इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत ने कमांडो कार्रवाई करके सोमालिया तट के पास समुद्री लुटेरों से अपहृत जहाज ‘अजिनी’ छुड़ाया मधुबनी में शोहदा एएसआई की फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर पुणे मेट्रो के विस्तार से शहर के विकास को मिलेगी नई गति: प्रधानमंत्री एएफसी एशियन कप 2027 स्थगित, अब 23 दिसंबर 2027 से 21 जनवरी 2028 तक होगा टूर्नामेंट दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, जायसवाल और राठौड़ ने जड़े शतक हाइलो ओपन-2026 का खिताब जीतकर पीवी सिंधु विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे सुलतानपुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत उप्र में दो आईपीएस अफसराें के तबादले राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं ईवीएम ने रोकी वोटिंग, कहीं मतदान का बहिष्कार खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन जीएसटी फ्रॉड में फंसने से परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में अलीगढ़ पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप नेतन्याहू का आतंकवाद विरोधी दलों से लिकुड के साथ आने का आह्वान नोएडा : पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली बहराइच : बिना अनुमति चल रहा जलपरी शो का टैंक फटने से 15 घायल, आयोजक समेत चार गिरफ्तार प्रेमी के नंबर ब्लॉक करने से क्षुब्ध होकर नर्सिग छात्रा ने किया था सुसाइड, आरोपित प्रेमी गिरफ्तार अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 33 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, साथी भी दबोचा हत्या के मामले में वांछित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट वकीलों को गुंडा कहने पर एतराज जताया दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में फैसला अब 28 नवंबर को कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को कोर्ट से राहत चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल पूरा, आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेड अलर्ट सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत अपनी सैन्य ताकत को नई धार देने की तैयारी में : रक्षा मंत्री भारत ने ओमान तट पर व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की
देवउठनी एकादशी से गूंजेंगी शहनाइयां: चार माह बाद शुरू होगा विवाह सीजन

देवउठनी एकादशी से गूंजेंगी शहनाइयां: चार माह बाद शुरू होगा विवाह सीजन

31 Oct 2026

जयपुर, 31 अक्टूबर (एजेंसी)। चार माह के चातुर्मास के बाद बीस नवंबर को देवउठनी एकादशी से विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों पर लगा विराम हट जाएगा। कार्तिक शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ ही विवाह सीजन शुरू होगा। इस दिन अबूझ मुहूर्त होने से विवाह के लिए अलग से लग्न-मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती। इसके बाद 14 दिसंबर को खरमास शुरू होने तक करीब 24 दिन विवाह के कई शुभ मुहूर्त रहेंगे। चार महीने से शुभ तिथियों का इंतजार कर रहे परिवारों में अब शादी की तैयारियां तेज होने लगी हैं।


पंडित राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सनातन परंपरा में देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। मान्यता है कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। इस दौरान विवाह सहित कई मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के साथ चातुर्मास समाप्त होता है और शुभ कार्यों की शुरुआत होती है।


पंडित शर्मा के अनुसार ज्योतिषीय मान्यताओं में देवउठनी एकादशी को अबूझ मुहूर्त माना गया है। इस दिन विवाह के लिए अलग से शुभ लग्न, नक्षत्र, चंद्रमा और ग्रहों की स्थिति देखने की जरूरत नहीं होती। मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के जातकों के लिए यह दिन शुभ माना गया है। ऐसे में जिन परिवारों को विवाह के लिए उपयुक्त मुहूर्त मिलने में परेशानी हो रही है, वे इस दिन विवाह संपन्न करा सकते हैं।


देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह की भी परंपरा है। इस दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विधि-विधान से विवाह कराया जाता है। घरों और मंदिरों में तुलसी के पौधे को सजाकर विवाह की रस्में निभाई जाती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी विवाह को कन्यादान के समान पुण्यदायी माना गया है। कई परिवार इस आयोजन के साथ ही अपने घरों में विवाह संबंधी मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत करते हैं।


देवउठनी एकादशी के बाद कार्तिक, अगहन, पौष, फाल्गुन, चैत्र, वैशाख और ज्येष्ठ माह में अलग-अलग तिथियों पर विवाह के योग बनते हैं। पंचांग की गणना के अनुसार विवाह के लिए 20 से अधिक शुभ मुहूर्त उपलब्ध हो सकते हैं। अलग-अलग वर्षों में ग्रहों और पंचांग की गणना के अनुसार इनकी संख्या 25 से 30 या इससे अधिक भी हो सकती है।


पंडित शर्मा ने बताया कि विवाह के मुहूर्त तय करते समय खरमास का भी ध्यान रखा जाता है। धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में विवाह सहित मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। इस बार 14 दिसंबर से खरमास शुरू होगा और करीब एक माह तक विवाह आयोजनों पर फिर विराम रहेगा। 'खर' शब्द का संबंध जड़ता अथवा मंदता से भी जोड़ा जाता है। मान्यता है कि इस अवधि में विवाह जैसे महत्वपूर्ण संस्कार करने से बचना चाहिए।