इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां \'रूपी सोरेन\' का निधन, शोक की लहर लगातार दूसरे दिन दिल्ली में सियासी घमासान, राहुल-प्रियंका फिर हिरासत में, देर रात रिहाई पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट पर आसमानी बिजली गिरी, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग; बड़ा हादसा टला दिल्ली के सीमापुरी में बहुमंजिला इमारत ढही, एक बच्चे की मौत, आठ घायल वृंदावन गुरुकुल में चार छात्रों की मौत मामले में फरार संचालक गिरफ्तार हैदराबाद में आईजीपीएल कृष्णा इनविटेशनल का आगाज, पांच गोल्फर 5-अंडर के साथ संयुक्त बढ़त पर बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास स्मृति ने हरमनप्रीत को सफल कप्तानी कार्यकाल के लिए दी बधाई, कहा- आपके नेतृत्व में खेलना सुखद रहा श्रेयस अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, वनडे में शुभमन गिल शीर्ष पर कायम अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू, 42 देशों के 144 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा प्रमोद भगत और भाविना पटेल एशियाई पैरा खेलों में होंगे भारत के ध्वजवाहक आईओए ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक की मेजबानी के लिए ‘साथ बढ़ते भारत’ की परिकल्पना रखी राष्ट्रपति ने हिडिंबा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना देश की जनता जानती है कि कौन झूठ बोलकर कर रहा है नाटक : राजनाथ सिंह उप्र में प्रशासक बने प्रधानों का मानदेय बंद, प्रधान संघ में नाराजगी कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गए : मुख्यमंत्री योगी काशी में 'नमो बुक फेस्ट' का शुभारंभ, 25 वर्षों के कार्यकाल से जुड़ी पुस्तकों की प्रदर्शनी जबलपुर में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, घंटाघर पर रातभर धरने का ऐलान कपड़ा व्यवसायी की कार पर तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बची जान दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या, प्रेमी पर संदेह बाद में की गई औपचारिक गिरफ़्तारी और रिमांड पहले की गैर-कानूनी हिरासत को वैध नहीं बना सकती : हाईकाेर्ट शाहरुख का गुरुमंत्र आज भी मानते हैं अभिषेक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का-2' में लौटेंगे सनी देओल, अक्षय खन्ना बाहर नीट पेपर लीक मामले के सभी आरोपितों की न्यायिक हिरासत 14 अक्टूबर तक बढ़ी सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना विवाद पर शिंदे गुट ने कहा- 2011 के बाद पार्टी का कोई भी संविधान निर्वाचन आयोग को नहीं सौंपा गया

काशी में 'नमो बुक फेस्ट' का शुभारंभ, 25 वर्षों के कार्यकाल से जुड़ी पुस्तकों की प्रदर्शनी

07 Oct 2026

—प्रधानमंत्री मोदी पर 500 से अधिक किताबें देखकर आश्चर्यचकित हुईं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी


वाराणसी, 07 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पदों पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर काशी के सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय ‘नमो बुक फेस्ट’ का बुधवार को शुभारंभ हुआ। फेस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और विभिन्न संवैधानिक पदों पर उनके 25 वर्षों के कार्यकाल से जुड़ी पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई है।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ‘नमो बुक फेस्ट’ में पहुंचे। उनके साथ जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे भी फेस्ट में शामिल हुई। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई 500 से अधिक किताबों को देखकर अकी आबे ने विशेष रुचि दिखाई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई विभिन्न पुस्तकों का अवलोकन किया । फेस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, विचारों, सार्वजनिक दायित्वों और विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान से संबंधित पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया है।


‘नमो बुक फेस्ट’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत सीएमपीपीआर (काउंसिल फॉर मीडिया एंड पब्लिक पॉलिसी रिसर्च) के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने किया। दो दिवसीय इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन से जुड़े साहित्य और पुस्तकों के माध्यम से उनके 25 वर्षों के संवैधानिक सफर को प्रस्तुत किया जा रहा है। पहले दिन के सत्र में मंथन कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव के विषय प्रवर्तन से हुई। इसके बाद हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने अपनी बात रखी। मुख्य पैनल चर्चा "मोदी के पच्चीस साल" में श्री किशोर मकवाना, अरविंद चतुर्वेदी,मुकेश मोहन गुप्त,डॉ पवन विजय ने हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सफर पर चर्चा की। कार्यक्रम में दिल्ली से आई महिला बाइकर कंचन भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुई।

Latest News