इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक 5 अक्टूबर से, रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा संभव हरियाणा से कनाडा फ्रोजन फूड उत्पादों का किया गया निर्यात, किसानों की बढ़ेगी आय सरकार ने निर्यातकों के लिए रिलीफ स्कीम की अवधि 31 मार्च, 2027 तक बढ़ाई बिहार के मखाने की विदेशों में बढ़ी मांग, एक मी. टन की पहली खेप ग्रीस रवाना पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में जबरन मजदूरी खत्म करने के भारत के संकल्प को दोहराया आयुष्मान खुराना की \'उड़ता तीर\' की रिलीज डेट में बदलाव (वेब शो समीक्षा: \'सास बहू और भूत\') अनोखी तिकड़ी ने बढ़ाया मनोरंजन तनिशा मुखर्जी की पांच साल बाद वापसी, नई फिल्म में आएंगी नजर गांधी जयंती पर \'गांधी एंड माय मदर\' की पहली झलक आई सामने अभिषेक बच्चन ने \'कजरा रे 2.0\' पर तोड़ी चुप्पी, जाहिर की अपनी उत्सुकता फातिमा सना शेख बनीं \'पुलिस कंपनी\' का हिस्सा नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, टीम ने दी जानकारी एशियाई खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी नीरू धांडा एशियाई खेल 2026 : भारत के लिए ऐतिहासिक रहा शुक्रवार का दिन, जीते 6 स्वर्ण सहित 10 पदक एशियन खेल 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने खत्म किया 44 साल का सूखा, चीन को हराकर जीता स्वर्ण एशियन खेल : महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में दीपांशी कांस्य पदक से चूकीं मुंबई में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन 2030 तक वस्त्र उद्योग का कारोबार 35 करोड़ डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य: गिरिराज सिंह पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर करोड़ों रुपये के सरकारी धन गबन मामले में 14 परिसरों पर ईडी की छापेमारी, 4.30 करोड़ रुपये की बरामदगी, 22 करोड़ की बैंक राशि फ्रीज पंजाब में ड्रग्स-हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन जब्त ईडी ने 927 करोड़ रुपये के घर खरीदार धोखाधड़ी मामले में ओजोन अर्बाना के प्रवर्तक को किया गिरफ्तार ईडी ने ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर शिक्षक की नौकरी और पेंशन लेने के मामले में 53.46 लाख की संपत्ति जब्त की जीएसटी फर्जी आईटीसी मामले में ईडी ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार, 135 फर्जी कंपनियों से 734 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

मानेसर लैंड स्कैम: ईडी ने टीडीआई ग्रुप से जुड़े परिसरों पर की छापेमारी, कई दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त

02 Oct 2026

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के चंडीगढ़ जोन-I ने मानेसर भूमि घोटाले मामले में 28 सितंबर को टीडीआई समूह के अध्यक्ष रविन्दर तनेजा और टीडीआई ग्रुप की विभिन्न कंपनियों से जुड़े कारोबारी और आवासीय परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत चल रही जांच के सिलसिले में की गई। तलाशी के दौरान कई परियोजनाओं से जुड़े रिकॉर्ड, फाइलें, डिजिटल उपकरण, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और सर्वर सहित अपराध से अर्जित आय के रूप में चिन्हित कई संपत्तियां जब्त की गई हैं।


ईडी ने शुक्रवार को बताया कि जांच सीबीआई की ओर से दर्ज प्राथमिकी से शुरू हुए गुरुग्राम (मानेसर) लैंड स्कैम मामले से जुड़ी है। टीडीआई ग्रुप की जांच कथित अपराध अवधि के दौरान अतुल बंसल और उनके एबीडब्ल्यूआईएल के नेतृत्व वाले कंपनियों के समूह के साथ किए गए कथित लेनदेन के संबंध में की जा रही है।


जांच में सामने आया कि मानेसर, नौरंगपुर और लखनौला गांवों में 2007 में अधिग्रहण के लिए अधिसूचित 400 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को निजी बिल्डरों और बिचौलियों ने एचएसआईआईडीसी की ओर से अधिग्रहण किए जाने की आशंका के बीच किसानों से बेहद कम कीमत पर खरीदा था। इसके बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया समाप्त हो गई और अवार्ड को छोड़ दिया गया। बाद में इन्हीं जमीनों को बिचौलियों ने कई गुना अधिक कीमत पर बेच दिया, जिससे भारी मुनाफा हुआ।


ईडी ने जांच में रविन्दर तनेजा के नेतृत्व वाले टीडीआई ग्रुप की भूमिका को ऐसे ही एक बिचौलिए के रूप में चिन्हित किया है। जांच के अनुसार, इन तीन गांवों में 2005 से 2007 के बीच भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के दौरान टीडीआई ग्रुप ने तीन कंपनियों- एम/s इंडो एशियन कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, एम/s एनसीआर प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड और एम/s दिव्या ज्योति एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए किसानों से करीब 33 एकड़ जमीन खरीदी।


ईडी के अनुसार, इन कंपनियों के माध्यम से खरीदी गई जमीन बाद में अतुल बंसल समूह को अधिक कीमत पर बेची गई, जिससे टीडीआई ग्रुप को कथित तौर पर भारी मुनाफा हुआ। इन लेनदेन और भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया से जुड़े वित्तीय मामलों की जांच एजेंसी कर रही है।


तलाशी अभियान नई दिल्ली और एसएएस नगर स्थित परिसरों में तीन दिन से अधिक समय तक चला। इस दौरान अन्य परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं और गैर-कानूनी गतिविधियों से संबंधित कई रिकॉर्ड भी सामने आए हैं। ईडी इन रिकॉर्ड की आगे जांच कर रही है।


तलाशी के दौरान दर्जनों परियोजना रिकॉर्ड और फाइलों के अलावा डिजिटल उपकरण, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और सर्वर जब्त किए गए। ईडी ने कुछ लग्जरी वाहनों को भी अपराध से अर्जित आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) के रूप में चिन्हित कर जब्त किया है।


ईडी के अनुसार, जब्त दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों, चिन्हित संपत्तियों और टीडीआई ग्रुप की कंपनियों के वित्तीय मामलों की जांच जारी है। जब्त सामग्री की जांच और आगे की कार्रवाई मामले में जांच की प्रगति तथा भविष्य में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

Latest News