इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू, कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार महाराष्ट्र के 87.45 लाख किसानों के खातों में 4,372 करोड़ रुपये की दिवाली अग्रिम सहायता जमा बैंक धोखाधड़ी मामले में फ्यूचर रिटेल के प्रवर्तकों व अन्य के ठिकानों पर सीबीआई का छापा कतर के अमीर ने ईरान के परमाणु प्रस्ताव पर ट्रंप से बात की फ्रांस में सरकार के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल में 16 लाख लोग सड़कों पर उतरे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले वकील और कोर्ट स्टॉफ को हाई कोर्ट से राहत, कर सकेंगे बीएस-6 मानक पूरा न करने वाले वाहनों का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट को बीसीआई ने बताया- लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए ऊपरी आयु सीमा की बाधा हटाई गई गंभीर आपराधिक आरोपों वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज बिना पटाखों वाली दिवाली की पहल को जन आंदोलन में बदलना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है फिल्म, निर्माताओं को 2 करोड़ जमा कराने के निर्देश रेसकोर्स मस्जिद की बिजली-पानी बंद करने पर एनडीएमसी को फटकार अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, जेल में ही कटेगा त्योहारी सीजन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ याचिका खारिज सोनिया गांधी मतदाता सूची मामलाः शिकायतकर्ता को अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने की अनुमति तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार तेलंगाना में भारतनेट कार्यक्रम लागू करने को 3,189 करोड़ रुपये की मंजूरी कांग्रेस ने अग्निपथ योजना रद्द करने की मांग की, ‘जय जवान-पार्ट 2’ शुरू करने का ऐलान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जंगल से विस्फोटकों का जखीरा बरामद रेलवे ने शुरू की कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग की जांच, सुरक्षित बचाए गए यात्री दूसरी ट्रेन से रवाना चार लेन व उससे अधिक के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना बैरियर टोल वसूली के लिए दिशानिर्देश जारी दिवाली पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही चलेगी दिल्ली मेट्रो उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग आंध्र प्रदेश के तट पर मिले कासिमेडु के पांच मछुआरों के शव परिजनों को सौंपे गए रुपये ने डॉलर की तुलना में लगाई जोरदार छलांग, 56 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुई भारतीय मुद्रा
बैंक धोखाधड़ी मामले में फ्यूचर रिटेल के प्रवर्तकों व अन्य के ठिकानों पर सीबीआई का छापा

बैंक धोखाधड़ी मामले में फ्यूचर रिटेल के प्रवर्तकों व अन्य के ठिकानों पर सीबीआई का छापा

06 Nov 2026

नई दिल्ली, 06 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई में फ्यूचर रिटेल लिमिटेड और इसके निदेशकों से जुड़े कई ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की। इस दौरान जांच से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए। कंपनी पर भारतीय स्टेट बैंक सहित बैंकों से मिली ऋण राशि का निर्धारित उद्देश्य के बजाय दूसरी जगह इस्तेमाल करने और सहयोगी कंपनियों के माध्यम से धन का दुरुपयोग करने का आरोप है। इस मामले में बैंक को 904.32 करोड़ रुपये का कथित नुकसान हुआ।


सीबीआई के अनुसार तलाशी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड और इसके निदेशकों के मुंबई स्थित कई ठिकानों पर की गई। एजेंसी मामले में वित्तीय अनियमितताओं, ऋण राशि के इस्तेमाल और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामला धोखाधड़ी के लिए आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।


फ्यूचर रिटेल लिमिटेड बिग बाजार, फैशन एट बिग बाजार और फूडहॉल जैसे हाइपरमार्केट और सुपरमार्केट प्रारूपों के माध्यम से खुदरा कारोबार करती थी। कंपनी अपने स्टोर के जरिये एफएमसीजी और फैशन उत्पादों का व्यापार भी करती थी। आरोप है कि कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक की मुंबई स्थित कमर्शियल शाखा से कार्यशील पूंजी, सावधि ऋण और ऋण पत्र (लेटर ऑफ क्रेडिट) सहित विभिन्न ऋण सुविधाएं ली थीं। कंपनी ने 9 बैंकों के समूह से भी ऋण प्राप्त किया था।


जांच एजेंसी का आरोप है कि ऋण की रकम का इस्तेमाल मंजूर उद्देश्य के लिए नहीं किया गया और इसे सहयोगी कंपनियों तथा संबंधित संस्थाओं के माध्यम से दूसरी जगह भेजा गया। सीबीआई इस बात की भी जांच कर रही है कि ऋण राशि का अंतिम इस्तेमाल कहां हुआ और कथित साजिश में किन लोकसेवकों तथा निजी व्यक्तियों की भूमिका रही।


सीबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक की मुंबई स्थित स्ट्रेस्ड एसेट्स मैनेजमेंट शाखा-तीन की शिकायत पर 4 नवंबर 2026 को मामला दर्ज किया था। इसमें कंपनी के प्रवर्तकों किशोर बियानी और राकेश बियानी, प्रबंध निदेशकों, कार्यकारी निदेशकों, गारंटरों, अज्ञात लोकसेवकों और अन्य लोगों को आरोपित किया गया है।

Latest News