इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां \'रूपी सोरेन\' का निधन, शोक की लहर लगातार दूसरे दिन दिल्ली में सियासी घमासान, राहुल-प्रियंका फिर हिरासत में, देर रात रिहाई पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट पर आसमानी बिजली गिरी, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग; बड़ा हादसा टला दिल्ली के सीमापुरी में बहुमंजिला इमारत ढही, एक बच्चे की मौत, आठ घायल वृंदावन गुरुकुल में चार छात्रों की मौत मामले में फरार संचालक गिरफ्तार हैदराबाद में आईजीपीएल कृष्णा इनविटेशनल का आगाज, पांच गोल्फर 5-अंडर के साथ संयुक्त बढ़त पर बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास स्मृति ने हरमनप्रीत को सफल कप्तानी कार्यकाल के लिए दी बधाई, कहा- आपके नेतृत्व में खेलना सुखद रहा श्रेयस अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, वनडे में शुभमन गिल शीर्ष पर कायम अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू, 42 देशों के 144 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा प्रमोद भगत और भाविना पटेल एशियाई पैरा खेलों में होंगे भारत के ध्वजवाहक आईओए ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक की मेजबानी के लिए ‘साथ बढ़ते भारत’ की परिकल्पना रखी राष्ट्रपति ने हिडिंबा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना देश की जनता जानती है कि कौन झूठ बोलकर कर रहा है नाटक : राजनाथ सिंह उप्र में प्रशासक बने प्रधानों का मानदेय बंद, प्रधान संघ में नाराजगी कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गए : मुख्यमंत्री योगी काशी में 'नमो बुक फेस्ट' का शुभारंभ, 25 वर्षों के कार्यकाल से जुड़ी पुस्तकों की प्रदर्शनी जबलपुर में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, घंटाघर पर रातभर धरने का ऐलान कपड़ा व्यवसायी की कार पर तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बची जान दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या, प्रेमी पर संदेह बाद में की गई औपचारिक गिरफ़्तारी और रिमांड पहले की गैर-कानूनी हिरासत को वैध नहीं बना सकती : हाईकाेर्ट शाहरुख का गुरुमंत्र आज भी मानते हैं अभिषेक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का-2' में लौटेंगे सनी देओल, अक्षय खन्ना बाहर नीट पेपर लीक मामले के सभी आरोपितों की न्यायिक हिरासत 14 अक्टूबर तक बढ़ी सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना विवाद पर शिंदे गुट ने कहा- 2011 के बाद पार्टी का कोई भी संविधान निर्वाचन आयोग को नहीं सौंपा गया

उप्र में प्रशासक बने प्रधानों का मानदेय बंद, प्रधान संघ में नाराजगी

07 Oct 2026

- जिलाध्यक्ष बोले- जिम्मेदारी वही तो मानदेय रोकना क्यों, सरकार से भुगतान की मांग


मीरजापुर, 07 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे ग्राम प्रधानों को मानदेय नहीं मिलने से प्रधान संघ में नाराजगी है। प्रधान संघ का कहना है कि निर्वाचित रहते हुए पांच हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पाने वाले प्रधानों से प्रशासक के तौर पर पंचायत का काम तो लिया जा रहा है, लेकिन मानदेय रोक दिया गया है। संघ ने सरकार से प्रशासक अवधि का मानदेय देने की मांग की है।


प्रदेश में ग्राम पंचायतों का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए चुनाव होने तक मौजूदा ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 58 हजार प्रधान इस व्यवस्था के तहत पंचायतों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। प्रधान संघ के अनुसार पंचायतों के दैनिक कामकाज और ग्रामीण विकास से जुड़े दायित्वों में उनकी भूमिका बनी हुई है।


पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रशासक निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं होते, बल्कि शासन की व्यवस्था के तहत नामित किए जाते हैं। पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रशासक के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीमित या समाप्त हो जाते हैं। इसी वजह से निर्वाचित प्रधानों को मिलने वाला मानदेय प्रशासक के रूप में लागू नहीं है। शासन का तर्क है कि मानदेय मद में बचने वाली राशि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में खर्च की जाएगी।


मानदेय रोकने का असर केवल ग्राम प्रधानों तक सीमित नहीं है। प्रशासक व्यवस्था लागू होने के बाद ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष को भी मानदेय नहीं दिया जा रहा है। शासन की ओर से इसे प्रशासक व्यवस्था के तहत वित्तीय प्रावधानों से जोड़ा गया है।


प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष चंद्र शेखर यादव ने कहा कि प्रधानों से प्रशासक के रूप में पंचायत की जिम्मेदारी लगातार ली जा रही है। ऐसे में मानदेय रोकना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर प्रधानों का हक छीना जा रहा है। उन्होंने सरकार से प्रशासक अवधि का मानदेय जारी करने की मांग की।

Latest News