इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें 2027 की चुनावी तैयारी में कांग्रेस का बड़ा दांव, यूपी में आराधना मिश्रा तो पंजाब में परगट सिंह को कमान सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली में 1,100 से अधिक हिरासत में; मुंबई में भी उमड़ा जनसैलाब राशिफल : 03 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 03 अक्टूबर, 2026 बलिया में मड़ुआ की रोटी खाकर 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने दिए जांच के निर्देश बिजनौर में दो भाइयों की तीन दिन में मौत, दोनों में पाये गये एचआईवी के लक्षण कोरबा में कुआं धंसने से ग्रामीण मलबे में दबा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक 5 अक्टूबर से, रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा संभव हरियाणा से कनाडा फ्रोजन फूड उत्पादों का किया गया निर्यात, किसानों की बढ़ेगी आय सरकार ने निर्यातकों के लिए रिलीफ स्कीम की अवधि 31 मार्च, 2027 तक बढ़ाई बिहार के मखाने की विदेशों में बढ़ी मांग, एक मी. टन की पहली खेप ग्रीस रवाना पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में जबरन मजदूरी खत्म करने के भारत के संकल्प को दोहराया आयुष्मान खुराना की \'उड़ता तीर\' की रिलीज डेट में बदलाव (वेब शो समीक्षा: \'सास बहू और भूत\') अनोखी तिकड़ी ने बढ़ाया मनोरंजन तनिशा मुखर्जी की पांच साल बाद वापसी, नई फिल्म में आएंगी नजर गांधी जयंती पर \'गांधी एंड माय मदर\' की पहली झलक आई सामने अभिषेक बच्चन ने \'कजरा रे 2.0\' पर तोड़ी चुप्पी, जाहिर की अपनी उत्सुकता फातिमा सना शेख बनीं \'पुलिस कंपनी\' का हिस्सा नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, टीम ने दी जानकारी एशियाई खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी नीरू धांडा एशियाई खेल 2026 : भारत के लिए ऐतिहासिक रहा शुक्रवार का दिन, जीते 6 स्वर्ण सहित 10 पदक एशियन खेल 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने खत्म किया 44 साल का सूखा, चीन को हराकर जीता स्वर्ण एशियन खेल : महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में दीपांशी कांस्य पदक से चूकीं मुंबई में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन 2030 तक वस्त्र उद्योग का कारोबार 35 करोड़ डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य: गिरिराज सिंह

कोरबा में कुआं धंसने से ग्रामीण मलबे में दबा, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

02 Oct 2026

कोरबा, 02 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। कोरबा के ग्राम पंचायत गुरमा में घर के पास बाड़ी में बने कुएं से पानी निकालते समय अचानक कुआं करीब 15 फीट नीचे धंस गया। इसकी चपेट में आने से 55 साल के ग्रामीण सोनसाय मंझवार मलबे में दब गए। घटना को 24 घंटे से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल पाया है।


घटना 1 अक्टूबर की दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सोनसाय अपने घर से लगी बाड़ी में बने कुएं से पानी निकाल रहे थे। इसी दौरान कुएं की मिट्टी और आसपास का हिस्सा अचानक भरभराकर धंस गया। सोनसाय मलबे के साथ कुएं के अंदर दब गए। बताया गया है कि यह कुआं साल 2017 में सरकारी योजना के तहत बनाया गया था।


घटना के समय परिजनों की नजर कुएं की ओर गई तो उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सोनसाय को निकालने की कोशिश की, लेकिन कुआं गहरा होने और काफी मिट्टी जमा होने के कारण उन्हें नहीं निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा के लिए कुएं के आसपास घेरा बना दिया और लोगों को दूर रहने की हिदायत दी।


जिला प्रशासन ने भी तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। मौके पर दो JCB मशीनों से लगातार मलबा हटाया जा रहा है। इसके अलावा HDRF बिलासपुर और जिला आपदा मोचन बल, नगर सेना कोरबा की टीम भी रेस्क्यू में जुटी हुई है।


घटना के बाद से लगातार मलबा हटाकर सोनसाय की तलाश की जा रही है। रेस्क्यू टीम काफी मशक्कत कर रही है, लेकिन अब तक ग्रामीण का कोई सुराग नहीं मिला है। हादसे के बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे हुए हैं। पुलिस लोगों को कुएं के पास जाने से रोक रही है। प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने की कोशिश की जा रही है।