इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली में 1,100 से अधिक हिरासत में; मुंबई में भी उमड़ा जनसैलाब राशिफल : 03 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 03 अक्टूबर, 2026 बलिया में मड़ुआ की रोटी खाकर 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने दिए जांच के निर्देश बिजनौर में दो भाइयों की तीन दिन में मौत, दोनों में पाये गये एचआईवी के लक्षण कोरबा में कुआं धंसने से ग्रामीण मलबे में दबा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक 5 अक्टूबर से, रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा संभव हरियाणा से कनाडा फ्रोजन फूड उत्पादों का किया गया निर्यात, किसानों की बढ़ेगी आय सरकार ने निर्यातकों के लिए रिलीफ स्कीम की अवधि 31 मार्च, 2027 तक बढ़ाई बिहार के मखाने की विदेशों में बढ़ी मांग, एक मी. टन की पहली खेप ग्रीस रवाना पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में जबरन मजदूरी खत्म करने के भारत के संकल्प को दोहराया आयुष्मान खुराना की \'उड़ता तीर\' की रिलीज डेट में बदलाव (वेब शो समीक्षा: \'सास बहू और भूत\') अनोखी तिकड़ी ने बढ़ाया मनोरंजन तनिशा मुखर्जी की पांच साल बाद वापसी, नई फिल्म में आएंगी नजर गांधी जयंती पर \'गांधी एंड माय मदर\' की पहली झलक आई सामने अभिषेक बच्चन ने \'कजरा रे 2.0\' पर तोड़ी चुप्पी, जाहिर की अपनी उत्सुकता फातिमा सना शेख बनीं \'पुलिस कंपनी\' का हिस्सा नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, टीम ने दी जानकारी एशियाई खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी नीरू धांडा एशियाई खेल 2026 : भारत के लिए ऐतिहासिक रहा शुक्रवार का दिन, जीते 6 स्वर्ण सहित 10 पदक एशियन खेल 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने खत्म किया 44 साल का सूखा, चीन को हराकर जीता स्वर्ण एशियन खेल : महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में दीपांशी कांस्य पदक से चूकीं मुंबई में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन 2030 तक वस्त्र उद्योग का कारोबार 35 करोड़ डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य: गिरिराज सिंह पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर

नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, टीम ने दी जानकारी

02 Oct 2026

मुंबई, 02 अक्टूबर (एजेंसी)। अभिनेत्री नुसरत भरूचा को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। बाली में शूटिंग के दौरान हुए हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। फिलहाल अभिनेत्री बाली के एक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनके टीम के आधिकारिक बयान के मुताबिक, डॉक्टरों की जांच के बाद नुसरत की रीढ़ की सर्जरी की जाएगी। इसके लिए उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए बाली से मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है।


नुसरत के टीम ने बताया कि इस समय अभिनेत्री का स्वास्थ्य टीम की प्राथमिकता है और उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। टीम ने नुसरत के प्रशंसकों और शुभचिंतकों की चिंता तथा शुभकामनाओं के लिए आभार जताया है। साथ ही सभी से अभिनेत्री की निजता का सम्मान करने और उन्हें इलाज तथा स्वास्थ्य लाभ पर ध्यान देने की अपील की गई है। उचित समय पर नुसरत की स्वास्थ्य स्थिति से जुड़ी आगे की जानकारी साझा की जाएगी।


बताया जा रहा है कि चोट की गंभीरता और प्रस्तावित सर्जरी के चलते नुसरत को पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए कुछ समय आराम करना पड़ सकता है। ऐसे में आने वाले कुछ सप्ताह उनके काम पर असर डाल सकते हैं। नुसरत शूटिंग के सिलसिले में बाली गई थीं, जहां सेट पर हादसा हो गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और उन्हें आगे के उपचार के लिए मुंबई लाने की तैयारियां की जा रही हैं।