इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली में 1,100 से अधिक हिरासत में; मुंबई में भी उमड़ा जनसैलाब राशिफल : 03 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 03 अक्टूबर, 2026 बलिया में मड़ुआ की रोटी खाकर 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने दिए जांच के निर्देश बिजनौर में दो भाइयों की तीन दिन में मौत, दोनों में पाये गये एचआईवी के लक्षण कोरबा में कुआं धंसने से ग्रामीण मलबे में दबा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक 5 अक्टूबर से, रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा संभव हरियाणा से कनाडा फ्रोजन फूड उत्पादों का किया गया निर्यात, किसानों की बढ़ेगी आय सरकार ने निर्यातकों के लिए रिलीफ स्कीम की अवधि 31 मार्च, 2027 तक बढ़ाई बिहार के मखाने की विदेशों में बढ़ी मांग, एक मी. टन की पहली खेप ग्रीस रवाना पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में जबरन मजदूरी खत्म करने के भारत के संकल्प को दोहराया आयुष्मान खुराना की \'उड़ता तीर\' की रिलीज डेट में बदलाव (वेब शो समीक्षा: \'सास बहू और भूत\') अनोखी तिकड़ी ने बढ़ाया मनोरंजन तनिशा मुखर्जी की पांच साल बाद वापसी, नई फिल्म में आएंगी नजर गांधी जयंती पर \'गांधी एंड माय मदर\' की पहली झलक आई सामने अभिषेक बच्चन ने \'कजरा रे 2.0\' पर तोड़ी चुप्पी, जाहिर की अपनी उत्सुकता फातिमा सना शेख बनीं \'पुलिस कंपनी\' का हिस्सा नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, टीम ने दी जानकारी एशियाई खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी नीरू धांडा एशियाई खेल 2026 : भारत के लिए ऐतिहासिक रहा शुक्रवार का दिन, जीते 6 स्वर्ण सहित 10 पदक एशियन खेल 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने खत्म किया 44 साल का सूखा, चीन को हराकर जीता स्वर्ण एशियन खेल : महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में दीपांशी कांस्य पदक से चूकीं मुंबई में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन 2030 तक वस्त्र उद्योग का कारोबार 35 करोड़ डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य: गिरिराज सिंह पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर

एशियन खेल 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने खत्म किया 44 साल का सूखा, चीन को हराकर जीता स्वर्ण

02 Oct 2026

  • भारतीय महिला हॉकी टीम ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफिकेशन भी हासिल किया


आइची-नागोया, 02 अक्टूबर (एजेंसी)। 44 साल का इंतजार खत्म हुआ और भारतीय महिला हॉकी ने एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया। भारतीय महिला टीम ने फाइनल में मौजूदा एशियाई चैंपियन और विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने सीधे लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।


भारतीय टीम के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि महिला हॉकी में भारत ने आखिरी बार 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों में पदक जीता था। इसके बाद 44 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भारतीय बेटियों ने फिर एशियाई खेलों के मंच पर स्वर्णिम इतिहास रचा और तिरंगा शान से लहराया।


फाइनल में भारत के लिए एकमात्र गोल लालरेमसियामी ने 10वें मिनट में किया। साक्षी से मिले पास को हासिल करने के बाद लालरेमसियामी ने शानदार अंदाज में घूमकर तेज टॉमहॉक शॉट लगाया, जो चीनी गोलकीपर को छकाते हुए गोल के कोने में जा पहुंचा। यही गोल अंत तक भारत की जीत का आधार बना।


पहले क्वार्टर में बढ़त लेने के बाद भारत ने शानदार रक्षात्मक खेल दिखाया। 13वें मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन नवनीत कौर का प्रयास गोल से थोड़ा बाहर चला गया। इसके बाद चीन ने लगातार दबाव बनाया और 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। भारतीय डिफेंस ने खतरे को टाल दिया।


22वें मिनट में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने शानदार बचाव करते हुए चीन को बराबरी करने से रोक दिया। चीन को पेनल्टी स्ट्रोक मिला था लेकिन सविता ने बाईं ओर नीचे की तरफ डाइव लगाकर शानदार सेव किया। इसके बाद शिल्पी दहिया ने भी गोललाइन के पास महत्वपूर्ण बचाव करते हुए भारत की बढ़त कायम रखी।


पहले हाफ के अंत तक भारत 1-0 से आगे था। दूसरे हाफ में चीन ने गेंद पर अपना कब्जा बढ़ाया और भारतीय डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया। 33वें मिनट में चीन को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले। भारतीय खिलाड़ियों ने गोललाइन पर शानदार बचाव किए और चीन के हर प्रयास को नाकाम किया।


नवनीत कौर ने एक बार फिर गोललाइन पर महत्वपूर्ण बचाव किया। चीन की अपील पर पेनल्टी स्ट्रोक की संभावना बनी लेकिन भारत ने रेफरल लिया और फैसले के बाद चीन को पेनल्टी कॉर्नर ही मिला। भारतीय रक्षापंक्ति ने इसके बाद भी चीन को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।


तीसरे क्वार्टर में चीन ने लगातार आक्रमण किए। 40वें मिनट के आसपास चीन का दबदबा साफ दिखाई दिया, लेकिन भारतीय डिफेंस ने अपना संयम नहीं खोया। तीसरे क्वार्टर के अंत तक स्कोर 1-0 ही रहा।


आखिरी 15 मिनट में चीन ने बराबरी के लिए पूरी ताकत झोंक दी। अंतिम चरण में चीन ने अपना गोलकीपर भी बाहर बुलाकर एक अतिरिक्त आउटफील्ड खिलाड़ी उतारा, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने हर हमले को नाकाम कर दिया। भारत ने आखिरी मिनटों में गेंद को सुरक्षित रखते हुए समय निकाला और आखिरकार अंतिम हूटर बजते ही ऐतिहासिक जीत पर मुहर लग गई।


इस स्वर्ण के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने न केवल 44 साल बाद एशियाई खेलों में पदक जीता, बल्कि लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफिकेशन भी हासिल कर लिया। पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने के बाद भारतीय महिला हॉकी के लिए यह वापसी बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1982 के दिल्ली एशियन खेलों में स्वर्ण जीता था।


टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा गोल दीपिका ने किए। उन्होंने 21 गोल दागे। नवनीत कौर 10 गोल के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि चीन की जियाकी झोंग ने 9 गोल किए।


भारत की इस ऐतिहासिक जीत ने एशियाई खेलों में देश के लिए एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया।