इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक 5 अक्टूबर से, रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा संभव हरियाणा से कनाडा फ्रोजन फूड उत्पादों का किया गया निर्यात, किसानों की बढ़ेगी आय सरकार ने निर्यातकों के लिए रिलीफ स्कीम की अवधि 31 मार्च, 2027 तक बढ़ाई बिहार के मखाने की विदेशों में बढ़ी मांग, एक मी. टन की पहली खेप ग्रीस रवाना पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में जबरन मजदूरी खत्म करने के भारत के संकल्प को दोहराया आयुष्मान खुराना की \'उड़ता तीर\' की रिलीज डेट में बदलाव (वेब शो समीक्षा: \'सास बहू और भूत\') अनोखी तिकड़ी ने बढ़ाया मनोरंजन तनिशा मुखर्जी की पांच साल बाद वापसी, नई फिल्म में आएंगी नजर गांधी जयंती पर \'गांधी एंड माय मदर\' की पहली झलक आई सामने अभिषेक बच्चन ने \'कजरा रे 2.0\' पर तोड़ी चुप्पी, जाहिर की अपनी उत्सुकता फातिमा सना शेख बनीं \'पुलिस कंपनी\' का हिस्सा नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, टीम ने दी जानकारी एशियाई खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी नीरू धांडा एशियाई खेल 2026 : भारत के लिए ऐतिहासिक रहा शुक्रवार का दिन, जीते 6 स्वर्ण सहित 10 पदक एशियन खेल 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने खत्म किया 44 साल का सूखा, चीन को हराकर जीता स्वर्ण एशियन खेल : महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में दीपांशी कांस्य पदक से चूकीं मुंबई में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन 2030 तक वस्त्र उद्योग का कारोबार 35 करोड़ डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य: गिरिराज सिंह पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर करोड़ों रुपये के सरकारी धन गबन मामले में 14 परिसरों पर ईडी की छापेमारी, 4.30 करोड़ रुपये की बरामदगी, 22 करोड़ की बैंक राशि फ्रीज पंजाब में ड्रग्स-हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन जब्त ईडी ने 927 करोड़ रुपये के घर खरीदार धोखाधड़ी मामले में ओजोन अर्बाना के प्रवर्तक को किया गिरफ्तार ईडी ने ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर शिक्षक की नौकरी और पेंशन लेने के मामले में 53.46 लाख की संपत्ति जब्त की जीएसटी फर्जी आईटीसी मामले में ईडी ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार, 135 फर्जी कंपनियों से 734 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

\'एफिल टावर विवाद में बीएपीएस को क्लीन चिट, जांच में महिला कर्मचारियों को हटाने की मांग नहीं मिली\'

02 Oct 2026

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। पेरिस स्थित बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) हिंदू मंदिर ने एफिल टावर से जुड़े विवाद पर आधिकारिक जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि उसके प्रतिनिधिमंडल ने कभी भी महिला कर्मचारियों को छिपाने, हटाने या आगंतुकों के मार्ग से अलग करने की मांग नहीं की थी। संस्था ने कहा कि जांच के निष्कर्षों ने इस तथ्य की पुष्टि कर दी है।


बीएपीएस (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी बयान में कहा गया कि एफिल टावर यात्रा से जुड़े घटनाक्रम की आधिकारिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद संस्था सबसे पहले उन कर्मचारियों के प्रति अपनी चिंता व्यक्त करना चाहती है जो इस विवाद से प्रभावित हुए।


बीएपीएस ने कहा कि उसने शुरू से ही स्पष्ट किया था कि उसने महिला कर्मचारियों को हटाने, छिपाने या आगंतुकों के मार्ग से दूर रखने का कोई अनुरोध नहीं किया था। संस्था ने कहा कि आधिकारिक जांच में भी यह स्थापित हुआ है कि महिला कर्मचारियों को आगंतुक मार्ग से हटाने संबंधी कोई मांग प्रतिनिधिमंडल की ओर से नहीं की गई थी।


संस्था ने उम्मीद जताई कि जांच रिपोर्ट से पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी और इससे जुड़े सभी पक्ष सम्मानजनक तरीके से आगे बढ़ सकेंगे।


उल्लेखनीय है कि यह विवाद 5 सितंबर को उस समय सामने आया था जब कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि एक हिंदू धार्मिक प्रतिनिधिमंडल के एफिल टावर दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल बदलने या दूसरे हिस्सों में जाने के लिए कहा गया था और उनकी जगह पुरुष कर्मचारियों को तैनात किया गया था। इन आरोपों के बाद बीएपीएस और हिंदू धार्मिक परंपराओं को लेकर व्यापक आलोचना हुई थी।


हालांकि, मामले की जांच में सामने आया कि घटनाक्रम के पीछे कई प्रशासनिक और परिचालन स्तर की गलतियां तथा आपसी संचार की कमी जिम्मेदार थी। जांच के अनुसार, कुछ महिला कर्मचारियों के कार्यस्थल बदले गए थे, लेकिन यह निर्णय बीएपीएस की मांग पर नहीं लिया गया था।


पेरिस की जांच एजेंसी की रिपोर्ट में यह निष्कर्ष सामने आने के बाद बीएपीएस ने कहा कि पूरे विवाद को संस्था के निर्देश के रूप में प्रस्तुत करना सही नहीं था।


बीएपीएस स्वामीनारायण परंपरा से जुड़ी एक वैश्विक आध्यात्मिक और सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था है। फ्रांस में बनने वाला बीएपीएस हिंदू मंदिर देश का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर है।

Latest News