इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें शिनजियांग में स्टारबक्स स्टोर खोलने पर विवाद, अमेरिकी सांसद की आलोचना पर चीन का पलटवार कीव पर और हमलों की रूस ने दी चेतावनी, विदेशी राजनयिकों से शहर छोड़ने को कहा पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मैड संधू की हत्या प्रेमानंद आश्रम से लापता हुए युवाओं के परिजनों ने काटा हंगामा, सेवादारों पर अभद्रता का आरोप पदकों से आगे बढ़ता भारत, एशियाई खेलों में नई खेल संस्कृति की दस्तक खराब मौसम के कारण दुबई से पोखरा आ रही फ्लाईदुबई की उड़ान लखनऊ डायवर्ट वाराणसी: पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री गाजियाबाद के एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट नाबालिग बेटी को ढूंढने में पुलिस रही नाकाम, मां ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा महिला की हत्या के मामले में पति समेत तीन को आजीवन कारावास, 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड जांबाज कैप्टन स्मित से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, जमकर की सराहना ड्रग माफिया नवप्रीत सिंह को 10 दिनों की पुलिस हिरासत आर्थिक मजबूती बनाना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, न कि एक बार की कवायद: सीतारमण शिमला में पर्यटकों की बढ़ी आमद, सड़कों पर लगा जाम औरैया में 38,800 रुपये कीमत की दूषित मिठाई नष्ट, जंग लगे कनस्तर में रखे थे रंगीन रसगुल्ले मथुरा: निर्माण कार्य के दौरान होटल की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की माैत, दो की तलाश जारी मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना, 17 अक्टूबर तक कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर 13.74 करोड़ रुपये के सोना और हीरा सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया पशुधन और दुग्ध उत्पादन से आएगी गौपालकों के घरों में समृद्धि : अमित शाह एशियाई खेल 2026: भारत ने 85 पदकों के साथ किया अपने अभियान का समापन, पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा एशियाई खेल 2026 : भारत ने लिखी नई इबारत, 15 अभूतपूर्व उपलब्धियां और 83 नए पदकवीरों का उदय एशियाई खेल 2026 :भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण एशियाई खेल 2026 :अंतिम पंघाल ने महिला 53 किग्रा वर्ग में जीता रजत देवरिया : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में पूर्व विधायक समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

आयुष्मान खुराना की \'उड़ता तीर\' की रिलीज डेट में बदलाव

02 Oct 2026

मुंबई, 02 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आगामी फिल्म 'उड़ता तीर' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म को पहले 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब यह 23 अक्टूबर को दर्शकों के बीच आएगी। यानी फिल्म की रिलीज में करीब दो सप्ताह का बदलाव किया गया है।


'उड़ता तीर' का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली थीं। फिल्म के प्रचार अभियान को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। निर्माताओं की ओर से रिलीज टालने की वजह को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की टीम चाहती है कि इसे सिनेमाघरों में पर्याप्त स्क्रीन और बिना किसी बाधा के रिलीज मिले।


फिल्म की नई रिलीज तारीख ऐसे समय में सामने आई है, जब अजय देवगन की 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स 'उड़ता तीर' की रिलीज आगे बढ़ाने के फैसले को दोनों फिल्मों के बीच संभावित टकराव से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, निर्माताओं ने इस बदलाव को लेकर ऐसा कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है। अब आयुष्मान और सारा की यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Latest News