इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बबलू श्रीवास्तव लखनऊ की सीबीआई कोर्ट से 20 साल पुराने अपहरण केस में बरी दिखावे से दूर परिवार के साथ दिवाली मनाते हैं पंकज त्रिपाठी विजय सेतुपति की \'पॉकेट नॉवेल\' की रिलीज डेट का ऐलान \'मातृभूमि\' की स्क्रिप्ट पर सलमान खान ने दी सफाई जियो हॉटस्टार पर छाई फिल्म \'झाड़फूँक\' क्रिप्टो करेंसी मार्केट में चौतरफा गिरावट, 76 हजार डॉलर से भी नीचे लुढ़का बिटकॉइन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के कप्तान होंगे वैभव सूर्यवंशी, 17 सदस्यीय टीम घोषित मुंबई के क्रिकेट संग्रहालय में दिखेंगी गांगुली, द्रविड़ और धोनी की ऐतिहासिक जर्सी अंडर-19 एशिया कप में ईशान, सहवाग और रायचंदानी का बेहतरीन प्रदर्शन, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया नारियल की खेती करने वाले किसान की बेटी ब्रिडनी ने रचा इतिहास, साइकिलिंग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमे के लिए पतंजलि में बनेगी विशेष टीम : रामदेव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रंग-कोडित व्यवस्था लागू, जनरल और रिजर्व यात्रियों के लिए अलग-अलग गेट सीबीआई ने कटनी में रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर दिल्ली समेत सात राज्यों को फिर से एक मौका दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू, कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार महाराष्ट्र के 87.45 लाख किसानों के खातों में 4,372 करोड़ रुपये की दिवाली अग्रिम सहायता जमा बैंक धोखाधड़ी मामले में फ्यूचर रिटेल के प्रवर्तकों व अन्य के ठिकानों पर सीबीआई का छापा कतर के अमीर ने ईरान के परमाणु प्रस्ताव पर ट्रंप से बात की फ्रांस में सरकार के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल में 16 लाख लोग सड़कों पर उतरे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले वकील और कोर्ट स्टॉफ को हाई कोर्ट से राहत, कर सकेंगे बीएस-6 मानक पूरा न करने वाले वाहनों का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट को बीसीआई ने बताया- लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए ऊपरी आयु सीमा की बाधा हटाई गई गंभीर आपराधिक आरोपों वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज बिना पटाखों वाली दिवाली की पहल को जन आंदोलन में बदलना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है फिल्म, निर्माताओं को 2 करोड़ जमा कराने के निर्देश रेसकोर्स मस्जिद की बिजली-पानी बंद करने पर एनडीएमसी को फटकार
मुंबई के क्रिकेट संग्रहालय में दिखेंगी गांगुली, द्रविड़ और धोनी की ऐतिहासिक जर्सी

मुंबई के क्रिकेट संग्रहालय में दिखेंगी गांगुली, द्रविड़ और धोनी की ऐतिहासिक जर्सी

06 Nov 2026

मुंबई, 06 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) और मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के संयुक्त प्रयास से क्रिकेट प्रेमियों को खेल के इतिहास से जुड़ी कुछ अनमोल धरोहरों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। लॉर्ड्स स्थित एमसीसी संग्रहालय की चुनिंदा ऐतिहासिक वस्तुओं की विशेष प्रदर्शनी 14, 15 और 17 नवंबर को एमसीए शरद पवार क्रिकेट संग्रहालय में आयोजित की जाएगी। संग्रहालय पहुंचने वाले आम लोगों को इन ऐतिहासिक वस्तुओं के साथ संग्रहालय के बढ़ते क्रिकेट संग्रह को देखने का अवसर मिलेगा।


इस प्रदर्शनी में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों और ऐतिहासिक मुकाबलों से जुड़ी यादगार वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें सौरव गांगुली की वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय जर्सी शामिल है, जिसे उन्होंने वर्ष 2002 में नेटवेस्ट सीरीज जीतने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी से लहराया था। इसके अलावा अनिल कुंबले की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टोपी, 1982 में इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए जुबली टेस्ट का पदक, सचिन तेंदुलकर का एकदिवसीय स्वेटर, महेंद्र सिंह धोनी की एकदिवसीय जर्सी और राहुल द्रविड़ की टेस्ट जर्सी भी प्रदर्शनी का हिस्सा होंगी।


लॉर्ड्स स्थित एमसीसी संग्रहालय में संरक्षित ये ऐतिहासिक वस्तुएं क्रिकेट के उन यादगार पलों और महान खिलाड़ियों की विरासत को दर्शाती हैं, जिन्होंने इस खेल के इतिहास को आकार दिया है। इन धरोहरों का भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए विशेष महत्व है।


एमसीसी के प्रवक्ता ने इस साझेदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि मुंबई क्रिकेट संघ के साथ एमसीए शरद पवार क्रिकेट संग्रहालय में इस विशेष प्रदर्शनी का आयोजन करना क्लब के लिए गर्व की बात है। एमसीसी संग्रहालय ने हाल के वर्षों में अपने संग्रह को दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों के उत्साह और खेल के प्रति उनके जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए विकसित किया है। मुंबई जैसे क्रिकेट के प्रमुख केंद्र में इन ऐतिहासिक वस्तुओं को प्रदर्शित करने और नए संग्रहालय के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने का यह अवसर बेहद खास है।


मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा कि इस विशेष प्रदर्शनी के लिए मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब के साथ साझेदारी करना संघ के लिए सम्मान की बात है। मुंबई के क्रिकेट प्रशंसक इस खेल के समृद्ध इतिहास से गहराई से जुड़े हैं। यह प्रदर्शनी उन्हें भारत के कुछ महान क्रिकेट दिग्गजों से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुओं को देखने का अनूठा अवसर देगी। उन्होंने इन अनमोल धरोहरों को साझा करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए क्रिकेट की विरासत को संरक्षित करने तथा उसका उत्सव मनाने के प्रयासों में सहयोग के लिए एमसीसी का आभार जताया।


यह विशेष प्रदर्शनी एमसीए के उस प्रयास का हिस्सा है, जिसके तहत शरद पवार क्रिकेट संग्रहालय को क्रिकेट प्रेमियों के प्रमुख आकर्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। संग्रहालय में मुंबई, भारतीय और विश्व क्रिकेट की समृद्ध विरासत से जुड़ी वस्तुओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।