इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप का किया शुभारंभ विहिप नेता हत्याकांड: आरोपित सोनू दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर एनआईए को सौंपा गया महानदी जल विवाद पर अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर अस्पताल के गेट पर प्रसव मामले में पांच पर गिरी गाज, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना का लिया संज्ञान चार्जिंग के दौरान लगी आग, आधा दर्जन ई-स्कूटियां जलीं उप्र के शिक्षा मित्रों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से बड़ा झटका, स्पेशल टीईटी परीक्षा में नहीं हो सकेंगे शामिल महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर दर्दनाक हादसा, पुणे के आठ छात्रों की डूबने से मौत एनडीएमसी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत जनभागीदारी, केंद्रीय मंत्रियों ने किया श्रमदान \'रामायण\' में रणबीर कपूर को लेकर मुकेश खन्ना ने जताई नाराजगी शूटिंग के दौरान घायल हुईं नुसरत भरूचा, अस्पताल में भर्ती फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची से नाम हटाने की रची जा रही साजिश : डी.के. शिवकुमार संवैधानिक पद पर बैठे जिम्मेदार अधिकारियों ने जनता को अधिकारों से वंचित करने का काम कियाः ममता बनर्जी बंगाल : उद्योगपति को \'डिजिटल अरेस्ट\' कर 7 करोड़ ठगने के मामले में ईडी ने मुख्य आरोपित को किया गिरफ्तार पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के फैसले पर गडकरी बोले- किसान बनेंगे ‘ऊर्जादाता’ दिव्यांगजन के लिए छूट वाले फास्टैग नियमों में बदलाव, अब हर साल नवीनीकरण की जरूरत नहीं युद्ध और संघर्ष के दौर में महात्मा गांधी का शांति व अहिंसा का संदेश अधिक प्रासंगिक : मुर्मु मप्रः बालाघाट में कुपोषण और बीमारी से मरे बच्चों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, बोले- आदिवासी देश के मालिक, इन्हें हक मिले राशिफल : 01 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 02 अक्टूबर, 2026 नोएडा : ऑनलाइन स्कैम में फंसाकर ज्वैलर्स से 65 लाख की ठगी बिजनौर : अनीस हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार, शव के साथ खून से सने कपड़े भी बरामद कैलाश पाटीदार हत्याकांड में 13 आरोपितों को आजीवन कारावास, 52 हजार रुपये जुर्माना बागपत में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार मुंबई से ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम का देते थे झांसा देवरिया : अपहरण के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, युवक सकुशल बरामद

फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची से नाम हटाने की रची जा रही साजिश : डी.के. शिवकुमार

01 Oct 2026

बेंगलुरु, 01 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाने की 'साजिशें' की जा रही हैं।


गुरुवार को यहां गृह कार्यालय कृष्णा में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा और जनता दल के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए आपराधिक साजिश रची है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में कानूनी कार्रवाई समेत सभी आवश्यक कदम उठाएगी।


उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में पूर्व-मुद्रित जानकारी वाले फॉर्म-7 भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर के अधिकारियों को सौंपे गए हैं। इनके जरिए मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का प्रयास किए जाने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने इसे आपराधिक साजिश बताते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिए सांप्रदायिक तनाव पैदा करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


शिवकुमार ने कहा कि बाबलेश्वर में 1,634 से अधिक ऐसे आवेदन जमा किए गए हैं। विजयपुर में 14 हजार आवेदन जमा किए गए थे, जबकि भाल्की में 3,244 ऐसे आवेदन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए। भाल्की, नरसिंहराजपुर और बेलगावी समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में पात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 दिए जाने की जानकारी सामने आई है।


उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि पूर्व-मुद्रित मतदाता विवरण वाले फॉर्म-7 के जरिए अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कथित साजिश करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।


शिवकुमार ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में 5 से 10 हजार मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश की गई है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने नाम से सैकड़ों फॉर्म-7 आवेदन जमा किए हैं। कुछ स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी गलती स्वीकार भी की है। उन्होंने कहा कि फॉर्म-7 में मतदाताओं की जानकारी पहले से मुद्रित कर इस प्रक्रिया में इस्तेमाल की गई है।


उन्होंने चुनाव आयोग से सवाल किया कि ये फॉर्म कहां मुद्रित किए जा रहे हैं और इनके पीछे कौन लोग हैं। उन्होंने आयोग से इस मामले में शामिल प्रत्येक व्यक्ति का पता लगाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।


शिवकुमार ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान पहले ही 1.07 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जा चुके हैं और 45 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा करीब 50 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने राज्य चुनाव आयोग से इन सभी मामलों में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर व्यापक जांच शुरू करने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।


शिवकुमार ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मतदाता सूची से नाम हटाने के कथित आपराधिक षड्यंत्र के संबंध में पुलिस मामला दर्ज कर जांच करेगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग से तत्काल जांच के आदेश देकर कार्रवाई करने की मांग को लेकर आयोग के कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। जब तक आयोग इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करता, तब तक मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ वहीं धरना दिया जाएगा।


शिवकुमार ने आरोप लगाया कि चुनाव में जीत हासिल करने में असमर्थ होने के कारण भाजपा और जनता दल इस तरह की आपराधिक साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में इस तरह की गतिविधियों की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों और गरीबों के हितों तथा मताधिकार की रक्षा करना मुख्यमंत्री के रूप में उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने उन पर और सरकार पर विश्वास जताकर यह जिम्मेदारी सौंपी है।


उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की जानकारी के बिना इस तरह की गतिविधियां संभव नहीं हैं। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण को देश का सबसे बड़ा धोखा बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होने के बाद सरकार ने चुनाव आयोग को हर तरह का सहयोग और समर्थन दिया है। पार्टी की ओर से 54 हजार बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए हैं और आयोग के कार्य में सरकार ने हर संभव सहायता की है।


डीके शिवकुमार ने कहा कि इस तरह की प्रक्रिया में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों पर दबाव डालने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाने चाहिए।

Latest News