इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां \'रूपी सोरेन\' का निधन, शोक की लहर लगातार दूसरे दिन दिल्ली में सियासी घमासान, राहुल-प्रियंका फिर हिरासत में, देर रात रिहाई पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट पर आसमानी बिजली गिरी, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग; बड़ा हादसा टला दिल्ली के सीमापुरी में बहुमंजिला इमारत ढही, एक बच्चे की मौत, आठ घायल वृंदावन गुरुकुल में चार छात्रों की मौत मामले में फरार संचालक गिरफ्तार हैदराबाद में आईजीपीएल कृष्णा इनविटेशनल का आगाज, पांच गोल्फर 5-अंडर के साथ संयुक्त बढ़त पर बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास स्मृति ने हरमनप्रीत को सफल कप्तानी कार्यकाल के लिए दी बधाई, कहा- आपके नेतृत्व में खेलना सुखद रहा श्रेयस अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, वनडे में शुभमन गिल शीर्ष पर कायम अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू, 42 देशों के 144 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा प्रमोद भगत और भाविना पटेल एशियाई पैरा खेलों में होंगे भारत के ध्वजवाहक आईओए ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक की मेजबानी के लिए ‘साथ बढ़ते भारत’ की परिकल्पना रखी राष्ट्रपति ने हिडिंबा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना देश की जनता जानती है कि कौन झूठ बोलकर कर रहा है नाटक : राजनाथ सिंह उप्र में प्रशासक बने प्रधानों का मानदेय बंद, प्रधान संघ में नाराजगी कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गए : मुख्यमंत्री योगी काशी में 'नमो बुक फेस्ट' का शुभारंभ, 25 वर्षों के कार्यकाल से जुड़ी पुस्तकों की प्रदर्शनी जबलपुर में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, घंटाघर पर रातभर धरने का ऐलान कपड़ा व्यवसायी की कार पर तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बची जान दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या, प्रेमी पर संदेह बाद में की गई औपचारिक गिरफ़्तारी और रिमांड पहले की गैर-कानूनी हिरासत को वैध नहीं बना सकती : हाईकाेर्ट शाहरुख का गुरुमंत्र आज भी मानते हैं अभिषेक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का-2' में लौटेंगे सनी देओल, अक्षय खन्ना बाहर नीट पेपर लीक मामले के सभी आरोपितों की न्यायिक हिरासत 14 अक्टूबर तक बढ़ी सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना विवाद पर शिंदे गुट ने कहा- 2011 के बाद पार्टी का कोई भी संविधान निर्वाचन आयोग को नहीं सौंपा गया

दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या, प्रेमी पर संदेह

07 Oct 2026

  • दादी के लौटने पर खुला वारदात का राज, आंगन में खून से लथपथ मिला शव


झांसी, 07 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के झांसी में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर स्थित आईटीआई इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े कक्षा नौ की छात्रा चंचल रायकवार (19) की गोली लगने से मौत हो गई। वारदात के समय वह घर में अकेली थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दादी शीला घर लौटीं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब भीतर से कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोसियों की मदद से दीवार के ऊपर से अंदर झांका गया। आंगन में चंचल खून से लथपथ मृत पड़ी थी। उसकी कनपटी से खून बह रहा था।


घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी विकास कुमार समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम और स्वाट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी गई है।


घर में अकेली थी चंचल


आईटीआई निवासी सोमी रायकवार का परिवार मूल रूप से ग्राम खोड़न का रहने वाला है। चंचल आईटीआई स्थित मकान में अपनी दादी के साथ रहती थी। बुधवार को दादी किसी काम से बाहर गई थीं। इसी दौरान चंचल घर में अकेली थी। उनके लौटने पर वारदात का पता चला। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण दादी ने पड़ोसियों को बुलाया और दीवार के ऊपर से घर के अंदर देखा, जहां छात्रा का शव पड़ा मिला।


पुरानी रंजिश का पहलू भी जांच में


पुलिस की जांच में परिवार की खोड़न निवासी एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते चंचल को दादी के साथ आईटीआई स्थित मकान में रखा गया था। पुलिस इस रंजिश को भी वारदात के संभावित कारण के तौर पर जांच के दायरे में रखे हुए है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस हत्या की वजह और आरोपी की पहचान करने में जुटी है।


प्रेम संबंध का भी सामने आया मामला


एसएसपी विकास कुमार के अनुसार, मृतका के पिता सोनू ने पुलिस को बताया कि एक युवक उनकी पुत्री से प्रेम करता था। परिजनों द्वारा विवाह अन्यत्र तय किए जाने से वह नाराज था। आशंका जताई गई है कि उक्त युवक दीवार के सहारे पिछले रास्ते से घर में घुसा और गोली मारकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने अभी इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


चार पुलिस टीमें गठित


घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फायर आर्म इंजरी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि होगी। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Latest News