इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत ने कमांडो कार्रवाई करके सोमालिया तट के पास समुद्री लुटेरों से अपहृत जहाज ‘अजिनी’ छुड़ाया मधुबनी में शोहदा एएसआई की फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर पुणे मेट्रो के विस्तार से शहर के विकास को मिलेगी नई गति: प्रधानमंत्री एएफसी एशियन कप 2027 स्थगित, अब 23 दिसंबर 2027 से 21 जनवरी 2028 तक होगा टूर्नामेंट दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, जायसवाल और राठौड़ ने जड़े शतक हाइलो ओपन-2026 का खिताब जीतकर पीवी सिंधु विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे सुलतानपुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत उप्र में दो आईपीएस अफसराें के तबादले राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं ईवीएम ने रोकी वोटिंग, कहीं मतदान का बहिष्कार खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन जीएसटी फ्रॉड में फंसने से परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में अलीगढ़ पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप नेतन्याहू का आतंकवाद विरोधी दलों से लिकुड के साथ आने का आह्वान नोएडा : पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली बहराइच : बिना अनुमति चल रहा जलपरी शो का टैंक फटने से 15 घायल, आयोजक समेत चार गिरफ्तार प्रेमी के नंबर ब्लॉक करने से क्षुब्ध होकर नर्सिग छात्रा ने किया था सुसाइड, आरोपित प्रेमी गिरफ्तार अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 33 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, साथी भी दबोचा हत्या के मामले में वांछित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट वकीलों को गुंडा कहने पर एतराज जताया दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में फैसला अब 28 नवंबर को कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को कोर्ट से राहत चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल पूरा, आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेड अलर्ट सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत अपनी सैन्य ताकत को नई धार देने की तैयारी में : रक्षा मंत्री भारत ने ओमान तट पर व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

बरेली : सड़क पर खड़े ट्रक में घुसी नेपाल जा रही यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, 25 घायल

03 Nov 2026

बरेली, 03 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज) । उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के धनेटा रेलवे फाटक के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी बस सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 यात्री घायल हो गए। इनमें दो मासूम बच्चों समेत तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।


हादसा मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, एनएचएआई और एंबुलेंस टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।


108 एंबुलेंस से 10 घायलों को पहुंचाया अस्पताल


हादसे की सूचना सुबह 3:38 बजे 108 एंबुलेंस टीम को मिली। चालक दिनेश कुमार और ईएमटी प्रताप सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस से 10 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि 102 एंबुलेंस से एक अन्य यात्री को लाया गया, जिसे मृत घोषित किए जाने की जानकारी है। घायलों को मीरगंज सीएचसी, खिरका सीएचसी और राजश्री अस्पताल समेत अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


नेपाल के कई यात्री घायल


मीरगंज सीएचसी में भर्ती घायलों में नेपाल निवासी राम बहादुर सुनार, रतना, विमला, सुबरना, रोहित, सुधीप, संदेश, देवेश राज, अमर बहादुर, साविल और राम बहादुर समेत कई यात्री शामिल हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।


ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस


क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह ने बताया कि सड़क पर खड़े ट्रक में बस पीछे से टकराई थी। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दुर्घटना के कारणों और ट्रक सड़क पर खड़ा होने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास भी जारी हैं।