इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां \'रूपी सोरेन\' का निधन, शोक की लहर लगातार दूसरे दिन दिल्ली में सियासी घमासान, राहुल-प्रियंका फिर हिरासत में, देर रात रिहाई पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट पर आसमानी बिजली गिरी, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग; बड़ा हादसा टला दिल्ली के सीमापुरी में बहुमंजिला इमारत ढही, एक बच्चे की मौत, आठ घायल वृंदावन गुरुकुल में चार छात्रों की मौत मामले में फरार संचालक गिरफ्तार हैदराबाद में आईजीपीएल कृष्णा इनविटेशनल का आगाज, पांच गोल्फर 5-अंडर के साथ संयुक्त बढ़त पर बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास स्मृति ने हरमनप्रीत को सफल कप्तानी कार्यकाल के लिए दी बधाई, कहा- आपके नेतृत्व में खेलना सुखद रहा श्रेयस अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, वनडे में शुभमन गिल शीर्ष पर कायम अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू, 42 देशों के 144 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा प्रमोद भगत और भाविना पटेल एशियाई पैरा खेलों में होंगे भारत के ध्वजवाहक आईओए ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक की मेजबानी के लिए ‘साथ बढ़ते भारत’ की परिकल्पना रखी राष्ट्रपति ने हिडिंबा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना देश की जनता जानती है कि कौन झूठ बोलकर कर रहा है नाटक : राजनाथ सिंह उप्र में प्रशासक बने प्रधानों का मानदेय बंद, प्रधान संघ में नाराजगी कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गए : मुख्यमंत्री योगी काशी में 'नमो बुक फेस्ट' का शुभारंभ, 25 वर्षों के कार्यकाल से जुड़ी पुस्तकों की प्रदर्शनी जबलपुर में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, घंटाघर पर रातभर धरने का ऐलान कपड़ा व्यवसायी की कार पर तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बची जान दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या, प्रेमी पर संदेह बाद में की गई औपचारिक गिरफ़्तारी और रिमांड पहले की गैर-कानूनी हिरासत को वैध नहीं बना सकती : हाईकाेर्ट शाहरुख का गुरुमंत्र आज भी मानते हैं अभिषेक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का-2' में लौटेंगे सनी देओल, अक्षय खन्ना बाहर नीट पेपर लीक मामले के सभी आरोपितों की न्यायिक हिरासत 14 अक्टूबर तक बढ़ी सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना विवाद पर शिंदे गुट ने कहा- 2011 के बाद पार्टी का कोई भी संविधान निर्वाचन आयोग को नहीं सौंपा गया

शाहरुख का गुरुमंत्र आज भी मानते हैं अभिषेक

07 Oct 2026

मुंबई, 07 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अभिनेता अभिषेक बच्चन के अभिनय करियर में शाहरुख खान की सलाह का खास महत्व रहा है। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले अभिषेक ने शाहरुख से उनकी पसंदीदा फिल्म के बारे में पूछा था। तब शाहरुख ने उन्हें सलाह दी थी कि कलाकार को उसी काम से प्यार करना चाहिए, जो वह उस समय कर रहा है। अभिषेक के मुताबिक, शाहरुख की यह बात आज भी उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और वह अपने वर्तमान काम पर पूरा ध्यान देने की कोशिश करते हैं।


बड़े भाई जैसे रहे शाहरुख


'किंग' की रिलीज से पहले दिए एक साक्षात्कार में अभिषेक ने अपने बचपन की यादें भी शेयर कीं। उन्होंने बताया कि रविवार के दिन वह निर्माता आदित्य चोपड़ा के घर पर दोस्तों के साथ क्रिकेट खेला करते थे। उदय चोपड़ा, ऋतिक रोशन और सिकंदर खेर उनके साथ खेलते थे। उस दौरान शाहरुख खान भी वहां मौजूद रहते थे और अभिषेक के मुताबिक, वह पूरे समूह के लिए बड़े भाई जैसे बन गए थे। अभिषेक ने कहा कि शाहरुख हमेशा उनके करीब रहे और उनके करियर में कई मौकों पर उनका समर्थन करते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शाहरुख ने कई अवसरों पर उनके करियर की व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी उठाई है, जिसमें 'किंग' भी शामिल है।


'किंग' पर पूरा ध्यान दे रहे अभिषेक


शाहरुख की उस पुरानी सीख को याद करते हुए अभिषेक ने कहा कि अतीत में किए गए काम पर ध्यान देने के बजाय वर्तमान काम से प्यार करना ज्यादा जरूरी है। इसी सोच के साथ वह इस समय पूरी तरह 'किंग' पर ध्यान दे रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और करीना कपूर नजर आएंगे। यह सुहाना खान की सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी। अभिषेक हाल ही में 'कालीधर लापता' में नजर आए थे, जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली थी।

Latest News