इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप का किया शुभारंभ विहिप नेता हत्याकांड: आरोपित सोनू दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर एनआईए को सौंपा गया महानदी जल विवाद पर अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर अस्पताल के गेट पर प्रसव मामले में पांच पर गिरी गाज, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना का लिया संज्ञान चार्जिंग के दौरान लगी आग, आधा दर्जन ई-स्कूटियां जलीं उप्र के शिक्षा मित्रों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से बड़ा झटका, स्पेशल टीईटी परीक्षा में नहीं हो सकेंगे शामिल महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर दर्दनाक हादसा, पुणे के आठ छात्रों की डूबने से मौत एनडीएमसी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत जनभागीदारी, केंद्रीय मंत्रियों ने किया श्रमदान \'रामायण\' में रणबीर कपूर को लेकर मुकेश खन्ना ने जताई नाराजगी शूटिंग के दौरान घायल हुईं नुसरत भरूचा, अस्पताल में भर्ती फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची से नाम हटाने की रची जा रही साजिश : डी.के. शिवकुमार संवैधानिक पद पर बैठे जिम्मेदार अधिकारियों ने जनता को अधिकारों से वंचित करने का काम कियाः ममता बनर्जी बंगाल : उद्योगपति को \'डिजिटल अरेस्ट\' कर 7 करोड़ ठगने के मामले में ईडी ने मुख्य आरोपित को किया गिरफ्तार पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के फैसले पर गडकरी बोले- किसान बनेंगे ‘ऊर्जादाता’ दिव्यांगजन के लिए छूट वाले फास्टैग नियमों में बदलाव, अब हर साल नवीनीकरण की जरूरत नहीं युद्ध और संघर्ष के दौर में महात्मा गांधी का शांति व अहिंसा का संदेश अधिक प्रासंगिक : मुर्मु मप्रः बालाघाट में कुपोषण और बीमारी से मरे बच्चों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, बोले- आदिवासी देश के मालिक, इन्हें हक मिले राशिफल : 01 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 02 अक्टूबर, 2026 नोएडा : ऑनलाइन स्कैम में फंसाकर ज्वैलर्स से 65 लाख की ठगी बिजनौर : अनीस हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार, शव के साथ खून से सने कपड़े भी बरामद कैलाश पाटीदार हत्याकांड में 13 आरोपितों को आजीवन कारावास, 52 हजार रुपये जुर्माना बागपत में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार मुंबई से ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम का देते थे झांसा देवरिया : अपहरण के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, युवक सकुशल बरामद

उप्र के शिक्षा मित्रों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से बड़ा झटका, स्पेशल टीईटी परीक्षा में नहीं हो सकेंगे शामिल

01 Oct 2026

प्रयागराज, 01 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उप्र के शिक्षा मित्रों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। उच्च न्यायालय ने उनकी स्पेशल टीईटी परीक्षा में शामिल किए जाने की मांग को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि सरकार को उन्हें टीईटी परीक्षा में शामिल न कराने के शासनादेश में कोई त्रुटि नहीं है। लंबे समय से शिक्षा मित्र राहत की मांग कर रहे हैं।


उप्र के शिक्षा मित्रों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। स्पेशल टीईटी 2026 में शिक्षामित्रों को शामिल करने की मांग वाली याचिका अदालत ने आज खारिज कर दी। मामले में सुनवाई के बाद 24 सितंबर को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित किया था। आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता केवल इसलिए विशेष परीक्षा में शामिल होने का दावा नहीं कर सकते कि वो सामान्य टीईटी में बैठने के लिए योग्य हैं।


यह आदेश जस्टिस मंजू रानी चौहान ने याची वसीम अहमद सहित 220 लोगों की तरफ से दाखिल याचिकाओं पर पारित किया है।


कोर्ट ने माना कि शिक्षा मित्रों की कानूनी स्थिति नौकरी कर रहे शिक्षकों से अलग है और संविधान राज्य से उस अंतर को खत्म करने के लिए नहीं कहता जो किसी वैध कानूनी उद्देश्य पर आधारित हो।


क्या है स्पेशल टीईटी?


यूपी में उन शिक्षकों के लिए अलग से टीईटी आयोजित करने का फैसला लिया गया है, जो अभी सरकारी नौकरी कर रहे हैं और राज्य के तमाम स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने टीईटी को सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य किया है। अगले एक साल में सभी को टीईटी पास करना होगा, ऐसा नहीं करने पर नौकरी चली जाएगी। ऐसे में यूपी सरकार ने हजारों टीचर्स को बड़ी राहत देते हुए उनके लिए अलग से टीईटी यानी स्पेशल टीईटी आयोजित करने का ऐलान किया। इस परीक्षा में सिर्फ वही शिक्षक शामिल हो सकते हैं, जो सरकारी नौकरी पाकर स्कूलों में पढ़ा रहे हैं.


शिक्षा मित्रों की क्या है मांग


पिछले लंबे समय से यूपी के शिक्षामित्र नौकरी पक्की करने की मांग कर रहे हैं। वहीं जब स्पेशल टीईटी का मौका आया तो उन्हें इससे भी बाहर रखा गया। ऐसे में अब उनकी मांग थी कि उन्हें भी इस पात्रता परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। इसे लेकर प्रदर्शन भी हुए और हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई, लेकिन अब शिक्षा मित्रों को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कई शिक्षा मित्र ऐसे हैं, जिन्होंने टीईटी परीक्षा पास नहीं की है, ऐसे में उन्हें टीचर भर्ती में शामिल होने या फिर पक्का होने के लिए ये परीक्षा पास करनी जरूरी है।

Latest News