इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें शिनजियांग में स्टारबक्स स्टोर खोलने पर विवाद, अमेरिकी सांसद की आलोचना पर चीन का पलटवार कीव पर और हमलों की रूस ने दी चेतावनी, विदेशी राजनयिकों से शहर छोड़ने को कहा पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैड संधू की हत्या प्रेमानंद आश्रम से लापता हुए युवाओं के परिजनों ने काटा हंगामा, सेवादारों पर अभद्रता का आरोप पदकों से आगे बढ़ता भारत, एशियाई खेलों में नई खेल संस्कृति की दस्तक खराब मौसम के कारण दुबई से पोखरा आ रही फ्लाईदुबई की उड़ान लखनऊ डायवर्ट वाराणसी: पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री गाजियाबाद के एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट नाबालिग बेटी को ढूंढने में पुलिस रही नाकाम, मां ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा महिला की हत्या के मामले में पति समेत तीन को आजीवन कारावास, 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड जांबाज कैप्टन स्मित से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, जमकर की सराहना ड्रग माफिया नवप्रीत सिंह को 10 दिनों की पुलिस हिरासत आर्थिक मजबूती बनाना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, न कि एक बार की कवायद: सीतारमण शिमला में पर्यटकों की बढ़ी आमद, सड़कों पर लगा जाम औरैया में 38,800 रुपये कीमत की दूषित मिठाई नष्ट, जंग लगे कनस्तर में रखे थे रंगीन रसगुल्ले मथुरा: निर्माण कार्य के दौरान होटल की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की माैत, दो की तलाश जारी मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना, 17 अक्टूबर तक कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर 13.74 करोड़ रुपये के सोना और हीरा सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया पशुधन और दुग्ध उत्पादन से आएगी गौपालकों के घरों में समृद्धि : अमित शाह एशियाई खेल 2026: भारत ने 85 पदकों के साथ किया अपने अभियान का समापन, पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा एशियाई खेल 2026 : भारत ने लिखी नई इबारत, 15 अभूतपूर्व उपलब्धियां और 83 नए पदकवीरों का उदय एशियाई खेल 2026 :भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण एशियाई खेल 2026 :अंतिम पंघाल ने महिला 53 किग्रा वर्ग में जीता रजत देवरिया : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में पूर्व विधायक समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

(वेब शो समीक्षा: \'सास बहू और भूत\') अनोखी तिकड़ी ने बढ़ाया मनोरंजन

02 Oct 2026

कलाकार: परन गाला, प्राची घिल्डियाल, मो. मुदस्सिर, साहिल त्यागी, पंकज उपाध्याय, महेंद्र कुमार, मेलानी पेस, रवींद्र कुमार


निर्देशक: संकेत श्रीरंग चक्रवर्ती


निर्माता: दुर्गाराम चौधरी, राजेश रणशिंगे


रेटिंग: ★★★½ (3.5/5)


मुंबई, 02 अक्टूबर (एजेंसी)। सास-बहू की नोकझोंक भारतीय टेलीविजन का जाना-पहचाना फॉर्मूला है और भूत वाली कहानियां भी दर्शकों के लिए नई नहीं हैं। लेकिन ‘सास बहू और भूत’ इन दोनों को एक साथ जोड़कर एक अलग तरह का मनोरंजन पेश करता है। यहां भूत लोगों को डराने के बजाय खुद सास-बहू की नोकझोंक से परेशान होता नजर आता है। यही अनोखा विचार इस शो की सबसे बड़ी ताकत है।


कहानी


कहानी की शुरुआत 1976 के एक सुनसान बंगले ‘दीमक धाम’ से होती है। बंगले के एक कमरे में कांच की बोतल में एक भूत 40 साल से कैद है। आजादी की उम्मीद में वह वादा करता है कि जो भी उसे बोतल से बाहर निकालेगा, वह सात साल तक उसकी गुलामी करेगा। कहानी में मोड़ तब आता है जब एक परिवार इस पुराने घर में रहने पहुंचता है। परिवार में सास, बहू, ससुर और बेटा हैं। सास जहां पारंपरिक सोच वाली है, वहीं बहू बेबाक और हाजिर जवाब है। दोनों के बीच की लगातार नोकझोंक कहानी में हास्य का आधार बनती है। घर की सफाई और कमरों की पड़ताल के दौरान सास-बहू की नजर एक बंद कमरे पर पड़ती है। मना किए जाने के बावजूद दोनों कमरे को खोल लेती हैं और वहां रखी लाल रंग की बोतल तक पहुंच जाती हैं। बोतल को लेकर दोनों के बीच छीना-झपटी होती है और वह टूट जाती है। इसके साथ ही भूत आजाद हो जाता है। अब भूत को अपना वादा निभाते हुए सात साल तक इस परिवार की गुलामी करनी है। लेकिन जिस परिवार में सास और बहू ही हर समय एक-दूसरे से उलझती रहती हों, वहां भूत की जिंदगी कैसी होगी, यही शो का मजेदार हिस्सा है। घर के दूसरे सदस्य और उनकी अजीबोगरीब परिस्थितियां कॉमेडी को आगे बढ़ाती हैं।


अभिनय


परन गाला और प्राची घिल्डियाल की सास-बहू की केमिस्ट्री शो की प्रमुख खूबियों में है। दोनों की नोकझोंक और संवाद कहानी को आगे बढ़ाने के साथ हास्य भी पैदा करते हैं। पंकज उपाध्याय ने भूत के किरदार में डर से ज्यादा कॉमेडी पर जोर दिया है। उनका किरदार लोगों को डराने के बजाय खुद परेशान होता दिखाई देता है और यही उलटबांसी शो को मजेदार बनाती है। मो. मुदस्सिर और साहिल त्यागी परिवार के अन्य सदस्यों के रूप में कहानी को सहारा देते हैं। मेलानी पेस इंस्पेक्टर सौदामिनी की भूमिका में कहानी को एक अलग दिशा देती हैं, जबकि रवींद्र कुमार तांत्रिक के किरदार में हॉरर वाले हिस्से को आगे बढ़ाते हैं। महेंद्र कुमार और बाकी कलाकार भी अपने-अपने किरदारों से कॉमिक माहौल बनाए रखते हैं।


निर्देशन


संकेत श्रीरंग चक्रवर्ती ने शो के अनोखे विचार को परिस्थितिजन्य कॉमेडी के साथ आगे बढ़ाया है। निर्देशक ने इसे सिर्फ डराने वाली हॉरर कहानी बनाने के बजाय सास-बहू और भूत के बीच पैदा होने वाली परिस्थितियों पर अधिक ध्यान दिया है। शो की खासियत यही है कि हॉरर के पारंपरिक फॉर्मूले को उलट दिया गया है। यहां भूत खुद सास-बहू की नोकझोंक में फंस जाता है और उसकी मजबूरी ही हास्य का कारण बनती है। हालांकि कुछ जगहों पर कॉमेडी और घटनाक्रम को और कसाव मिल सकता था, लेकिन मूल विचार अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहता है।


अंतिम फैसला


'सास बहू और भूत' का सबसे मजबूत पक्ष इसका अनोखा संयोजन है। सास-बहू की नोकझोंक, भूत की मजबूरी, परिवार के सदस्यों की प्रतिक्रियाएं और अजीबोगरीब परिस्थितियां मिलकर शो को हल्का-फुल्का मनोरंजन बनाती हैं। शो में हॉरर से ज्यादा कॉमेडी है और इसका उद्देश्य दर्शकों को डराने के बजाय हंसाना है। सास-बहू का परिचित फॉर्मूला और भूत की कहानी अलग-अलग भले ही नई न हो, लेकिन दोनों को एक साथ रखकर बनाया गया यह संयोजन इसे कुछ अलग जरूर बनाता है।


कुल मिलाकर, 'सास बहू और भूत' गंभीर हॉरर के बजाय हल्की-फुल्की कॉमेडी और पारिवारिक मनोरंजन पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक अलग तरह का अनुभव है।

Latest News