इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत ने कमांडो कार्रवाई करके सोमालिया तट के पास समुद्री लुटेरों से अपहृत जहाज ‘अजिनी’ छुड़ाया मधुबनी में शोहदा एएसआई की फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर पुणे मेट्रो के विस्तार से शहर के विकास को मिलेगी नई गति: प्रधानमंत्री एएफसी एशियन कप 2027 स्थगित, अब 23 दिसंबर 2027 से 21 जनवरी 2028 तक होगा टूर्नामेंट दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, जायसवाल और राठौड़ ने जड़े शतक हाइलो ओपन-2026 का खिताब जीतकर पीवी सिंधु विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे सुलतानपुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत उप्र में दो आईपीएस अफसराें के तबादले राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं ईवीएम ने रोकी वोटिंग, कहीं मतदान का बहिष्कार खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन जीएसटी फ्रॉड में फंसने से परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में अलीगढ़ पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप नेतन्याहू का आतंकवाद विरोधी दलों से लिकुड के साथ आने का आह्वान नोएडा : पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली बहराइच : बिना अनुमति चल रहा जलपरी शो का टैंक फटने से 15 घायल, आयोजक समेत चार गिरफ्तार प्रेमी के नंबर ब्लॉक करने से क्षुब्ध होकर नर्सिग छात्रा ने किया था सुसाइड, आरोपित प्रेमी गिरफ्तार अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 33 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, साथी भी दबोचा हत्या के मामले में वांछित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट वकीलों को गुंडा कहने पर एतराज जताया दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में फैसला अब 28 नवंबर को कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को कोर्ट से राहत चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल पूरा, आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेड अलर्ट सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत अपनी सैन्य ताकत को नई धार देने की तैयारी में : रक्षा मंत्री भारत ने ओमान तट पर व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की
बुल्गारिया राष्ट्रपति चुनाव में इलियाना इओटोवा की शानदार जीत

बुल्गारिया राष्ट्रपति चुनाव में इलियाना इओटोवा की शानदार जीत

02 Nov 2026



सोफिया/मॉस्को, 02 नवंबर (एजेंसी)। बुल्गारिया की कार्यवाहक राष्ट्रपति और बुल्गारिया सोशलिस्ट पार्टी (बीएसपी) की वरिष्ठ नेता इलियाना इओटोवा ने राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण में जीत हासिल कर ली है। केंद्रीय चुनाव आयोग (सीईसी) ने सोमवार को 100 प्रतिशत चुनावी प्रोटोकॉल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक नतीजों की घोषणा की। इओटोवा को कुल 57.57 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एवं कार्यवाहक प्रधानमंत्री आंद्रेई ग्यूरोव को 39.48 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।


रूसी समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती तथा तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू


ने बताया कि चुनाव से पहले आए एग्जिट पोल में भी इओटोवा की स्पष्ट जीत का अनुमान लगाया गया था। पांच प्रमुख पोलिंग एजेंसियों के अनुमानों के मुताबिक उन्हें 56.6 से 58.2 प्रतिशत के बीच वोट मिलने की संभावना जताई गई थी। वहीं, ग्यूरोव को 38.6 से 40.6 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान था।


चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझानों के बाद ग्यूरोव ने अपनी हार स्वीकार कर ली थी। सोफिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, "हम नतीजों को स्वीकार करते हैं, चाहे वे कितने भी चौंकाने वाले क्यों न हों।" उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार भले ही समाप्त हो रहा है, लेकिन देश के प्रति जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई है।


इओटोवा ने अपने चुनाव प्रचार में यूक्रेन युद्ध को लेकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया था। उन्होंने यूक्रेन को और अधिक हथियार देने का विरोध किया और शांति वार्ता के जरिए संघर्ष समाप्त करने की वकालत की। पहले चरण के चुनाव में इओटोवा को 34.76 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि ग्यूरोव को 31.95 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। वहीं, दूसरे चरण में अपनी बढ़त को निर्णायक जीत में बदल दिया। इसके विपरीत ग्यूरोव ने यूरोपीय संघ और नाटाे के साथ मजबूत सहयोग तथा यूक्रेन को समर्थन देने की नीति का समर्थन किया था। उन्होंने इओटोवा के रुख को लेकर सुरक्षा और विदेश नीति संबंधी चिंताएं भी जताई थीं।


इओटोवा तत्कालीन राष्ट्रपति रुमेन रादेव के समय उपराष्ट्रपति भी चुकी हैं। जनवरी में रादेव के इस्तीफे के बाद इओटोवा ने कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाली थी। अप्रैल में हुए संसदीय चुनाव में रादेव के नेतृत्व वाली पार्टी 'प्रोग्रेसिव बुल्गारिया' ने 240 सदस्यीय नेशनल असेंबली में 131 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। पार्टी ने इओटोवा की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का समर्थन किया था।


चुनाव प्रचार के दौरान यूरोपीय संघ, नाटाे और यूक्रेन युद्ध को लेकर दोनों उम्मीदवारों के बीच नीतिगत मतभेद प्रमुख मुद्दे रहे। ग्यूरोव ने आरोप लगाया था कि इओटोवा और उनकी समर्थक राजनीतिक ताकतों की जीत से देश की सत्ता में संतुलन कमजोर हो सकता है। उन्होंने यूक्रेन को सीमित समर्थन देने और नाटाे तथा यूरोपीय संघ के सहयोगियों के साथ धीमे तालमेल की आलोचना की थी। वहीं, इओटोवा ने कूटनीति और शांति के रास्ते को प्राथमिकता देने की बात कही थी।