ने बताया- लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए ऊपरी आयु सीमा की बाधा हटाई गई गंभीर आपराधिक आरोपों वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज बिना पटाखों वाली दिवाली की पहल को जन आंदोलन में बदलना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है फिल्म, निर्माताओं को 2 करोड़ जमा कराने के निर्देश रेसकोर्स मस्जिद की बिजली-पानी बंद करने पर एनडीएमसी को फटकार
\'मातृभूमि\' की स्क्रिप्ट पर सलमान खान ने दी सफाई

\'मातृभूमि\' की स्क्रिप्ट पर सलमान खान ने दी सफाई

06 Nov 2026


मुंबई, 06 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: में वॉर रेस्ट इन पीस’ की रिलीज तारीख सामने आ गई है। शुक्रवार को आयोजित फिल्म के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में सलमान ने घोषणा की कि फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दौरान उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव को लेकर सरकार की ओर से किसी तरह का दबाव होने की खबरों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट दोबारा लिखने के लिए कहे जाने की बातें पूरी तरह गलत हैं।


सलमान ने फिल्म की कहानी के बारे में बताया कि इसमें सेना के जवानों के साथ-साथ उनके परिवारों के संघर्ष को भी दिखाया गया है। फिल्म में दोनों तरफ के सैनिकों के हालात और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को समझने की कोशिश की गई है। अभिनेता के मुताबिक, कहानी किसी पक्ष को नकारात्मक रूप में पेश करने के बजाय उन परिस्थितियों पर केंद्रित है, जिनमें सैनिकों को देश और अपने निजी संबंधों के बीच कठिन फैसले लेने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि सेना के जवानों के लिए देश सबसे पहले आता है।


फिल्म की रिलीज में हुई देरी पर सलमान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा, “इस बार मैं लेट नहीं हूं, वीएफएक्स लेट है।” पहले यह फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी। वहीं, फिल्म के गाने ‘मेरी सैक्सी ब्यूटी’ को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि दर्शकों को फिल्म देखने के बाद समझ आएगा कि यह गाना कहानी में किस तरह शामिल किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म में गानों के दौरान बहुत कम दृश्य रखे गए हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगी।