इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप का किया शुभारंभ विहिप नेता हत्याकांड: आरोपित सोनू दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर एनआईए को सौंपा गया महानदी जल विवाद पर अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर अस्पताल के गेट पर प्रसव मामले में पांच पर गिरी गाज, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना का लिया संज्ञान चार्जिंग के दौरान लगी आग, आधा दर्जन ई-स्कूटियां जलीं उप्र के शिक्षा मित्रों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से बड़ा झटका, स्पेशल टीईटी परीक्षा में नहीं हो सकेंगे शामिल महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर दर्दनाक हादसा, पुणे के आठ छात्रों की डूबने से मौत एनडीएमसी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत जनभागीदारी, केंद्रीय मंत्रियों ने किया श्रमदान \'रामायण\' में रणबीर कपूर को लेकर मुकेश खन्ना ने जताई नाराजगी शूटिंग के दौरान घायल हुईं नुसरत भरूचा, अस्पताल में भर्ती फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची से नाम हटाने की रची जा रही साजिश : डी.के. शिवकुमार संवैधानिक पद पर बैठे जिम्मेदार अधिकारियों ने जनता को अधिकारों से वंचित करने का काम कियाः ममता बनर्जी बंगाल : उद्योगपति को \'डिजिटल अरेस्ट\' कर 7 करोड़ ठगने के मामले में ईडी ने मुख्य आरोपित को किया गिरफ्तार पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के फैसले पर गडकरी बोले- किसान बनेंगे ‘ऊर्जादाता’ दिव्यांगजन के लिए छूट वाले फास्टैग नियमों में बदलाव, अब हर साल नवीनीकरण की जरूरत नहीं युद्ध और संघर्ष के दौर में महात्मा गांधी का शांति व अहिंसा का संदेश अधिक प्रासंगिक : मुर्मु मप्रः बालाघाट में कुपोषण और बीमारी से मरे बच्चों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, बोले- आदिवासी देश के मालिक, इन्हें हक मिले राशिफल : 01 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 02 अक्टूबर, 2026 नोएडा : ऑनलाइन स्कैम में फंसाकर ज्वैलर्स से 65 लाख की ठगी बिजनौर : अनीस हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार, शव के साथ खून से सने कपड़े भी बरामद कैलाश पाटीदार हत्याकांड में 13 आरोपितों को आजीवन कारावास, 52 हजार रुपये जुर्माना बागपत में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार मुंबई से ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम का देते थे झांसा देवरिया : अपहरण के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, युवक सकुशल बरामद

बंगाल : उद्योगपति को \'डिजिटल अरेस्ट\' कर 7 करोड़ ठगने के मामले में ईडी ने मुख्य आरोपित को किया गिरफ्तार

01 Oct 2026

कोलकाता, 01 अक्टूबर (एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जालंधर जोनल इकाई ने लुधियाना के प्रसिद्ध उद्योगपति और वर्धमान समूह के चेयरमैन एसपी ओसवाल को 'डिजिटल अरेस्ट' कर सात करोड़ ठगने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सोहेल अख्तर उर्फ राजू को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 28 सितंबर को कोलकाता में की गई छापेमारी के बाद यह गिरफ्तारी हुई। गुरुवार को ईडी ने अपने बयान में बताया है कि कोलकाता की एक स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद आरोपित को जालंधर ले जाया गया, जहां विशेष पीएमएलए अदालत ने उसे आगामी 6 अक्टूबर तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसी अब हिरासत में पूछताछ कर अपराध में उसकी भूमिका और पैसों के लेन-देन (मनी ट्रेल) की कड़ियों को जोड़ने की तैयारी कर रही है।


यह धोखाधड़ी अगस्त 2023 में हुई थी, जब साइबर ठगों ने खुद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का अधिकारी बताकर उद्योगपति एसपी ओसवाल को 'डिजिटल अरेस्ट' किया था और उनसे सात करोड़ रुपये की जबरन वसूली की थी। लुधियाना के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने अपनी जांच शुरू की थी। इस जांच के दायरे में उसी साइबर गिरोह द्वारा डिजिटल अरेस्ट के जरिए की गई धोखाधड़ी से जुड़ी नौ अन्य प्राथमिकियों को भी शामिल किया गया।


जांच में सामने आया कि ठगी की रकम सबसे पहले मेसर्स रिग्लो वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स फ्रोजनमैन वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। फ्रोजनमैन वेयरहाउसिंग के खातों का संचालन गुवाहाटी की रूमी कलिता और कानपुर के अर्पित राठौर द्वारा किया जा रहा था, जिन्हें दिसंबर 2025 में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।


ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि मेसर्स रिग्लो वेंचर्स के बैंक खातों का मुख्य संचालक सोहेल अख्तर था। अख्तर ही लोगों को बरगलाने और कंपनियों व व्यक्तियों के नाम पर फर्जी 'म्यूल' (किराए के) बैंक खातों की व्यवस्था करने वाला मुख्य हैंडलर था। इन खातों के संचालन के लिए एक विशेष 'एएमएम फॉरवर्ड' एपीके एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जाता था।


जांच में पाया गया कि कई मोबाइल फोन में पहले से ही यह एपीके फाइल लोड थी, जिनका उपयोग रिग्लो वेंचर्स से जुड़े सिम कार्डों के साथ किया गया था। इस तकनीकी व्यवस्था के जरिए नेपाल में बैठे उनके सहयोगी बैंक खातों के ओटीपी और अन्य एसएमएस संदेशों को सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर लेते थे, जिससे ठगी की रकम को बिना किसी अड़चन के तेजी से एक खाते से दूसरे खाते में घुमाया जा सके।


जांच से यह भी साफ हुआ है कि ठगी गई रकम को दो से पांच लाख रुपये के छोटे-छोटे हिस्सों में कई म्यूल खातों में भेजा जाता था और फिर तुरंत नकद निकासी कर ली जाती थी। ये बैंक खाते आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को ऋण दिलाने या नौकरी देने का झूठा झांसा देकर खोले गए थे। इसके अलावा, विदेशी सहयोगियों के साथ इन फर्जी बैंक खातों का विवरण साझा करने के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल किया जाता था।


आरोपी अर्पित राठौर कंबोडिया और वियतनाम के ठगों को ऐसे म्यूल खाते मुहैया कराता था और इसके बदले अपने बायनेन्स खाते में क्रिप्टोकरेंसी के रूप में कमीशन हासिल करता था। ईडी इस मामले में पहले ही 1.76 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क कर चुकी है तथा रूमी कलिता, अर्पित राठौर, आनंद चौधरी, अतनु चौधरी और फ्रोजनमैन वेयरहाउसिंग के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।---------------

Latest News