इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां \'रूपी सोरेन\' का निधन, शोक की लहर लगातार दूसरे दिन दिल्ली में सियासी घमासान, राहुल-प्रियंका फिर हिरासत में, देर रात रिहाई पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट पर आसमानी बिजली गिरी, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग; बड़ा हादसा टला दिल्ली के सीमापुरी में बहुमंजिला इमारत ढही, एक बच्चे की मौत, आठ घायल वृंदावन गुरुकुल में चार छात्रों की मौत मामले में फरार संचालक गिरफ्तार हैदराबाद में आईजीपीएल कृष्णा इनविटेशनल का आगाज, पांच गोल्फर 5-अंडर के साथ संयुक्त बढ़त पर बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास स्मृति ने हरमनप्रीत को सफल कप्तानी कार्यकाल के लिए दी बधाई, कहा- आपके नेतृत्व में खेलना सुखद रहा श्रेयस अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, वनडे में शुभमन गिल शीर्ष पर कायम अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू, 42 देशों के 144 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा प्रमोद भगत और भाविना पटेल एशियाई पैरा खेलों में होंगे भारत के ध्वजवाहक आईओए ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक की मेजबानी के लिए ‘साथ बढ़ते भारत’ की परिकल्पना रखी राष्ट्रपति ने हिडिंबा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना देश की जनता जानती है कि कौन झूठ बोलकर कर रहा है नाटक : राजनाथ सिंह उप्र में प्रशासक बने प्रधानों का मानदेय बंद, प्रधान संघ में नाराजगी कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गए : मुख्यमंत्री योगी काशी में 'नमो बुक फेस्ट' का शुभारंभ, 25 वर्षों के कार्यकाल से जुड़ी पुस्तकों की प्रदर्शनी जबलपुर में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, घंटाघर पर रातभर धरने का ऐलान कपड़ा व्यवसायी की कार पर तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बची जान दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या, प्रेमी पर संदेह बाद में की गई औपचारिक गिरफ़्तारी और रिमांड पहले की गैर-कानूनी हिरासत को वैध नहीं बना सकती : हाईकाेर्ट शाहरुख का गुरुमंत्र आज भी मानते हैं अभिषेक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का-2' में लौटेंगे सनी देओल, अक्षय खन्ना बाहर नीट पेपर लीक मामले के सभी आरोपितों की न्यायिक हिरासत 14 अक्टूबर तक बढ़ी सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना विवाद पर शिंदे गुट ने कहा- 2011 के बाद पार्टी का कोई भी संविधान निर्वाचन आयोग को नहीं सौंपा गया

राष्ट्रपति ने हिडिंबा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

07 Oct 2026

कुल्लू, 07 अक्तूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को समुद्र तल से 10 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल का दौरा किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता और लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहीं।


अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने राष्ट्रपति का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री एवं मंत्री-इन-वेटिंग राजेश धर्माणी, सांसद कंगना रनौत, लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त किरण भड़ाना सहित जिला प्रशासन और सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। राजेश धर्माणी ने राष्ट्रपति को स्मृति चिह्न भी भेंट किया।


इस अवसर पर राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अटल टनल को इंजीनियरिंग उत्कृष्टता का विश्वस्तरीय उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इस टनल ने लाहौल-स्पीति को देश के अन्य हिस्सों के काफी करीब ला दिया है। यह परियोजना भारत की तकनीकी क्षमता, दूरदृष्टि और दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।


राज्यपाल ने कहा कि अटल टनल आधुनिक बुनियादी ढांचे और रणनीतिक विकास की शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है। यह इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि देश कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम है। ऐसी परियोजनाएं न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं, बल्कि दूरदराज के क्षेत्रों में विकास और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करती हैं।


दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अटल टनल की इंजीनियरिंग विशेषताओं और निर्माण कार्य में गहरी रुचि दिखाई। अधिकारियों ने उन्हें टनल के तकनीकी पहलुओं और निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। राष्ट्रपति ने आसपास के हिमालयी क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद लिया।


इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने मनाली के डूंगरी स्थित प्रसिद्ध हिडिंबा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और मत्था टेका। उन्होंने देशवासियों की शांति, समृद्धि, सुख और कल्याण की कामना की। राष्ट्रपति की मंदिर यात्रा हिमाचल की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी परंपराओं को भी दर्शाती है।


वहीं, राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने मनाली स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस का दौरा कर पौधारोपण गतिविधि में भाग लिया। उन्होंने दुर्लभ प्रजाति के ‘जिन्कगो बिलोबा’ का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा का संदेश देते हुए कहा कि प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में सतत विकास को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।

Latest News