इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली में 1,100 से अधिक हिरासत में; मुंबई में भी उमड़ा जनसैलाब राशिफल : 03 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 03 अक्टूबर, 2026 बलिया में मड़ुआ की रोटी खाकर 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने दिए जांच के निर्देश बिजनौर में दो भाइयों की तीन दिन में मौत, दोनों में पाये गये एचआईवी के लक्षण कोरबा में कुआं धंसने से ग्रामीण मलबे में दबा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक 5 अक्टूबर से, रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा संभव हरियाणा से कनाडा फ्रोजन फूड उत्पादों का किया गया निर्यात, किसानों की बढ़ेगी आय सरकार ने निर्यातकों के लिए रिलीफ स्कीम की अवधि 31 मार्च, 2027 तक बढ़ाई बिहार के मखाने की विदेशों में बढ़ी मांग, एक मी. टन की पहली खेप ग्रीस रवाना पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में जबरन मजदूरी खत्म करने के भारत के संकल्प को दोहराया आयुष्मान खुराना की \'उड़ता तीर\' की रिलीज डेट में बदलाव (वेब शो समीक्षा: \'सास बहू और भूत\') अनोखी तिकड़ी ने बढ़ाया मनोरंजन तनिशा मुखर्जी की पांच साल बाद वापसी, नई फिल्म में आएंगी नजर गांधी जयंती पर \'गांधी एंड माय मदर\' की पहली झलक आई सामने अभिषेक बच्चन ने \'कजरा रे 2.0\' पर तोड़ी चुप्पी, जाहिर की अपनी उत्सुकता फातिमा सना शेख बनीं \'पुलिस कंपनी\' का हिस्सा नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, टीम ने दी जानकारी एशियाई खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी नीरू धांडा एशियाई खेल 2026 : भारत के लिए ऐतिहासिक रहा शुक्रवार का दिन, जीते 6 स्वर्ण सहित 10 पदक एशियन खेल 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने खत्म किया 44 साल का सूखा, चीन को हराकर जीता स्वर्ण एशियन खेल : महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में दीपांशी कांस्य पदक से चूकीं मुंबई में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन 2030 तक वस्त्र उद्योग का कारोबार 35 करोड़ डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य: गिरिराज सिंह पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर

एशियाई खेल 2026 : भारत के लिए ऐतिहासिक रहा शुक्रवार का दिन, जीते 6 स्वर्ण सहित 10 पदक

02 Oct 2026

  • पदक तालिका में भारत 5वें स्थान पर पहुंचा
  • भारत के 76 पदक हैं, जिनमें 16 स्वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्य पदक है


नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। एशियाई खेल 2026 में शुक्रवार का दिन भारत के लिए पदकों की बारिश लेकर आया। भारत ने शुक्रवार को 6 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। भारतीय खिलाड़ियों ने तीरंदाजी, नौकायन, मुक्केबाजी, कुश्ती, सेपकटकरा और हॉकी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। दिन की शुरुआत तीरंदाजी में स्वर्ण से हुई और हॉकी में चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीतने के साथ भारत का दिन यादगार बन गया। इस प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत के नाम अब 76 पदक हैं, इनमें 16 स्वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्य पदक शामिल हैं।


भारत का आज का प्रदर्शन


तीरंदाजी में स्वर्ण और 2 रजत

महिला रिकर्व टीम ने स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण अपने नाम किया। इसके अलावा भारत ने रिकर्व मिश्रित टीम और पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में रजत पदक जीते।


नौकायन में कांस्य

नेत्रा कुमानन ने महिलाओं की डिंगी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। यह नौकायन में भारत का एक और पदक रहा।


मुक्केबाजी में 3 स्वर्ण

  • लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में चीन की बाओ ज़ीई को हराया।
  • इसके बाद परवीन हुड्डा ने महिलाओं के 65 किग्रा वर्ग में चीन की चेन निएन-चिन को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
  • पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग में अंकुश पंघाल ने दक्षिण कोरिया के किम मिन-सियोंग को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस तरह भारत ने मुक्केबाजी में 3 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।


कुश्ती में सुजीत कलकल का स्वर्ण

सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को कुश्ती में ऐतिहासिक सफलता दिलाई। फाइनल में उन्होंने ताजिकिस्तान के अब्दुलमजीद कुडिएव को हराया। सुजीत एक समय 2-9 से पीछे थे, लेकिन शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।


सेपकटकरा में कांस्य

भारतीय पुरुष क्वाड्रेंट टीम ने जापान के खिलाफ सेमीफाइनल में 0-2 से हार के बाद कांस्य पदक हासिल किया।


हॉकी में 44 साल बाद स्वर्ण

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दिन का सबसे यादगार अध्याय लिखा। भारत ने फाइनल में मौजूदा एशियाई चैंपियन चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी ने 44 साल बाद एशियाई खेलों में पदक जीता और स्वर्ण के साथ ऐतिहासिक वापसी की। टीम ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफिकेशन भी हासिल किया।


पदक तालिका की स्थिति

एशियाई खेलों की पदक तालिका में भारत 16 स्वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्य समेत कुल 76 पदकों के साथ 5वें स्थान पर है।


चीन 162 स्वर्ण, 81 रजत और 73 कांस्य समेत कुल 316 पदकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि जापान 71 स्वर्ण, 83 रजत और 85 कांस्य सहित 239 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दक्षिण कोरिया 33 स्वर्ण, 39 रजत और 62 कांस्य के साथ कुल 134 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर है। उज्बेकिस्तान 20 स्वर्ण, 23 रजत और 22 कांस्य समेत 65 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है। भारत के बाद ईरान 15 स्वर्ण, 17 रजत और 13 कांस्य सहित कुल 45 पदकों के साथ 6वें स्थान पर है।