इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक 5 अक्टूबर से, रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा संभव हरियाणा से कनाडा फ्रोजन फूड उत्पादों का किया गया निर्यात, किसानों की बढ़ेगी आय सरकार ने निर्यातकों के लिए रिलीफ स्कीम की अवधि 31 मार्च, 2027 तक बढ़ाई बिहार के मखाने की विदेशों में बढ़ी मांग, एक मी. टन की पहली खेप ग्रीस रवाना पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में जबरन मजदूरी खत्म करने के भारत के संकल्प को दोहराया आयुष्मान खुराना की \'उड़ता तीर\' की रिलीज डेट में बदलाव (वेब शो समीक्षा: \'सास बहू और भूत\') अनोखी तिकड़ी ने बढ़ाया मनोरंजन तनिशा मुखर्जी की पांच साल बाद वापसी, नई फिल्म में आएंगी नजर गांधी जयंती पर \'गांधी एंड माय मदर\' की पहली झलक आई सामने अभिषेक बच्चन ने \'कजरा रे 2.0\' पर तोड़ी चुप्पी, जाहिर की अपनी उत्सुकता फातिमा सना शेख बनीं \'पुलिस कंपनी\' का हिस्सा नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, टीम ने दी जानकारी एशियाई खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी नीरू धांडा एशियाई खेल 2026 : भारत के लिए ऐतिहासिक रहा शुक्रवार का दिन, जीते 6 स्वर्ण सहित 10 पदक एशियन खेल 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने खत्म किया 44 साल का सूखा, चीन को हराकर जीता स्वर्ण एशियन खेल : महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में दीपांशी कांस्य पदक से चूकीं मुंबई में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन 2030 तक वस्त्र उद्योग का कारोबार 35 करोड़ डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य: गिरिराज सिंह पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर करोड़ों रुपये के सरकारी धन गबन मामले में 14 परिसरों पर ईडी की छापेमारी, 4.30 करोड़ रुपये की बरामदगी, 22 करोड़ की बैंक राशि फ्रीज पंजाब में ड्रग्स-हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन जब्त ईडी ने 927 करोड़ रुपये के घर खरीदार धोखाधड़ी मामले में ओजोन अर्बाना के प्रवर्तक को किया गिरफ्तार ईडी ने ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर शिक्षक की नौकरी और पेंशन लेने के मामले में 53.46 लाख की संपत्ति जब्त की जीएसटी फर्जी आईटीसी मामले में ईडी ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार, 135 फर्जी कंपनियों से 734 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

ईडी ने ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर शिक्षक की नौकरी और पेंशन लेने के मामले में 53.46 लाख की संपत्ति जब्त की

02 Oct 2026

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बावजूद भारतीय नागरिक होने का दावा कर सरकारी सहायता प्राप्त मदरसे में नौकरी करने और सरकारी कोष से वेतन व पेंशन लेने के मामले में 53.46 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की है। कुर्क की गई संपत्ति उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद स्थित 189.75 वर्ग मीटर का एक आवासीय भूखंड है, जो शम्सुल हुडा खान के नाम पर पंजीकृत है।


ईडी ने शुक्रवार को बताया कि एजेंसी की लखनऊ क्षेत्रीय इकाई ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत यह कार्रवाई की है। जांच उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत दर्ज कई प्राथमिकी के आधार पर शुरू की गई थी।


जांच एजेंसी के अनुसार, शम्सुल हुडा खान ने 19 दिसंबर 2013 को ब्रिटेन की नागरिकता प्राप्त कर ली थी। इसके साथ ही उनकी भारतीय नागरिकता समाप्त हो गई थी लेकिन उन्होंने इस तथ्य को छिपाए रखा। आरोप है कि उन्होंने समर्पित किए जा चुके भारतीय पासपोर्ट के साथ पैन कार्ड, आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र का उपयोग कर संत कबीर नगर जिले में अचल संपत्तियां खरीदीं।


ईडी ने बताया कि ब्रिटिश नागरिक बनने के बावजूद शम्सुल हुडा खान आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर स्थित एक सरकारी सहायता प्राप्त मदरसे में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत रहे। जांच में सामने आया कि अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग की जांच में वर्ष 2007 से 2017 तक उनकी सेवा का सत्यापन ही नहीं हुआ था। इसके बावजूद उन्हें वर्ष 2017 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रदान की गई और नियमित पेंशन भी स्वीकृत कर दी गई।


जांच के दौरान पाया गया कि राज्य सरकार के खजाने से वेतन, पेंशन और सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) के रूप में 53.46 लाख रुपये उनके बैंक खाते में जमा किए गए। ईडी के अनुसार यह राशि अपराध से अर्जित आय की श्रेणी में आती है। चूंकि मूल धनराशि का उपयोग किया जा चुका है इसलिए समान मूल्य की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है।


उल्लेखनीय है कि इस मामले में ईडी ने 11 फरवरी 2026 को दो परिसरों पर तलाशी अभियान भी चलाया था। तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए थे, जिन्हें जांच में शामिल किया गया है।


ईडी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है और धन के प्रवाह तथा अन्य संभावित लाभार्थियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Latest News