इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत ने कमांडो कार्रवाई करके सोमालिया तट के पास समुद्री लुटेरों से अपहृत जहाज ‘अजिनी’ छुड़ाया मधुबनी में शोहदा एएसआई की फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर पुणे मेट्रो के विस्तार से शहर के विकास को मिलेगी नई गति: प्रधानमंत्री एएफसी एशियन कप 2027 स्थगित, अब 23 दिसंबर 2027 से 21 जनवरी 2028 तक होगा टूर्नामेंट दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, जायसवाल और राठौड़ ने जड़े शतक हाइलो ओपन-2026 का खिताब जीतकर पीवी सिंधु विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे सुलतानपुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत उप्र में दो आईपीएस अफसराें के तबादले राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं ईवीएम ने रोकी वोटिंग, कहीं मतदान का बहिष्कार खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन जीएसटी फ्रॉड में फंसने से परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में अलीगढ़ पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप नेतन्याहू का आतंकवाद विरोधी दलों से लिकुड के साथ आने का आह्वान नोएडा : पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली बहराइच : बिना अनुमति चल रहा जलपरी शो का टैंक फटने से 15 घायल, आयोजक समेत चार गिरफ्तार प्रेमी के नंबर ब्लॉक करने से क्षुब्ध होकर नर्सिग छात्रा ने किया था सुसाइड, आरोपित प्रेमी गिरफ्तार अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 33 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, साथी भी दबोचा हत्या के मामले में वांछित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट वकीलों को गुंडा कहने पर एतराज जताया दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में फैसला अब 28 नवंबर को कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को कोर्ट से राहत चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल पूरा, आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेड अलर्ट सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत अपनी सैन्य ताकत को नई धार देने की तैयारी में : रक्षा मंत्री भारत ने ओमान तट पर व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की
चक्रवात 'मुरासु' ने तटीय आंध्र प्रदेश में तबाही मचाई, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नायडू से बात की

चक्रवात 'मुरासु' ने तटीय आंध्र प्रदेश में तबाही मचाई, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नायडू से बात की

03 Nov 2026

अमरावती (आंध्र प्रदेश)/नई दिल्ली , 03 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने तटीय आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। आज सुबह जब चक्रवात तट से टकराया तो हजारों पेड़ उखड़ गए। बिजली के सैकड़ों खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और मछली पकड़ने वाली नावें नष्ट हो गईं। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को फोन किया और चक्रवात 'मुरासु' के असर, इससे हुए नुकसान और राज्य सरकार के राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली।


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में लोग सड़कों पर न निकलें। साथ ही, उन्होंने जान-माल के नुकसान को रोकने और संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाने को कहा है। इस समय पुलिसकर्मी सड़कों पर गश्त कर रहे हैं और लोगों से चक्रवात 'मुरासु' को देखते हुए घरों के अंदर ही रहने की अपील कर रहे हैं।


बापटला और प्रकाशम सहित कई जिलों में भारी बारिश हुई है। इससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा और कई इलाके पानी में डूब गए। एक टेलीकॉन्फ्रेंस के दौरानमुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बिजली के खंभों और सब-स्टेशनों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उधर, प्रकाशम जिले के ओंगोल में 'मुरासु' चक्रवात के कारण हुई भारी बारिश और तेज हवाओं से कई कच्चे घर ढह गए और वहां रहने वाले लोग फंस गए। जिला प्रशासन ने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया है। ओंगोल में प्रकाशम जिला कलेक्ट्रेट परिसर में 'आंध्र केसरी' तंगुतुरी प्रकाशम पंतुलु की प्रतिमा पर भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे प्रतिमा टूट गई।


इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से बातचीत की है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीयमंत्री को पूर्व के चक्रवात 'अर्नब' और 'मुरासु' से पैदा हुई स्थिति के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों में फसलों और संपत्ति को हुए नुकसान का विस्तृत ब्योरा दिया। उन्होंने नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र से टीम भेजने के लिए मोदी सरकार का आभार जताया। नायडू ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि राज्य को इन आपदाओं से उबरने में मदद के लिए जरूरी सहायता प्रदान की जाए।