इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक 5 अक्टूबर से, रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा संभव हरियाणा से कनाडा फ्रोजन फूड उत्पादों का किया गया निर्यात, किसानों की बढ़ेगी आय सरकार ने निर्यातकों के लिए रिलीफ स्कीम की अवधि 31 मार्च, 2027 तक बढ़ाई बिहार के मखाने की विदेशों में बढ़ी मांग, एक मी. टन की पहली खेप ग्रीस रवाना पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में जबरन मजदूरी खत्म करने के भारत के संकल्प को दोहराया आयुष्मान खुराना की \'उड़ता तीर\' की रिलीज डेट में बदलाव (वेब शो समीक्षा: \'सास बहू और भूत\') अनोखी तिकड़ी ने बढ़ाया मनोरंजन तनिशा मुखर्जी की पांच साल बाद वापसी, नई फिल्म में आएंगी नजर गांधी जयंती पर \'गांधी एंड माय मदर\' की पहली झलक आई सामने अभिषेक बच्चन ने \'कजरा रे 2.0\' पर तोड़ी चुप्पी, जाहिर की अपनी उत्सुकता फातिमा सना शेख बनीं \'पुलिस कंपनी\' का हिस्सा नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, टीम ने दी जानकारी एशियाई खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी नीरू धांडा एशियाई खेल 2026 : भारत के लिए ऐतिहासिक रहा शुक्रवार का दिन, जीते 6 स्वर्ण सहित 10 पदक एशियन खेल 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने खत्म किया 44 साल का सूखा, चीन को हराकर जीता स्वर्ण एशियन खेल : महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में दीपांशी कांस्य पदक से चूकीं मुंबई में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन 2030 तक वस्त्र उद्योग का कारोबार 35 करोड़ डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य: गिरिराज सिंह पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर करोड़ों रुपये के सरकारी धन गबन मामले में 14 परिसरों पर ईडी की छापेमारी, 4.30 करोड़ रुपये की बरामदगी, 22 करोड़ की बैंक राशि फ्रीज पंजाब में ड्रग्स-हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन जब्त ईडी ने 927 करोड़ रुपये के घर खरीदार धोखाधड़ी मामले में ओजोन अर्बाना के प्रवर्तक को किया गिरफ्तार ईडी ने ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर शिक्षक की नौकरी और पेंशन लेने के मामले में 53.46 लाख की संपत्ति जब्त की जीएसटी फर्जी आईटीसी मामले में ईडी ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार, 135 फर्जी कंपनियों से 734 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

इंदौर छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर, मथुरावाला बिल्डिंग समेत कई निर्माणों के बाधक हिस्से हटाए

02 Oct 2026

इंदौर, 02 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश के इंदाैर में मास्टर प्लान के तहत छावनी क्षेत्र में रोड चौड़ीकरण के लिए नगर निगम ने शुक्रवार सुबह एक बार फिर कार्रवाई की। निगम का अमला तीन पोकलेन और दो जेसीबी मशीनों के साथ छावनी चौराहे पहुंचा। यहां मथुरावाला बिल्डिंग समेत अन्य मकानों और प्रतिष्ठानों के रोड चौड़ीकरण में बाधक हिस्सों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। फिलहाल किसी विवाद की सूचना नहीं है।


नगर निगम की टीम ने सुबह छावनी चौराहे और आसपास के क्षेत्र में कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, मास्टर प्लान में शामिल छावनी रोड के चौड़ीकरण के लिए जिन निर्माणों के बाधक हिस्से हटाए जाने बाकी थे, उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है। शुरुआत में कुछ हिस्सों को मैन्युअली हटाया गया, इसके बाद पोकलेन और जेसीबी की मदद ली गई। नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर प्रखर सिंह ने बताया कि रोड चौड़ीकरण के लिए लंबित रिमूवल कार्रवाई पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक मकान का छज्जा और अन्य निर्माणों के बाधक हिस्से हटाए गए हैं।


मई में भी हुई थी कार्रवाई


छावनी क्षेत्र में रोड चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम इससे पहले मई में भी रिमूवल कार्रवाई कर चुका है। इसके बाद सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू किया गया था। उस समय कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विरोध भी हुआ था। कांग्रेस ने विरोध में क्षेत्र में जन अधिकार यात्रा निकाली थी। शुक्रवार को निगम ने लंबित बाधक हिस्सों को हटाने के लिए दोबारा कार्रवाई की।


पिछली कार्रवाई में बिजली का खंभा गिरने से डॉक्टर हुए थे घायल


इससे पहले हुई कार्रवाई के दौरान मशीन से काम करने के दौरान बिजली के तार जेसीबी में उलझ गए थे। तार हटाने के प्रयास के दौरान बिजली का खंभा उखड़कर होम्योपैथिक डॉक्टर कपिल दीक्षित के ऊपर गिर गया था। हादसे में वे घायल हुए थे। शुक्रवार की कार्रवाई के दौरान भी पुलिस बल और निगम का अमला मौके पर मौजूद रहा।


100 साल से ज्यादा पुराने हैं कई मकान


छावनी क्षेत्र में कई मकान और प्रतिष्ठान काफी पुराने हैं। स्थानीय स्तर पर कई भवनों की उम्र 100 वर्ष से अधिक बताई जाती है। रोड चौड़ीकरण के लिए निगम पहले भी इन निर्माणों के बाधक हिस्सों को चिह्नित कर कार्रवाई कर चुका है। शुक्रवार को मथुरावाला बिल्डिंग के भी सड़क की ओर आने वाले बाधक हिस्से हटाए गए। बताया गया कि यह भवन पांच मंजिला है और इसमें बेसमेंट भी है।

Latest News