इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत ने कमांडो कार्रवाई करके सोमालिया तट के पास समुद्री लुटेरों से अपहृत जहाज ‘अजिनी’ छुड़ाया मधुबनी में शोहदा एएसआई की फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर पुणे मेट्रो के विस्तार से शहर के विकास को मिलेगी नई गति: प्रधानमंत्री एएफसी एशियन कप 2027 स्थगित, अब 23 दिसंबर 2027 से 21 जनवरी 2028 तक होगा टूर्नामेंट दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, जायसवाल और राठौड़ ने जड़े शतक हाइलो ओपन-2026 का खिताब जीतकर पीवी सिंधु विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे सुलतानपुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत उप्र में दो आईपीएस अफसराें के तबादले राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं ईवीएम ने रोकी वोटिंग, कहीं मतदान का बहिष्कार खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन जीएसटी फ्रॉड में फंसने से परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में अलीगढ़ पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप नेतन्याहू का आतंकवाद विरोधी दलों से लिकुड के साथ आने का आह्वान नोएडा : पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली बहराइच : बिना अनुमति चल रहा जलपरी शो का टैंक फटने से 15 घायल, आयोजक समेत चार गिरफ्तार प्रेमी के नंबर ब्लॉक करने से क्षुब्ध होकर नर्सिग छात्रा ने किया था सुसाइड, आरोपित प्रेमी गिरफ्तार अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 33 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, साथी भी दबोचा हत्या के मामले में वांछित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट वकीलों को गुंडा कहने पर एतराज जताया दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में फैसला अब 28 नवंबर को कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को कोर्ट से राहत चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल पूरा, आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेड अलर्ट सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत अपनी सैन्य ताकत को नई धार देने की तैयारी में : रक्षा मंत्री भारत ने ओमान तट पर व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की
महादेव बेटिंग ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर दो दिन की सीबीआई ट्रांजिट रिमांड पर

महादेव बेटिंग ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर दो दिन की सीबीआई ट्रांजिट रिमांड पर

02 Nov 2026

नई दिल्ली, 02 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर की दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी है। प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज निखिल चोपड़ा ने यह फैसला सुनाया। सीबीआई ने दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी थी।


सीबीआई अब 6,000 करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के कथित मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को रायपुर (छत्तीसगढ़) की विशेष अदालत में पेश करने के लिए ले जाएगी। सौरभ चंद्राकर को एक नवंबर को ही ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। वहां इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था।


न्यायालय में सुनवाई के दौरान सौरभ चंद्राकर के वकील तुषार गिरि ने ट्रांजिट रिमांड का विरोध किया था। उनका तर्क था कि उनके मुवक्किल को मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) के मामले में प्रत्यर्पित किया गया है, न कि सीबीआई के मामले में। हालांकि, अदालत ने सीबीआई की अर्जी को स्वीकार कर लिया।


जांच एजेंसियों का आरोप है कि छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी सौरभ चंद्राकर और उसके सहयोगी रवि उप्पल ने भारत के बाहर से ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट का निर्माण और संचालन किया, जिसके लिए उन्होंने देश भर में फैले "पैनलों" और शाखाओं के एक फ्रेंचाइजी नेटवर्क का इस्तेमाल किया। आरोप है कि यह गिरोह खेल आयोजनों, ताश के खेलों और अन्य गतिविधियों पर सट्टेबाजी की सुविधा प्रदान करता था, जिसकी आय को बिचौलियों के बैंक खातों और हवाला चैनलों के माध्यम से भेजा जाता था।