इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर दिल्ली समेत सात राज्यों को फिर से एक मौका दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू, कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार महाराष्ट्र के 87.45 लाख किसानों के खातों में 4,372 करोड़ रुपये की दिवाली अग्रिम सहायता जमा बैंक धोखाधड़ी मामले में फ्यूचर रिटेल के प्रवर्तकों व अन्य के ठिकानों पर सीबीआई का छापा कतर के अमीर ने ईरान के परमाणु प्रस्ताव पर ट्रंप से बात की फ्रांस में सरकार के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल में 16 लाख लोग सड़कों पर उतरे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले वकील और कोर्ट स्टॉफ को हाई कोर्ट से राहत, कर सकेंगे बीएस-6 मानक पूरा न करने वाले वाहनों का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट को बीसीआई ने बताया- लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए ऊपरी आयु सीमा की बाधा हटाई गई गंभीर आपराधिक आरोपों वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज बिना पटाखों वाली दिवाली की पहल को जन आंदोलन में बदलना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है फिल्म, निर्माताओं को 2 करोड़ जमा कराने के निर्देश रेसकोर्स मस्जिद की बिजली-पानी बंद करने पर एनडीएमसी को फटकार अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, जेल में ही कटेगा त्योहारी सीजन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ याचिका खारिज सोनिया गांधी मतदाता सूची मामलाः शिकायतकर्ता को अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने की अनुमति तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार तेलंगाना में भारतनेट कार्यक्रम लागू करने को 3,189 करोड़ रुपये की मंजूरी कांग्रेस ने अग्निपथ योजना रद्द करने की मांग की, ‘जय जवान-पार्ट 2’ शुरू करने का ऐलान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जंगल से विस्फोटकों का जखीरा बरामद रेलवे ने शुरू की कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग की जांच, सुरक्षित बचाए गए यात्री दूसरी ट्रेन से रवाना चार लेन व उससे अधिक के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना बैरियर टोल वसूली के लिए दिशानिर्देश जारी दिवाली पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही चलेगी दिल्ली मेट्रो उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग आंध्र प्रदेश के तट पर मिले कासिमेडु के पांच मछुआरों के शव परिजनों को सौंपे गए
ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर दिल्ली समेत सात राज्यों को फिर से एक मौका

ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर दिल्ली समेत सात राज्यों को फिर से एक मौका

06 Nov 2026

नई दिल्ली, 06 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। चुनाव आयोग दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और नगालैंड में मसौदा मतदाता सूची में शामिल नहीं होने वाले मतदाताओं को एक बार फिर अपना नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल करने का अवसर प्रदान कर रहा है।


इस संबंध में चुनाव आयोग की ओर से इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दो जगह पर सूचीबद्ध होने के चलते जिन मतदाताओं का नाम काटा है उन्हें फिर से नाम जुड़वाने का अवसर मिलेगा। आयोग ने कहा है कि संबंधित बूथ स्तर के अधिकारी बूथ स्तर के राजनीतिक दलों के एजेंट के साथ मिलकर एक बार फिर छूटे मतदाताओं को फिर से शामिल करने के लिए प्रयास करेंगे।


आयोग ने कहा है कि छूट गए मतदाताओं को दोबारा ईआरओ डैशबोर्ड पर उनके गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। बीएलओ भी घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। मतदाता ईसीआईनेट वेबसाइट और ऐप से भी प्रपत्र डाउनलोड और जमा कर सकेंगे। पता नहीं बदलने पर कारण बताते हुए घोषणा पत्र देना होगा। वहीं राज्य के भीतर पता बदलने पर नए पते का प्रमाण और घोषणा पत्र देना होगा। फॉर्म-8 जरूरी नहीं होगा।


स्वीकृत आवेदनों को अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा और पुराना ईपीआईसी नंबर बहाल होगा। पहले से फॉर्म-6 जमा करने वालों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा। अधिकारियों को व्यापक प्रचार और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

Latest News