इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली में 1,100 से अधिक हिरासत में; मुंबई में भी उमड़ा जनसैलाब राशिफल : 03 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 03 अक्टूबर, 2026 बलिया में मड़ुआ की रोटी खाकर 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने दिए जांच के निर्देश बिजनौर में दो भाइयों की तीन दिन में मौत, दोनों में पाये गये एचआईवी के लक्षण कोरबा में कुआं धंसने से ग्रामीण मलबे में दबा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक 5 अक्टूबर से, रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा संभव हरियाणा से कनाडा फ्रोजन फूड उत्पादों का किया गया निर्यात, किसानों की बढ़ेगी आय सरकार ने निर्यातकों के लिए रिलीफ स्कीम की अवधि 31 मार्च, 2027 तक बढ़ाई बिहार के मखाने की विदेशों में बढ़ी मांग, एक मी. टन की पहली खेप ग्रीस रवाना पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में जबरन मजदूरी खत्म करने के भारत के संकल्प को दोहराया आयुष्मान खुराना की \'उड़ता तीर\' की रिलीज डेट में बदलाव (वेब शो समीक्षा: \'सास बहू और भूत\') अनोखी तिकड़ी ने बढ़ाया मनोरंजन तनिशा मुखर्जी की पांच साल बाद वापसी, नई फिल्म में आएंगी नजर गांधी जयंती पर \'गांधी एंड माय मदर\' की पहली झलक आई सामने अभिषेक बच्चन ने \'कजरा रे 2.0\' पर तोड़ी चुप्पी, जाहिर की अपनी उत्सुकता फातिमा सना शेख बनीं \'पुलिस कंपनी\' का हिस्सा नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, टीम ने दी जानकारी एशियाई खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी नीरू धांडा एशियाई खेल 2026 : भारत के लिए ऐतिहासिक रहा शुक्रवार का दिन, जीते 6 स्वर्ण सहित 10 पदक एशियन खेल 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने खत्म किया 44 साल का सूखा, चीन को हराकर जीता स्वर्ण एशियन खेल : महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में दीपांशी कांस्य पदक से चूकीं मुंबई में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन 2030 तक वस्त्र उद्योग का कारोबार 35 करोड़ डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य: गिरिराज सिंह पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर

हरियाणा से कनाडा फ्रोजन फूड उत्पादों का किया गया निर्यात, किसानों की बढ़ेगी आय

02 Oct 2026

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। हरियाणा के सोनीपत से 24 मीट्रिक टन फ्रोजन फूड उत्पादों की खेप किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) ने कनाडा भेजी है। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने इसमें मदद की है।


‘अटेर्ना फूड्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड’ की ओर से भेजी गई फ्रोजन फूड उत्पादों की खेप में कुल सीएडी 35,140 मूल्य के फ्रोजन फूड उत्पादों के 2,295 डिब्बे शामिल हैं। इस निर्यात में हरे मटर, मिश्रित सब्जियां, मटर एवं गाजर, स्वीट कॉर्न और समोसा शामिल हैं। निर्यात करने वाली इकाई को एपीडा की वित्तीय सहायता योजना के तहत मदद मिली थी। ये खेप भारतीय प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में अवसर बढ़ाने तथा किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को वैश्विक खरीदारों एवं बाजारों से जोड़ने की दिशा में एक और कदम है।


वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि यह निर्यात वास्तव में निर्यात-उन्मुख मूल्य श्रृंखला बनाने और किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने में मदद करने में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है। एपीडा, बाजार तक पहुंच को मजबूत करने और किसान समूहों को निर्यात के अवसरों से जोड़ने वाली पहलों के जरिए एफपीओ/एफपीसी और निर्यातकों के बीच संबंध बनाने में मदद कर रहा है।