इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप का किया शुभारंभ विहिप नेता हत्याकांड: आरोपित सोनू दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर एनआईए को सौंपा गया महानदी जल विवाद पर अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर अस्पताल के गेट पर प्रसव मामले में पांच पर गिरी गाज, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना का लिया संज्ञान चार्जिंग के दौरान लगी आग, आधा दर्जन ई-स्कूटियां जलीं उप्र के शिक्षा मित्रों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से बड़ा झटका, स्पेशल टीईटी परीक्षा में नहीं हो सकेंगे शामिल महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर दर्दनाक हादसा, पुणे के आठ छात्रों की डूबने से मौत एनडीएमसी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत जनभागीदारी, केंद्रीय मंत्रियों ने किया श्रमदान \'रामायण\' में रणबीर कपूर को लेकर मुकेश खन्ना ने जताई नाराजगी शूटिंग के दौरान घायल हुईं नुसरत भरूचा, अस्पताल में भर्ती फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची से नाम हटाने की रची जा रही साजिश : डी.के. शिवकुमार संवैधानिक पद पर बैठे जिम्मेदार अधिकारियों ने जनता को अधिकारों से वंचित करने का काम कियाः ममता बनर्जी बंगाल : उद्योगपति को \'डिजिटल अरेस्ट\' कर 7 करोड़ ठगने के मामले में ईडी ने मुख्य आरोपित को किया गिरफ्तार पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के फैसले पर गडकरी बोले- किसान बनेंगे ‘ऊर्जादाता’ दिव्यांगजन के लिए छूट वाले फास्टैग नियमों में बदलाव, अब हर साल नवीनीकरण की जरूरत नहीं युद्ध और संघर्ष के दौर में महात्मा गांधी का शांति व अहिंसा का संदेश अधिक प्रासंगिक : मुर्मु मप्रः बालाघाट में कुपोषण और बीमारी से मरे बच्चों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, बोले- आदिवासी देश के मालिक, इन्हें हक मिले राशिफल : 01 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 02 अक्टूबर, 2026 नोएडा : ऑनलाइन स्कैम में फंसाकर ज्वैलर्स से 65 लाख की ठगी बिजनौर : अनीस हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार, शव के साथ खून से सने कपड़े भी बरामद कैलाश पाटीदार हत्याकांड में 13 आरोपितों को आजीवन कारावास, 52 हजार रुपये जुर्माना बागपत में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार मुंबई से ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम का देते थे झांसा देवरिया : अपहरण के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, युवक सकुशल बरामद

देवरिया : अपहरण के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, युवक सकुशल बरामद

01 Oct 2026

देवरिया, 01 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया की महुआडीह पुलिस ने अपहरण के मामले में एक आरोपित को मऊ जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत युवक को पहले ही गोरखपुर से सकुशल बरामद कर लिया था। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के चाल्हा गांव निवासी अभिषेक चौहान (23) के रूप में हुई है।


अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पांडे ने बताया कि 28 सितंबर को रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल निवासी विजयलक्ष्मी देवी ने महुआडीह थाने में सूचना दी थी कि उनका पुत्र आयुष सिंह (23) बलटिकरा मुख्य मार्ग पर पंचर की दुकान के पास मौजूद था। इसी दौरान काले रंग की टाटा हैरियर में सवार लोगों ने उसे जबरन वाहन में बैठाकर अपहरण कर लिया।


उन्होंने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 29 सितंबर को आयुष को गोरखपुर के पैडलेगंज चौराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया।


पुलिस के मुताबिक विवेचना और पीड़ित के बयान में सामने आया कि आरोपितों ने युवक के साथ मारपीट की और उसके परिचित से व्हाट्सऐप के जरिए करीब 35 से 40 हजार यूएसडीटी की फिरौती मांगने का प्रयास किया। जांच में अभिषेक चौहान की भूमिका सामने आने पर उसे गुरुवार को रानीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना में प्रयुक्त टाटा हैरियर और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के संबंध में जांच जारी है।

Latest News