इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक 5 अक्टूबर से, रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा संभव हरियाणा से कनाडा फ्रोजन फूड उत्पादों का किया गया निर्यात, किसानों की बढ़ेगी आय सरकार ने निर्यातकों के लिए रिलीफ स्कीम की अवधि 31 मार्च, 2027 तक बढ़ाई बिहार के मखाने की विदेशों में बढ़ी मांग, एक मी. टन की पहली खेप ग्रीस रवाना पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में जबरन मजदूरी खत्म करने के भारत के संकल्प को दोहराया आयुष्मान खुराना की \'उड़ता तीर\' की रिलीज डेट में बदलाव (वेब शो समीक्षा: \'सास बहू और भूत\') अनोखी तिकड़ी ने बढ़ाया मनोरंजन तनिशा मुखर्जी की पांच साल बाद वापसी, नई फिल्म में आएंगी नजर गांधी जयंती पर \'गांधी एंड माय मदर\' की पहली झलक आई सामने अभिषेक बच्चन ने \'कजरा रे 2.0\' पर तोड़ी चुप्पी, जाहिर की अपनी उत्सुकता फातिमा सना शेख बनीं \'पुलिस कंपनी\' का हिस्सा नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, टीम ने दी जानकारी एशियाई खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी नीरू धांडा एशियाई खेल 2026 : भारत के लिए ऐतिहासिक रहा शुक्रवार का दिन, जीते 6 स्वर्ण सहित 10 पदक एशियन खेल 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने खत्म किया 44 साल का सूखा, चीन को हराकर जीता स्वर्ण एशियन खेल : महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में दीपांशी कांस्य पदक से चूकीं मुंबई में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन 2030 तक वस्त्र उद्योग का कारोबार 35 करोड़ डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य: गिरिराज सिंह पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर करोड़ों रुपये के सरकारी धन गबन मामले में 14 परिसरों पर ईडी की छापेमारी, 4.30 करोड़ रुपये की बरामदगी, 22 करोड़ की बैंक राशि फ्रीज पंजाब में ड्रग्स-हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन जब्त ईडी ने 927 करोड़ रुपये के घर खरीदार धोखाधड़ी मामले में ओजोन अर्बाना के प्रवर्तक को किया गिरफ्तार ईडी ने ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर शिक्षक की नौकरी और पेंशन लेने के मामले में 53.46 लाख की संपत्ति जब्त की जीएसटी फर्जी आईटीसी मामले में ईडी ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार, 135 फर्जी कंपनियों से 734 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

एशियन खेल 2026 : परवीन हुड्डा ने 65 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण

02 Oct 2026

  • एशियन खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाली तीसरी महिला मुक्केबाज बनी


नागोया, 02 अक्टूबर (एजेंसी)। भारत की परवीन हुड्डा ने शुक्रवार को एशियाई खेल 2026 की महिला 65 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा के फाइनल में चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन को 3-2 के विभाजित फैसले से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही परवीन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की तीसरी महिला मुक्केबाज बन गईं। उनसे पहले मैरी कॉम ने 2014 और लवलीना बोरगोहेन ने इसी टूर्नामेंट में आज 75 किग्रा वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की थी।


फाइनल मुकाबला बेहद कड़ा रहा। दोनों मुक्केबाजों ने पहले राउंड में संभलकर शुरुआत की और शुरुआती क्षणों में आक्रामक होने से बचती रहीं। रेफरी की चेतावनी के बाद परवीन ने निर्णायक प्रहार करते हुए पांचों जजों से 10-9 का स्कोर हासिल किया।


पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता चेन निएन-चिन ने दूसरे राउंड में जोरदार वापसी की। आक्रामक अंदाज में खेलते हुए उन्होंने सभी पांचों जजों से 10-9 का स्कोर हासिल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।


निर्णायक तीसरे राउंड में परवीन ने दबाव के बीच संयम बनाए रखा और 3-2 के विभाजित फैसले से मुकाबला अपने नाम कर लिया।


यह 2026 एशियाई खेलों में महिला 65 किलोग्राम मुक्केबाजी की नई भार श्रेणी है। परवीन ने इस वर्ग के पहले एशियाई खेल स्वर्ण पर अपना नाम दर्ज कराया।


रोहतक की परवीन का जन्म 15 अप्रैल 2000 को हुआ। वह रोहतक स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में प्रशिक्षण लेती हैं और टॉप्स विकास कार्यक्रम से जुड़ी हैं। उन्होंने 2022 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य और उसी वर्ष एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। 2025 विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया।

Latest News