इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पांच करोड़ के जेवरात चोरी कांड का खुलासा, गैंग का एक सदस्य महाराष्ट्र से गिरफ्तार सांसद सुधाकर सिंह की हिरासत पर लोकसभा स्पीकर सख्त, नवादा के डीएम - एसपी की भूमिका की होगी जांच योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मदद बबलू श्रीवास्तव लखनऊ की सीबीआई कोर्ट से 20 साल पुराने अपहरण केस में बरी दिखावे से दूर परिवार के साथ दिवाली मनाते हैं पंकज त्रिपाठी विजय सेतुपति की 'पॉकेट नॉवेल' की रिलीज डेट का ऐलान 'मातृभूमि' की स्क्रिप्ट पर सलमान खान ने दी सफाई जियो हॉटस्टार पर छाई फिल्म 'झाड़फूंक' क्रिप्टो करेंसी मार्केट में चौतरफा गिरावट, 76 हजार डॉलर से भी नीचे लुढ़का बिटकॉइन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के कप्तान होंगे वैभव सूर्यवंशी, 17 सदस्यीय टीम घोषित मुंबई के क्रिकेट संग्रहालय में दिखेंगी गांगुली, द्रविड़ और धोनी की ऐतिहासिक जर्सी अंडर-19 एशिया कप में ईशान, सहवाग और रायचंदानी का बेहतरीन प्रदर्शन, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया नारियल की खेती करने वाले किसान की बेटी ब्रिडनी ने रचा इतिहास, साइकिलिंग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमे के लिए पतंजलि में बनेगी विशेष टीम : रामदेव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रंग-कोडित व्यवस्था लागू, जनरल और रिजर्व यात्रियों के लिए अलग-अलग गेट सीबीआई ने कटनी में रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर दिल्ली समेत सात राज्यों को फिर से एक मौका दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू, कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार महाराष्ट्र के 87.45 लाख किसानों के खातों में 4,372 करोड़ रुपये की दिवाली अग्रिम सहायता जमा बैंक धोखाधड़ी मामले में फ्यूचर रिटेल के प्रवर्तकों व अन्य के ठिकानों पर सीबीआई का छापा कतर के अमीर ने ईरान के परमाणु प्रस्ताव पर ट्रंप से बात की फ्रांस में सरकार के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल में 16 लाख लोग सड़कों पर उतरे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले वकील और कोर्ट स्टॉफ को हाई कोर्ट से राहत, कर सकेंगे बीएस-6 मानक पूरा न करने वाले वाहनों का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट को बीसीआई ने बताया- लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए ऊपरी आयु सीमा की बाधा हटाई गई गंभीर आपराधिक आरोपों वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज
दरभंगाः गश्ती के दौरान एसआई रंधीर कुमार को लगी गोली, मची अफरातफरी

दरभंगाः गश्ती के दौरान एसआई रंधीर कुमार को लगी गोली, मची अफरातफरी

05 Nov 2026

दरभंगा, 05 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के उजान पंचायत अंतर्गत छिन्नमस्तिका स्थान से कुछ दूरी पर गुरुवार को गश्ती के दौरान सहायक अवर निरीक्षक (एसआई) रंधीर कुमार को गोली लग गई। घटना पाठक पोखर अमताही-लालपुर के समीप झाड़ी में दोपहर करीब 3 बजे हुई। गोली उनके बाएं पैर में लगी और आर-पार हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई।


मिली जानकारी के अनुसार, एसआई रंधीर कुमार पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान तालाब के समीप झाड़ी में अचानक उनके बाएं पैर में गोली लग गई। गोली कहां से चली और किस परिस्थिति में लगी, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि गश्ती दल में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों को गोली चलने की आवाज तक सुनाई नहीं दी।


घायल ASI को साथ रहे पुलिसकर्मियों ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तारडीह पहुंचाया। वहां प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुमंत कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि गोली बाएं पैर को आर-पार कर गई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया।


घटना की सूचना मिलते ही सकतपुर थानाध्यक्ष (प्रभारी ) मधुलता कुमारी घटनास्थल पर पहुंचीं। बेनीपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, बाजितपुर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्राइम सीन टेप लगाकर आसपास के इलाके की छानबीन की जा रही है।


इधर, सकतपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बहन के मांगलिक कार्यक्रम के कारण बुधवार को अवकाश लेकर घर आए हुए थे। उन्हें घटना की जानकारी मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


गश्ती के दौरान पुलिस अधिकारी को गोली लगना कई सवाल खड़े कर रहा है। गोली किसने चलाई, क्या यह किसी बाहरी व्यक्ति की गोली थी अथवा किसी अन्य परिस्थिति में घटना हुई? पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।