इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत ने कमांडो कार्रवाई करके सोमालिया तट के पास समुद्री लुटेरों से अपहृत जहाज ‘अजिनी’ छुड़ाया मधुबनी में शोहदा एएसआई की फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर पुणे मेट्रो के विस्तार से शहर के विकास को मिलेगी नई गति: प्रधानमंत्री एएफसी एशियन कप 2027 स्थगित, अब 23 दिसंबर 2027 से 21 जनवरी 2028 तक होगा टूर्नामेंट दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, जायसवाल और राठौड़ ने जड़े शतक हाइलो ओपन-2026 का खिताब जीतकर पीवी सिंधु विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे सुलतानपुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत उप्र में दो आईपीएस अफसराें के तबादले राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं ईवीएम ने रोकी वोटिंग, कहीं मतदान का बहिष्कार खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन जीएसटी फ्रॉड में फंसने से परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में अलीगढ़ पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप नेतन्याहू का आतंकवाद विरोधी दलों से लिकुड के साथ आने का आह्वान नोएडा : पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली बहराइच : बिना अनुमति चल रहा जलपरी शो का टैंक फटने से 15 घायल, आयोजक समेत चार गिरफ्तार प्रेमी के नंबर ब्लॉक करने से क्षुब्ध होकर नर्सिग छात्रा ने किया था सुसाइड, आरोपित प्रेमी गिरफ्तार अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 33 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, साथी भी दबोचा हत्या के मामले में वांछित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट वकीलों को गुंडा कहने पर एतराज जताया दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में फैसला अब 28 नवंबर को कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को कोर्ट से राहत चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल पूरा, आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेड अलर्ट सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत अपनी सैन्य ताकत को नई धार देने की तैयारी में : रक्षा मंत्री भारत ने ओमान तट पर व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की
हमीरपुर : मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपिताें के घरों पर चला बुलडोजर,पीड़ित परिवार से मिले डीआईजी

हमीरपुर : मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपिताें के घरों पर चला बुलडोजर,पीड़ित परिवार से मिले डीआईजी

02 Nov 2026

-बच्ची के शव का भारी पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

-डीआईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

हमीरपुर, 02 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया। डीआईजी ने घटनास्थल से लेकर आरोपितों के घरों तक निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार से मिले और न्याय का आश्वासन दिया। पुलिस ने आरोपित के घर पर पुलिस ने बुलडोजर भी चलवाया।


सोमवार को डीआईजी चित्रकूटधाम मंडल राजेश एस ने मुस्करा पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल से लेकर आरोपित पक्ष के मकान तक पूरे घटनाक्रम का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्रामीणों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की। डीआईजी ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर दो माह के भीतर विवेचना पूरी कराने और दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी का भरोसा दिया।

इधर, बच्ची के शव का सोमवार को चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। शुरुआती पोस्टमार्टम निष्कर्ष में गला कसने से मौत की पुष्टि की जानकारी सामने आई है, जबकि यौन उत्पीड़न की पुष्टि के लिए नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच बच्ची का अंतिम संस्कार कराया गया। इसके बाद प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर आरोपित पक्ष के मकान पर पहुंची और मकान का अगला हिस्सा ध्वस्त कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।इस मामले में मुख्य आरोपित का रिश्तेदार गोविंद भी नामजद है और वह परिवार सहित फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मासूम की मौत से उपजे जनाक्रोश, पुलिस मुठभेड़, डीआईजी के सीधे हस्तक्षेप और बुलडोजर कार्रवाई के बाद मुस्करा की यह घटना पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। अब सबकी निगाहें वैज्ञानिक जांच, पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट और पुलिस विवेचना पर टिकी हैं, ताकि घटना के सभी पहलुओं का खुलासा हो और न्यायिक प्रक्रिया के तहत दोषियों को सजा मिल सके। डीआईजी राजेश एस ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। इस वारदात में शामिल सभी नामजद आरोपिताें के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।