इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप का किया शुभारंभ विहिप नेता हत्याकांड: आरोपित सोनू दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर एनआईए को सौंपा गया महानदी जल विवाद पर अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर अस्पताल के गेट पर प्रसव मामले में पांच पर गिरी गाज, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना का लिया संज्ञान चार्जिंग के दौरान लगी आग, आधा दर्जन ई-स्कूटियां जलीं उप्र के शिक्षा मित्रों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से बड़ा झटका, स्पेशल टीईटी परीक्षा में नहीं हो सकेंगे शामिल महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर दर्दनाक हादसा, पुणे के आठ छात्रों की डूबने से मौत एनडीएमसी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत जनभागीदारी, केंद्रीय मंत्रियों ने किया श्रमदान \'रामायण\' में रणबीर कपूर को लेकर मुकेश खन्ना ने जताई नाराजगी शूटिंग के दौरान घायल हुईं नुसरत भरूचा, अस्पताल में भर्ती फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची से नाम हटाने की रची जा रही साजिश : डी.के. शिवकुमार संवैधानिक पद पर बैठे जिम्मेदार अधिकारियों ने जनता को अधिकारों से वंचित करने का काम कियाः ममता बनर्जी बंगाल : उद्योगपति को \'डिजिटल अरेस्ट\' कर 7 करोड़ ठगने के मामले में ईडी ने मुख्य आरोपित को किया गिरफ्तार पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के फैसले पर गडकरी बोले- किसान बनेंगे ‘ऊर्जादाता’ दिव्यांगजन के लिए छूट वाले फास्टैग नियमों में बदलाव, अब हर साल नवीनीकरण की जरूरत नहीं युद्ध और संघर्ष के दौर में महात्मा गांधी का शांति व अहिंसा का संदेश अधिक प्रासंगिक : मुर्मु मप्रः बालाघाट में कुपोषण और बीमारी से मरे बच्चों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, बोले- आदिवासी देश के मालिक, इन्हें हक मिले राशिफल : 01 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 02 अक्टूबर, 2026 नोएडा : ऑनलाइन स्कैम में फंसाकर ज्वैलर्स से 65 लाख की ठगी बिजनौर : अनीस हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार, शव के साथ खून से सने कपड़े भी बरामद कैलाश पाटीदार हत्याकांड में 13 आरोपितों को आजीवन कारावास, 52 हजार रुपये जुर्माना बागपत में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार मुंबई से ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम का देते थे झांसा देवरिया : अपहरण के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, युवक सकुशल बरामद

शूटिंग के दौरान घायल हुईं नुसरत भरूचा, अस्पताल में भर्ती

01 Oct 2026

मुंबई, 01 अक्टूबर (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा बाली में एक परियोजना की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि वह काम के सिलसिले में इंडोनेशिया के बाली पहुंची थीं, जहां शूटिंग के दौरान उनके साथ हादसा हो गया। चोट लगने के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसे लेकर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।


रिपोर्ट के मुताबिक, इलाज के चलते नुसरत ने बाली में अपना प्रवास कुछ और दिनों के लिए बढ़ा दिया है। हादसे की वजह और उनकी चोट से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अभिनेत्री की ओर से भी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर सामने आ रही जानकारी फिलहाल रिपोर्ट्स और सूत्रों पर आधारित है। इस खबर के सामने आने के बाद नुसरत के प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


हादसे से करीब एक सप्ताह पहले नुसरत भरूचा ने बाली से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। ऐसे में अचानक उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसक चिंतित हैं और अभिनेत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।काम के मोर्चे पर अभिनेत्री जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ एक आगामी फिल्म में नजर आएंगी। विक्की जैन द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी, पश्मीना रोशन और एल्विश यादव भी इस परियोजना का हिस्सा हैं।

Latest News