इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां \'रूपी सोरेन\' का निधन, शोक की लहर लगातार दूसरे दिन दिल्ली में सियासी घमासान, राहुल-प्रियंका फिर हिरासत में, देर रात रिहाई पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट पर आसमानी बिजली गिरी, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग; बड़ा हादसा टला दिल्ली के सीमापुरी में बहुमंजिला इमारत ढही, एक बच्चे की मौत, आठ घायल वृंदावन गुरुकुल में चार छात्रों की मौत मामले में फरार संचालक गिरफ्तार हैदराबाद में आईजीपीएल कृष्णा इनविटेशनल का आगाज, पांच गोल्फर 5-अंडर के साथ संयुक्त बढ़त पर बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास स्मृति ने हरमनप्रीत को सफल कप्तानी कार्यकाल के लिए दी बधाई, कहा- आपके नेतृत्व में खेलना सुखद रहा श्रेयस अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, वनडे में शुभमन गिल शीर्ष पर कायम अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू, 42 देशों के 144 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा प्रमोद भगत और भाविना पटेल एशियाई पैरा खेलों में होंगे भारत के ध्वजवाहक आईओए ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक की मेजबानी के लिए ‘साथ बढ़ते भारत’ की परिकल्पना रखी राष्ट्रपति ने हिडिंबा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना देश की जनता जानती है कि कौन झूठ बोलकर कर रहा है नाटक : राजनाथ सिंह उप्र में प्रशासक बने प्रधानों का मानदेय बंद, प्रधान संघ में नाराजगी कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गए : मुख्यमंत्री योगी काशी में 'नमो बुक फेस्ट' का शुभारंभ, 25 वर्षों के कार्यकाल से जुड़ी पुस्तकों की प्रदर्शनी जबलपुर में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, घंटाघर पर रातभर धरने का ऐलान कपड़ा व्यवसायी की कार पर तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बची जान दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या, प्रेमी पर संदेह बाद में की गई औपचारिक गिरफ़्तारी और रिमांड पहले की गैर-कानूनी हिरासत को वैध नहीं बना सकती : हाईकाेर्ट शाहरुख का गुरुमंत्र आज भी मानते हैं अभिषेक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का-2' में लौटेंगे सनी देओल, अक्षय खन्ना बाहर नीट पेपर लीक मामले के सभी आरोपितों की न्यायिक हिरासत 14 अक्टूबर तक बढ़ी सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना विवाद पर शिंदे गुट ने कहा- 2011 के बाद पार्टी का कोई भी संविधान निर्वाचन आयोग को नहीं सौंपा गया

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां \'रूपी सोरेन\' का निधन, शोक की लहर

07 Oct 2026

रांची, 07 सितंबर (एजेंसी)। पद्मभूषण दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन लंबी बीमारी के बाद बुधवार की देर शाम को हो गया। उनका इलाज रांची के हिल व्यू अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की पुष्टि डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्जवल राय ने की है। गत 18 सितंबर को सांस लेने में तकलीफ होने पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनके स्वास्थ्य में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा था। मल्टी ऑर्गन प्रभावित होने की वजह से कई बार उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया। छह अक्टूबर को उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ था। लेकिन सात अक्टूबर को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें फौरन वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन फिर वापस नहीं लौट पाईं। रूपी सोरेन मूल रूप से सरायकेला के चांडिल की रहने वाली थी। 1962 में शिबू सोरेन के साथ उनका विवाह हुआ था। तब उनका नाम रूपी किस्कू था। उन्होंने गुरुजी के संघर्ष के दिनों में तमाम कष्ट सहकर अपने तीन पुत्रों दुर्गा सोरेन, हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन और पुत्री अंजनी सोरेन की परवरिश की। जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन सादगी और मजबूत संस्कार को कभी नहीं छोड़ा। वहीं मुख्यमंत्री की मां के निधन की सूचना पर झामुमो के नेता और कार्यकताओं में शोक की लहर है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल चार अगस्त 2025 को दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया था। उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण का सम्मान मिला था। इस सम्मान को लेने के लिए खुद रूपी सोरेन राष्ट्रपति भवन गई थीं। गुरुजी के निधन के बाद से ही उनकी तबीयत खराब रहने लगी थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अक्सर उनका हेल्थ चेकअप कराने के लिए हैदराबाद और दिल्ली लेे जाते थे।


मां के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां रूपी सोरेन के निधन पर सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट किया है। मां को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि “बाबा के जाने के बाद मां ही मेरी सबसे बड़ी छांव थीं। आज वह छांव भी प्रकृति की गोद में समा गईं। मां… रूपी सोरेन लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और रांची के हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से राज्य में शोक की लहर है।

Latest News