इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां \'रूपी सोरेन\' का निधन, शोक की लहर लगातार दूसरे दिन दिल्ली में सियासी घमासान, राहुल-प्रियंका फिर हिरासत में, देर रात रिहाई पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट पर आसमानी बिजली गिरी, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग; बड़ा हादसा टला दिल्ली के सीमापुरी में बहुमंजिला इमारत ढही, एक बच्चे की मौत, आठ घायल वृंदावन गुरुकुल में चार छात्रों की मौत मामले में फरार संचालक गिरफ्तार हैदराबाद में आईजीपीएल कृष्णा इनविटेशनल का आगाज, पांच गोल्फर 5-अंडर के साथ संयुक्त बढ़त पर बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास स्मृति ने हरमनप्रीत को सफल कप्तानी कार्यकाल के लिए दी बधाई, कहा- आपके नेतृत्व में खेलना सुखद रहा श्रेयस अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, वनडे में शुभमन गिल शीर्ष पर कायम अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू, 42 देशों के 144 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा प्रमोद भगत और भाविना पटेल एशियाई पैरा खेलों में होंगे भारत के ध्वजवाहक आईओए ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक की मेजबानी के लिए ‘साथ बढ़ते भारत’ की परिकल्पना रखी राष्ट्रपति ने हिडिंबा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना देश की जनता जानती है कि कौन झूठ बोलकर कर रहा है नाटक : राजनाथ सिंह उप्र में प्रशासक बने प्रधानों का मानदेय बंद, प्रधान संघ में नाराजगी कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गए : मुख्यमंत्री योगी काशी में 'नमो बुक फेस्ट' का शुभारंभ, 25 वर्षों के कार्यकाल से जुड़ी पुस्तकों की प्रदर्शनी जबलपुर में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, घंटाघर पर रातभर धरने का ऐलान कपड़ा व्यवसायी की कार पर तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बची जान दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या, प्रेमी पर संदेह बाद में की गई औपचारिक गिरफ़्तारी और रिमांड पहले की गैर-कानूनी हिरासत को वैध नहीं बना सकती : हाईकाेर्ट शाहरुख का गुरुमंत्र आज भी मानते हैं अभिषेक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का-2' में लौटेंगे सनी देओल, अक्षय खन्ना बाहर नीट पेपर लीक मामले के सभी आरोपितों की न्यायिक हिरासत 14 अक्टूबर तक बढ़ी सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना विवाद पर शिंदे गुट ने कहा- 2011 के बाद पार्टी का कोई भी संविधान निर्वाचन आयोग को नहीं सौंपा गया

कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गए : मुख्यमंत्री योगी

07 Oct 2026

—भाजपा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री योगी व असम के सीएम ने वडनगर से काशी तक निकली बाइक सेवा यात्रा के समापन समारोह को किया संबोधित


वाराणसी, 07 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 वर्ष में बदली काशी व 10 वर्ष में बदले उत्तर प्रदेश का आईना देशवासियों को दिखाया। गुजरात वडनगर से काशी आए बाइकर्स व अतिथियों से संवाद करते हुए मेजबान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी में 10 वर्ष पहले माफिया जहां खड़ा हो जाता था, वह जमीन उसकी हो जाती थी। जिस जमीन पर सपाई की नजर पड़ गई, वह उसकी हो जाती थी। सूर्यास्त के बाद बेटी बाहर नहीं निकल सकती थी, व्यापारी भय के साये में जीने को मजबूर थे। त्योहारों से पहले उपद्रव शुरू हो जाते थे। यूपी में अराजकता के तांडव की डरावनी तस्वीर दिखती थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में माफिया अब मिट्टी में मिल गए। विरासत के रूप में काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में राम मंदिर, मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर, भव्य-दिव्य कुंभ, मथुरा-वृंदावन की चहलपहल नए भारत के नए यूपी की पहचान बन गई है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के वडनगर से काशी तक निकली बाइक सेवा यात्रा के समापन समारोह को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान पर मनमोहक रंगोली के समक्ष छात्राओं संग फोटो भी खिंचवाई। सेवा संकल्प पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।


—7 अक्टूबर 2001 को गुजरात की धरती पर हुआ करिश्माई नेतृत्व का आगमन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात की धरती पर करिश्माई नेतृत्व का आगमन हुआ। उस समय गुजरात आपदा से त्रस्त था। भुज के भूकंप ने पूरे देश को कंपा दिया था। लोग गुजरात को लेकर चिंतित थे। उस दौरान मैंने भी गुजरात जाकर देखा कि कई महीने तक भूकंप के झटके आए। इसके बावजूद मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व में गुजरात फिर उठ खड़ा हुआ।


—मोदी ने गुजरात को मॉडल स्टेट के रूप में चमकाया


सीएम योगी ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी (अब प्रधानमंत्री) ने गुजरात को मॉडल स्टेट के रूप में चमकाया। उस दौरान कुछ लोगों ने दुस्साहस करते हुए उजड़े हुए गुजरात की सुरक्षा पर सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ी। ठीक उसी तरह आज पूरा भारत सुरक्षित, समृद्ध, वैश्विक मानचित्र पर ताकत के रूप में उभरा है।


—मुख्यमंत्री योगी ने दी पीएम मोदी को बधाई


मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफलतम 25 वर्ष पूरे होने पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों की तरफ से उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरा भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के अहर्निश कार्यकाल को उत्सव के रूप में मना रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की जन्मभूमि वडनगर से कर्मभूमि वाराणसी में आए अतिथियों का स्वागत किया।


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विकसित व आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना तब पूरी होगी, जब हर जनपद, कस्बा, गांव, राज्य प्रयास करते हुए आत्मनिर्भर व विकसित होने की संकल्पना को पूरा कर सके।


—‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना का अहसास करा रही यात्रा


सीएम योगी ने कहा कि वडनगर से काशी की यह यात्रा पीएम के 25 वर्ष के सेवा संकल्पों का अभिनंदन करने का अवसर है। यह यात्रा पीएम मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना का भी अहसास करा रही है। काशी विश्वनाथ से मां गंगा का जल लेकर हाटकेश्वर महादेव और गुजरात की नदियों का जल भगवान विश्वनाथ को समर्पित करने 10 राज्यों से होते हुए गर्मी, बरसात व अन्य परिस्थितियों का सामना करते हुए बाइकर्स काशी की धरा पर आए हैं।


—भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में अभियान ने प्राप्त की ऊंचाई


मुख्यमंत्री योगी ने विश्वास जताया कि युवाओं की ऊर्जा भारत को 2047 तक विकसित करने के लिए लगेगी। उन्होंने कहाकि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का जो कार्यक्रम तय किया है, वह ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। सीएम योगी ने युवाओं से अपील की कि राष्ट्रीय अध्य़क्ष का संदेश लेकर आगामी कार्यक्रमों के लिए खुद को तैयार करें।

समारोह में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा, वडोदरा के सांसद व भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री/ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, विधायक नीलकंठ तिवारी, सुरेंद्र पटेल, सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्र आदि मौजूद रहे।


Latest News