इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बबलू श्रीवास्तव लखनऊ की सीबीआई कोर्ट से 20 साल पुराने अपहरण केस में बरी दिखावे से दूर परिवार के साथ दिवाली मनाते हैं पंकज त्रिपाठी विजय सेतुपति की \'पॉकेट नॉवेल\' की रिलीज डेट का ऐलान \'मातृभूमि\' की स्क्रिप्ट पर सलमान खान ने दी सफाई जियो हॉटस्टार पर छाई फिल्म \'झाड़फूँक\' क्रिप्टो करेंसी मार्केट में चौतरफा गिरावट, 76 हजार डॉलर से भी नीचे लुढ़का बिटकॉइन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के कप्तान होंगे वैभव सूर्यवंशी, 17 सदस्यीय टीम घोषित मुंबई के क्रिकेट संग्रहालय में दिखेंगी गांगुली, द्रविड़ और धोनी की ऐतिहासिक जर्सी अंडर-19 एशिया कप में ईशान, सहवाग और रायचंदानी का बेहतरीन प्रदर्शन, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया नारियल की खेती करने वाले किसान की बेटी ब्रिडनी ने रचा इतिहास, साइकिलिंग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमे के लिए पतंजलि में बनेगी विशेष टीम : रामदेव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रंग-कोडित व्यवस्था लागू, जनरल और रिजर्व यात्रियों के लिए अलग-अलग गेट सीबीआई ने कटनी में रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर दिल्ली समेत सात राज्यों को फिर से एक मौका दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू, कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार महाराष्ट्र के 87.45 लाख किसानों के खातों में 4,372 करोड़ रुपये की दिवाली अग्रिम सहायता जमा बैंक धोखाधड़ी मामले में फ्यूचर रिटेल के प्रवर्तकों व अन्य के ठिकानों पर सीबीआई का छापा कतर के अमीर ने ईरान के परमाणु प्रस्ताव पर ट्रंप से बात की फ्रांस में सरकार के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल में 16 लाख लोग सड़कों पर उतरे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले वकील और कोर्ट स्टॉफ को हाई कोर्ट से राहत, कर सकेंगे बीएस-6 मानक पूरा न करने वाले वाहनों का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट को बीसीआई ने बताया- लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए ऊपरी आयु सीमा की बाधा हटाई गई गंभीर आपराधिक आरोपों वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज बिना पटाखों वाली दिवाली की पहल को जन आंदोलन में बदलना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है फिल्म, निर्माताओं को 2 करोड़ जमा कराने के निर्देश रेसकोर्स मस्जिद की बिजली-पानी बंद करने पर एनडीएमसी को फटकार
दिखावे से दूर परिवार के साथ दिवाली मनाते हैं पंकज त्रिपाठी

दिखावे से दूर परिवार के साथ दिवाली मनाते हैं पंकज त्रिपाठी

06 Nov 2026

मुंबई, 06 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के लिए दीपावली का त्योहार दिखावे या भव्य आयोजन का नहीं, बल्कि परिवार के साथ सुकून के पल बिताने का अवसर है। वह हर साल की तरह इस बार भी पत्नी और बच्चों के साथ बेहद सादगी से दीपावली मनाने की तैयारी में हैं।


अभिनेता त्रिपाठी ने बताया कि उनके घर में इस दिन मिट्टी के दीये जलाए जाते हैं, घर का खाना बनता है और पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। उनके मुताबिक, घर में करीब 10 दीये जलाकर परिवार के साथ त्योहार मनाने की परंपरा है। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे और हर परिवार सुखी एवं संपन्न रहे।


वहीं, अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भी इस साल दीपावली को लेकर उत्साहित हैं। वह पति और अभिनेता सिद्धार्थ के साथ त्योहार मनाएंगी। अदिति ने बताया कि पिछले साल सिद्धार्थ शूटिंग के सिलसिले में अमेरिका में थे, जिसके कारण दोनों साथ में दीपावली नहीं मना सके थे। इस बार उनके साथ होने से वह काफी खुश हैं। अदिति को उम्मीद है कि फिल्म के प्रचार से समय निकालकर वह घर पहुंचेंगी और पति के साथ त्योहार का आनंद लेंगी।


गौरतलब है कि पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी पहली बार फिल्म 'पारिवारिक मनोरंजन' में साथ नजर आएंगे। वरुण वी. शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी लखनऊ के रंजन दुबे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी में एक महिला हाउस हेल्प के आने के बाद कई दिलचस्प मोड़ आते हैं। फिल्म 13 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होगी।