इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें अयोध्या में दीपोत्सव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया राशिफल : 07 नवंबर, 2026 पंचांग : 07 नवंबर, 2026 ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रुपये यूपी एसटीएफ ने दस साल से फरार 50 हजार के इनामी बदमाश काे हरियाणा से गिरफ्तार किया उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी झांसी से गिरफ्तार, स्थानीय पुलिस बेखबर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को उच्च न्यायालय की चेतावनी, अनुकूल आदेश लाएं या हाजिर हों जेल में कटेगी छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपित प्रोफेसर की दीवाली 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें
देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमे के लिए पतंजलि में बनेगी विशेष टीम : रामदेव

देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमे के लिए पतंजलि में बनेगी विशेष टीम : रामदेव

06 Nov 2026

-मालागांव में हर्बल कुंभ का समापन, अगले वर्ष अक्टूबर में होगा व्यापक आयोजन


पौड़ी गढ़वाल, 06 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तरांखड के पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित मालागांव में आयोजित तीन दिवसीय हर्बल कुंभ-जड़ी-बूटी कृषि मेला एवं श्री धन्वंतरि धाम महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन समारोह में योग ऋषि स्वामी रामदेव ने सनातन धर्म और देवी-देवताओं का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। उन्होंने घोषणा की कि भगवान राम, कृष्ण, हनुमान सहित अन्य देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पतंजलि में विशेष टीम गठित की जाएगी।स्वामी रामदेव ने कहा कि आज ईश्वर और अवतारी सत्ताओं पर आक्षेप लगाने वालों के समर्थन में भी लोग खड़े हो जाते हैं। किसी को हमारे आराध्यों का अपमान करने का अधिकार किसने दिया है। देवी-देवताओं पर जूते मारने जैसी घटनाओं को उन्होंने धार्मिक और सांस्कृतिक पाप बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म, आस्था और महापुरुष का अनादर नहीं होना चाहिए। यदि कोई मोहम्मद साहब या ईसा मसीह के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करे तो क्या होगा, इस पर भी विचार करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि अब सनातन का आवरण ओढ़कर बैठे लोगों को भी बेनकाब करने की आवश्यकता है। साथ ही सभी धर्मों के प्रति उदारता का संदेश देते हुए कहा कि कोई किसी का मजाक न उड़ाए। आनंदपूर्वक जीवन जिएं, सभी से प्रेम रखें। परमात्मा से प्रेम, गुरु का आश्रय और भक्ति ही सनातन का वास्तविक मार्ग है।


शास्त्रों में मिलावट के मुद्दे पर भी उन्होंने कुछ संतों की चुप्पी पर सवाल उठाए।


स्वामी रामदेव ने श्री धन्वंतरि धाम के निर्माण में आचार्य बालकृष्ण के पांच वर्षों के अखंड पुरुषार्थ की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह स्थान अब उनकी कर्मस्थली और तपस्थली बन चुका है।


वहीं, आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि श्री धन्वंतरि धाम प्राचीनता और आधुनिकता का बेजोड़ संगम बनेगा। हर्बल आधुनिक अवधारणा है, जबकि कुंभ सनातन संस्कृति का मूल तत्व है। यहां नॉलेज पाथ, इंटरटेनमेंट पार्क, एडवेंचर स्पोर्ट्स, साइकिलिंग ट्रैक और साधना के लिए विशेष गुफाएं बनाई जा रही हैं। यह केंद्र जड़ी-बूटी, आयुर्वेद के साथ ज्ञान, संस्कृति, पर्यटन और प्रशिक्षण का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।


4 से 6 नवंबर तक चले इस हर्बल कुंभ में 2500 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जबकि 500 से अधिक लोग यहां रुके। आयोजन को अगले वर्ष अक्टूबर में और व्यापक स्वरूप में आयोजित करने की घोषणा की गई।