इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप का किया शुभारंभ विहिप नेता हत्याकांड: आरोपित सोनू दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर एनआईए को सौंपा गया महानदी जल विवाद पर अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर अस्पताल के गेट पर प्रसव मामले में पांच पर गिरी गाज, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना का लिया संज्ञान चार्जिंग के दौरान लगी आग, आधा दर्जन ई-स्कूटियां जलीं उप्र के शिक्षा मित्रों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से बड़ा झटका, स्पेशल टीईटी परीक्षा में नहीं हो सकेंगे शामिल महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर दर्दनाक हादसा, पुणे के आठ छात्रों की डूबने से मौत एनडीएमसी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत जनभागीदारी, केंद्रीय मंत्रियों ने किया श्रमदान \'रामायण\' में रणबीर कपूर को लेकर मुकेश खन्ना ने जताई नाराजगी शूटिंग के दौरान घायल हुईं नुसरत भरूचा, अस्पताल में भर्ती फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची से नाम हटाने की रची जा रही साजिश : डी.के. शिवकुमार संवैधानिक पद पर बैठे जिम्मेदार अधिकारियों ने जनता को अधिकारों से वंचित करने का काम कियाः ममता बनर्जी बंगाल : उद्योगपति को \'डिजिटल अरेस्ट\' कर 7 करोड़ ठगने के मामले में ईडी ने मुख्य आरोपित को किया गिरफ्तार पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के फैसले पर गडकरी बोले- किसान बनेंगे ‘ऊर्जादाता’ दिव्यांगजन के लिए छूट वाले फास्टैग नियमों में बदलाव, अब हर साल नवीनीकरण की जरूरत नहीं युद्ध और संघर्ष के दौर में महात्मा गांधी का शांति व अहिंसा का संदेश अधिक प्रासंगिक : मुर्मु मप्रः बालाघाट में कुपोषण और बीमारी से मरे बच्चों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, बोले- आदिवासी देश के मालिक, इन्हें हक मिले राशिफल : 01 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 02 अक्टूबर, 2026 नोएडा : ऑनलाइन स्कैम में फंसाकर ज्वैलर्स से 65 लाख की ठगी बिजनौर : अनीस हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार, शव के साथ खून से सने कपड़े भी बरामद कैलाश पाटीदार हत्याकांड में 13 आरोपितों को आजीवन कारावास, 52 हजार रुपये जुर्माना बागपत में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार मुंबई से ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम का देते थे झांसा देवरिया : अपहरण के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, युवक सकुशल बरामद

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप का किया शुभारंभ

01 Oct 2026

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ऐप पर पंजीकरण की शुरुआत भी की गई। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी उपस्थित रहें।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दिल्ली के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और दिल्लीवासियों से अधिक से अधिक संख्या में ‘यमुना प्रहरी’ अभियान से जुड़ने की अपील की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 अक्टूबर को दिल्ली विश्वविद्यालय के 30 कॉलेजों के हजारों विद्यार्थी एक साथ यमुना की स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प लेकर इस जन अभियान का हिस्सा बनेंगे। आज शुरू हुआ यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यमुना के प्रति नागरिक जिम्मेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण, कूड़े के पहाड़ और यमुना की स्वच्छता जैसी चुनौतियों पर अक्सर यह सवाल उठता है कि इन समस्याओं का समाधान कौन करेगा। इन समस्याओं का समाधान केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि सरकार और समाज की साझी भागीदारी से संभव है। यमुना को प्रदूषित करने में अनजाने में नागरिकों की कुछ दैनिक आदतों की भी भूमिका रहती है। पूजा सामग्री, फूल-मालाएं, खंडित मूर्तियां और अन्य सामग्री को नदी में प्रवाहित करने जैसी गतिविधियों से यमुना पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसलिए सरकार द्वारा किए जा रहे बड़े स्तर के कार्यों के साथ नागरिकों के व्यवहार में बदलाव और निरंतर जनभागीदारी भी आवश्यक है।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि युवा केवल अभियान का हिस्सा न बनें, बल्कि इसके संदेश को अपने कॉलेज, परिवार और समाज तक लेकर जाएं। दिल्ली के युवा तकनीक, नवाचार और जनभागीदारी के माध्यम से यमुना संरक्षण के लिए नई सोच और नए समाधान सामने ला सकते हैं। हर विद्यार्थी, हर शिक्षक, हर सामाजिक संस्था और प्रत्येक नागरिक ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप पर पंजीकरण कर इस अभियान से जुड़ सकता है। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप पर पंजीकरण कर इस अभियान का हिस्सा बनें और यमुना को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाने के संकल्प को जनभागीदारी की शक्ति दें।


केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया है। ‘नमामि गंगे’ जैसे अभियानों का उद्देश्य देश की जीवनदायिनी नदियों को स्वच्छ और निर्मल बनाना है।


उन्होंने कहा कि दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद यमुना की स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए व्यापक कार्ययोजना पर काम शुरू किया गया। यमुना की सफाई के लिए 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की गई है। नदी में गिरने वाले प्रमुख नालों को रोकने और सीवेज के उपचार के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। यमुना में गिरने वाले 22 बड़े नालों के मुहानों पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई है और 12 स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।


इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

Latest News