इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक 5 अक्टूबर से, रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा संभव हरियाणा से कनाडा फ्रोजन फूड उत्पादों का किया गया निर्यात, किसानों की बढ़ेगी आय सरकार ने निर्यातकों के लिए रिलीफ स्कीम की अवधि 31 मार्च, 2027 तक बढ़ाई बिहार के मखाने की विदेशों में बढ़ी मांग, एक मी. टन की पहली खेप ग्रीस रवाना पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में जबरन मजदूरी खत्म करने के भारत के संकल्प को दोहराया आयुष्मान खुराना की \'उड़ता तीर\' की रिलीज डेट में बदलाव (वेब शो समीक्षा: \'सास बहू और भूत\') अनोखी तिकड़ी ने बढ़ाया मनोरंजन तनिशा मुखर्जी की पांच साल बाद वापसी, नई फिल्म में आएंगी नजर गांधी जयंती पर \'गांधी एंड माय मदर\' की पहली झलक आई सामने अभिषेक बच्चन ने \'कजरा रे 2.0\' पर तोड़ी चुप्पी, जाहिर की अपनी उत्सुकता फातिमा सना शेख बनीं \'पुलिस कंपनी\' का हिस्सा नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, टीम ने दी जानकारी एशियाई खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी नीरू धांडा एशियाई खेल 2026 : भारत के लिए ऐतिहासिक रहा शुक्रवार का दिन, जीते 6 स्वर्ण सहित 10 पदक एशियन खेल 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने खत्म किया 44 साल का सूखा, चीन को हराकर जीता स्वर्ण एशियन खेल : महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में दीपांशी कांस्य पदक से चूकीं मुंबई में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन 2030 तक वस्त्र उद्योग का कारोबार 35 करोड़ डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य: गिरिराज सिंह पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर करोड़ों रुपये के सरकारी धन गबन मामले में 14 परिसरों पर ईडी की छापेमारी, 4.30 करोड़ रुपये की बरामदगी, 22 करोड़ की बैंक राशि फ्रीज पंजाब में ड्रग्स-हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन जब्त ईडी ने 927 करोड़ रुपये के घर खरीदार धोखाधड़ी मामले में ओजोन अर्बाना के प्रवर्तक को किया गिरफ्तार ईडी ने ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर शिक्षक की नौकरी और पेंशन लेने के मामले में 53.46 लाख की संपत्ति जब्त की जीएसटी फर्जी आईटीसी मामले में ईडी ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार, 135 फर्जी कंपनियों से 734 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

पंजाब में ड्रग्स-हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन जब्त

02 Oct 2026

चंडीगढ़, 02 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले दो अलग-अलग नेटवर्कों का पर्दाफाश करके चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 किलोग्राम हेरोइन और 10 अवैध पिस्तौल बरामद हुई हैं।


पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि राजनप्रीत सिंह निवासी गल्लूवाल, विजय निवासी राजाताल कॉलोनी, घरिंडा, पारसदीप सिंह उर्फ बिल्ला निवासी कंबोआ और गुरमुख सिंह उर्फ बोदी निवासी काहनगढ़, अटारी को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनके तार कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े हुए हैं, जो अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थे। उन्होंने बताया कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और नेटवर्क के पिछले तथा आगे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।


पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), बॉर्डर रेंज, गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पहले ऑपरेशन के दौरान अवैध हथियारों की सप्लाई संबंधी पुख्ता सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए थाना घरिंडा की पुलिस पार्टी ने राजनप्रीत सिंह और विजय को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 अवैध पिस्तौल बरामद किए।


आईजीपी ने बताया कि दूसरे ऑपरेशन में सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क के संबंध में मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर थाना घरिंडा की टीमों ने पारसदीप सिंह उर्फ बिल्ला और गुरमुख सिंह उर्फ बोदी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। उन्होंने बताया कि पारसदीप एक कुख्यात नशा तस्कर है, जो क्षेत्र में ड्रग कार्टेल चला रहा था।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), अमृतसर ग्रामीण, कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि इस संबंध में थाना घरिंडा (अमृतसर ग्रामीण) में दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं।---------

Latest News