इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत ने कमांडो कार्रवाई करके सोमालिया तट के पास समुद्री लुटेरों से अपहृत जहाज ‘अजिनी’ छुड़ाया मधुबनी में शोहदा एएसआई की फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर पुणे मेट्रो के विस्तार से शहर के विकास को मिलेगी नई गति: प्रधानमंत्री एएफसी एशियन कप 2027 स्थगित, अब 23 दिसंबर 2027 से 21 जनवरी 2028 तक होगा टूर्नामेंट दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, जायसवाल और राठौड़ ने जड़े शतक हाइलो ओपन-2026 का खिताब जीतकर पीवी सिंधु विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे सुलतानपुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत उप्र में दो आईपीएस अफसराें के तबादले राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं ईवीएम ने रोकी वोटिंग, कहीं मतदान का बहिष्कार खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन जीएसटी फ्रॉड में फंसने से परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में अलीगढ़ पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप नेतन्याहू का आतंकवाद विरोधी दलों से लिकुड के साथ आने का आह्वान नोएडा : पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली बहराइच : बिना अनुमति चल रहा जलपरी शो का टैंक फटने से 15 घायल, आयोजक समेत चार गिरफ्तार प्रेमी के नंबर ब्लॉक करने से क्षुब्ध होकर नर्सिग छात्रा ने किया था सुसाइड, आरोपित प्रेमी गिरफ्तार अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 33 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, साथी भी दबोचा हत्या के मामले में वांछित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट वकीलों को गुंडा कहने पर एतराज जताया दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में फैसला अब 28 नवंबर को कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को कोर्ट से राहत चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल पूरा, आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेड अलर्ट सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत अपनी सैन्य ताकत को नई धार देने की तैयारी में : रक्षा मंत्री भारत ने ओमान तट पर व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की
'किंग' में दिखेगा शाहरुख का रोमांटिक अंदाज, जन्मदिन पर गाना रिलीज

'किंग' में दिखेगा शाहरुख का रोमांटिक अंदाज, जन्मदिन पर गाना रिलीज

02 Nov 2026

मुंबई, 2 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। बालीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर प्रशंसकों को खास तोहफा दिया है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' का पहला रोमांटिक गाना 'तू मिल जाए' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत शाहरुख के संवाद से होती है, जिसमें वह कहते हैं, "मैं कातिल नहीं आशिक हूं, और निशाना मेरी माशूका।" इसके बाद दीपिका की एंट्री होती है और दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं।


'तू मिल जाए' को अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी है, जबकि अंतरराष्ट्रीय गायक एड शीरन ने भी इसमें अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। गाने का संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया है और इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। रोमांटिक धुन के साथ फिल्म के वीडियो में शाहरुख का एक्शन अवतार भी देखने को मिलता है। इस तरह गाने में रोमांस और एक्शन का दिलचस्प मेल पेश किया गया है।


सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'किंग' को लेकर पहले से ही दर्शकों में काफी उत्सुकता है। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा अभिषेक बच्चन और सुहाना खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। शाहरुख और दीपिका की जोड़ी इससे पहले भी कई फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है। अब 'तू मिल जाए' के जरिए दोनों की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म आगामी 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।