इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां \'रूपी सोरेन\' का निधन, शोक की लहर लगातार दूसरे दिन दिल्ली में सियासी घमासान, राहुल-प्रियंका फिर हिरासत में, देर रात रिहाई पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट पर आसमानी बिजली गिरी, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग; बड़ा हादसा टला दिल्ली के सीमापुरी में बहुमंजिला इमारत ढही, एक बच्चे की मौत, आठ घायल वृंदावन गुरुकुल में चार छात्रों की मौत मामले में फरार संचालक गिरफ्तार हैदराबाद में आईजीपीएल कृष्णा इनविटेशनल का आगाज, पांच गोल्फर 5-अंडर के साथ संयुक्त बढ़त पर बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास स्मृति ने हरमनप्रीत को सफल कप्तानी कार्यकाल के लिए दी बधाई, कहा- आपके नेतृत्व में खेलना सुखद रहा श्रेयस अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, वनडे में शुभमन गिल शीर्ष पर कायम अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू, 42 देशों के 144 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा प्रमोद भगत और भाविना पटेल एशियाई पैरा खेलों में होंगे भारत के ध्वजवाहक आईओए ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक की मेजबानी के लिए ‘साथ बढ़ते भारत’ की परिकल्पना रखी राष्ट्रपति ने हिडिंबा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना देश की जनता जानती है कि कौन झूठ बोलकर कर रहा है नाटक : राजनाथ सिंह उप्र में प्रशासक बने प्रधानों का मानदेय बंद, प्रधान संघ में नाराजगी कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गए : मुख्यमंत्री योगी काशी में 'नमो बुक फेस्ट' का शुभारंभ, 25 वर्षों के कार्यकाल से जुड़ी पुस्तकों की प्रदर्शनी जबलपुर में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, घंटाघर पर रातभर धरने का ऐलान कपड़ा व्यवसायी की कार पर तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बची जान दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या, प्रेमी पर संदेह बाद में की गई औपचारिक गिरफ़्तारी और रिमांड पहले की गैर-कानूनी हिरासत को वैध नहीं बना सकती : हाईकाेर्ट शाहरुख का गुरुमंत्र आज भी मानते हैं अभिषेक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का-2' में लौटेंगे सनी देओल, अक्षय खन्ना बाहर नीट पेपर लीक मामले के सभी आरोपितों की न्यायिक हिरासत 14 अक्टूबर तक बढ़ी सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना विवाद पर शिंदे गुट ने कहा- 2011 के बाद पार्टी का कोई भी संविधान निर्वाचन आयोग को नहीं सौंपा गया

कपड़ा व्यवसायी की कार पर तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बची जान

07 Oct 2026

सुपौल, 07 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र में मंगलवार रात अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसायी की इनोवा कार पर तीन राउंड फायरिंग कर दी।


गोलीबारी में व्यवसायी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। बताया गया कि करजाइन बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी महेश आनंद सुपौल से काम खत्म कर इनोवा से घर लौट रहे थे।


मंगलवार रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच माकर गढ़िया के पास घात लगाए अपराधियों ने उनकी कार पर तीन राउंड फायरिंग की। गोली चलने के बाद व्यवसायी ने गाड़ी नहीं रोकी और सीधे सिमराही बाजार पहुंचकर राघोपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने व्यवसायी से घटना की जानकारी ली और सुरक्षा के लिए एक जवान को उनकी इनोवा में बैठाकर घर पहुंचाया।


करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार, राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय और भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने देर रात तक एनएच-27 पर जांच और पूछताछ की।


भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि व्यवसायी की कार पर तीन राउंड फायरिंग हुई है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।


पुलिस फायरिंग के कारण और अपराधियों की पहचान में जुटी है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद, पुरानी रंजिश, रंगदारी और लूट के प्रयास समेत अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। सुपौल एस पी सरथ आर एस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस तकनीकी और मानवीय स्रोतों की मदद से फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Latest News