इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली में 1,100 से अधिक हिरासत में; मुंबई में भी उमड़ा जनसैलाब राशिफल : 03 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 03 अक्टूबर, 2026 बलिया में मड़ुआ की रोटी खाकर 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने दिए जांच के निर्देश बिजनौर में दो भाइयों की तीन दिन में मौत, दोनों में पाये गये एचआईवी के लक्षण कोरबा में कुआं धंसने से ग्रामीण मलबे में दबा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक 5 अक्टूबर से, रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा संभव हरियाणा से कनाडा फ्रोजन फूड उत्पादों का किया गया निर्यात, किसानों की बढ़ेगी आय सरकार ने निर्यातकों के लिए रिलीफ स्कीम की अवधि 31 मार्च, 2027 तक बढ़ाई बिहार के मखाने की विदेशों में बढ़ी मांग, एक मी. टन की पहली खेप ग्रीस रवाना पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में जबरन मजदूरी खत्म करने के भारत के संकल्प को दोहराया आयुष्मान खुराना की \'उड़ता तीर\' की रिलीज डेट में बदलाव (वेब शो समीक्षा: \'सास बहू और भूत\') अनोखी तिकड़ी ने बढ़ाया मनोरंजन तनिशा मुखर्जी की पांच साल बाद वापसी, नई फिल्म में आएंगी नजर गांधी जयंती पर \'गांधी एंड माय मदर\' की पहली झलक आई सामने अभिषेक बच्चन ने \'कजरा रे 2.0\' पर तोड़ी चुप्पी, जाहिर की अपनी उत्सुकता फातिमा सना शेख बनीं \'पुलिस कंपनी\' का हिस्सा नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, टीम ने दी जानकारी एशियाई खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी नीरू धांडा एशियाई खेल 2026 : भारत के लिए ऐतिहासिक रहा शुक्रवार का दिन, जीते 6 स्वर्ण सहित 10 पदक एशियन खेल 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने खत्म किया 44 साल का सूखा, चीन को हराकर जीता स्वर्ण एशियन खेल : महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में दीपांशी कांस्य पदक से चूकीं मुंबई में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन 2030 तक वस्त्र उद्योग का कारोबार 35 करोड़ डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य: गिरिराज सिंह पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर

फातिमा सना शेख बनीं \'पुलिस कंपनी\' का हिस्सा

02 Oct 2026

मुंबई, 02 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। राम गोपाल वर्मा की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पुलिस कंपनी' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।


इसी बीच खबर है कि अभिनेत्री फातिमा सना शेख भी इस परियोजना का हिस्सा हैं। हालांकि, निर्माताओं की ओर से उनकी भूमिका को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में हैं और वह मुंबई के चर्चित मुठभेड़ विशेषज्ञ दया नायक से प्रेरित किरदार निभा रहे हैं।


रिपोर्ट के मुताबिक, फातिमा ने सितंबर में फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री को एक विशेष भूमिका में लिया गया है, जो छोटी होने के बावजूद कहानी के लिहाज से अहम है। एक सूत्र के अनुसार, फिल्म में फातिमा का किरदार महज कैमियो तक सीमित नहीं है, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। शूटिंग के दौरान सेट पर सीमित लोगों की मौजूदगी रखी गई थी और उनके बॉडी डबल का भी इस्तेमाल किया गया था।


बताया जा रहा है कि 'पुलिस कंपनी' को दो भागों में तैयार किया जा रहा है और फातिमा के किरदार का विस्तार दूसरे भाग में देखने को मिल सकता है। फिल्म में उनके किरदार से जुड़ी जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी जा रही है। सूत्र के मुताबिक, उनका ट्रैक कहानी के एक अहम पहलू को सामने लाता है, यही वजह है कि उनकी कास्टिंग को सार्वजनिक नहीं किया गया है। राम गोपाल वर्मा की यह फिल्म मुंबई पुलिस और अंडरवर्ल्ड के बीच संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित एक्शन थ्रिलर के तौर पर तैयार की जा रही है।