इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप का किया शुभारंभ विहिप नेता हत्याकांड: आरोपित सोनू दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर एनआईए को सौंपा गया महानदी जल विवाद पर अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर अस्पताल के गेट पर प्रसव मामले में पांच पर गिरी गाज, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना का लिया संज्ञान चार्जिंग के दौरान लगी आग, आधा दर्जन ई-स्कूटियां जलीं उप्र के शिक्षा मित्रों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से बड़ा झटका, स्पेशल टीईटी परीक्षा में नहीं हो सकेंगे शामिल महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर दर्दनाक हादसा, पुणे के आठ छात्रों की डूबने से मौत एनडीएमसी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत जनभागीदारी, केंद्रीय मंत्रियों ने किया श्रमदान \'रामायण\' में रणबीर कपूर को लेकर मुकेश खन्ना ने जताई नाराजगी शूटिंग के दौरान घायल हुईं नुसरत भरूचा, अस्पताल में भर्ती फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची से नाम हटाने की रची जा रही साजिश : डी.के. शिवकुमार संवैधानिक पद पर बैठे जिम्मेदार अधिकारियों ने जनता को अधिकारों से वंचित करने का काम कियाः ममता बनर्जी बंगाल : उद्योगपति को \'डिजिटल अरेस्ट\' कर 7 करोड़ ठगने के मामले में ईडी ने मुख्य आरोपित को किया गिरफ्तार पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के फैसले पर गडकरी बोले- किसान बनेंगे ‘ऊर्जादाता’ दिव्यांगजन के लिए छूट वाले फास्टैग नियमों में बदलाव, अब हर साल नवीनीकरण की जरूरत नहीं युद्ध और संघर्ष के दौर में महात्मा गांधी का शांति व अहिंसा का संदेश अधिक प्रासंगिक : मुर्मु मप्रः बालाघाट में कुपोषण और बीमारी से मरे बच्चों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, बोले- आदिवासी देश के मालिक, इन्हें हक मिले राशिफल : 01 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 02 अक्टूबर, 2026 नोएडा : ऑनलाइन स्कैम में फंसाकर ज्वैलर्स से 65 लाख की ठगी बिजनौर : अनीस हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार, शव के साथ खून से सने कपड़े भी बरामद कैलाश पाटीदार हत्याकांड में 13 आरोपितों को आजीवन कारावास, 52 हजार रुपये जुर्माना बागपत में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार मुंबई से ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम का देते थे झांसा देवरिया : अपहरण के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, युवक सकुशल बरामद

दिव्यांगजन के लिए छूट वाले फास्टैग नियमों में बदलाव, अब हर साल नवीनीकरण की जरूरत नहीं

01 Oct 2026

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्र सरकार ने दिव्यांगजन के वाहनों के लिए जारी किए जाने वाले शुल्क मुक्त फास्टैग के नियमों में बदलाव किया है। नए प्रावधान के तहत पात्र लाभार्थियों को हर साल फास्टैग का नवीनीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी।


सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, संशोधित दिशा-निर्देश 02 अक्टूबर से प्रभावी होंगे। इनका उद्देश्य पात्र दिव्यांगजन के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल संबंधी प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाना है।


नए नियमों के तहत शारीरिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के उपयोग के लिए विशेष रूप से डिजाइन और निर्मित वाहनों तथा ‘दिव्यांगजन’ स्वामित्व श्रेणी में पंजीकृत वाहनों के लिए वैध दिव्यांगता प्रमाणपत्र, विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) कार्ड या अन्य लागू दस्तावेजों में दर्ज दिव्यांगता के प्रतिशत के आधार पर शुल्क-मुक्त फास्टैग जारी किया जाएगा।


मंत्रालय ने बताया कि पहले शुल्क मुक्त फास्टैग का हर साल नवीनीकरण अनिवार्य था। संशोधित व्यवस्था में 70 से 100 प्रतिशत दिव्यांगता वाले लाभार्थियों के फास्टैग की वैधता पांच वर्ष होगी, जबकि 40 से 70 प्रतिशत से कम दिव्यांगता वाले लाभार्थियों के फास्टैग की वैधता तीन वर्ष होगी।


वैधता अवधि समाप्त होने के बाद शुल्क-मुक्त फास्टैग का नवीनीकरण किया जा सकेगा, बशर्ते लाभार्थी पात्रता की शर्तें पूरी करता हो और राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2008 के प्रावधानों का अनुपालन करता हो।


सरकार के अनुसार, संशोधित व्यवस्था से दिव्यांगजन के लिए टोल छूट संबंधी प्रक्रियाओं में बार-बार होने वाली औपचारिकताओं में कमी आएगी और राष्ट्रीय राजमार्गों की टोल व्यवस्था को अधिक सुगम एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी।

Latest News