इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पांच करोड़ के जेवरात चोरी कांड का खुलासा, गैंग का एक सदस्य महाराष्ट्र से गिरफ्तार सांसद सुधाकर सिंह की हिरासत पर लोकसभा स्पीकर सख्त, नवादा के डीएम - एसपी की भूमिका की होगी जांच योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मदद बबलू श्रीवास्तव लखनऊ की सीबीआई कोर्ट से 20 साल पुराने अपहरण केस में बरी दिखावे से दूर परिवार के साथ दिवाली मनाते हैं पंकज त्रिपाठी विजय सेतुपति की 'पॉकेट नॉवेल' की रिलीज डेट का ऐलान 'मातृभूमि' की स्क्रिप्ट पर सलमान खान ने दी सफाई जियो हॉटस्टार पर छाई फिल्म 'झाड़फूंक' क्रिप्टो करेंसी मार्केट में चौतरफा गिरावट, 76 हजार डॉलर से भी नीचे लुढ़का बिटकॉइन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के कप्तान होंगे वैभव सूर्यवंशी, 17 सदस्यीय टीम घोषित मुंबई के क्रिकेट संग्रहालय में दिखेंगी गांगुली, द्रविड़ और धोनी की ऐतिहासिक जर्सी अंडर-19 एशिया कप में ईशान, सहवाग और रायचंदानी का बेहतरीन प्रदर्शन, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया नारियल की खेती करने वाले किसान की बेटी ब्रिडनी ने रचा इतिहास, साइकिलिंग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमे के लिए पतंजलि में बनेगी विशेष टीम : रामदेव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रंग-कोडित व्यवस्था लागू, जनरल और रिजर्व यात्रियों के लिए अलग-अलग गेट सीबीआई ने कटनी में रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर दिल्ली समेत सात राज्यों को फिर से एक मौका दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू, कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार महाराष्ट्र के 87.45 लाख किसानों के खातों में 4,372 करोड़ रुपये की दिवाली अग्रिम सहायता जमा बैंक धोखाधड़ी मामले में फ्यूचर रिटेल के प्रवर्तकों व अन्य के ठिकानों पर सीबीआई का छापा कतर के अमीर ने ईरान के परमाणु प्रस्ताव पर ट्रंप से बात की फ्रांस में सरकार के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल में 16 लाख लोग सड़कों पर उतरे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले वकील और कोर्ट स्टॉफ को हाई कोर्ट से राहत, कर सकेंगे बीएस-6 मानक पूरा न करने वाले वाहनों का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट को बीसीआई ने बताया- लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए ऊपरी आयु सीमा की बाधा हटाई गई गंभीर आपराधिक आरोपों वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज
मुख्यमंत्री योगी ने नव चयनित वैज्ञानिकों को सौंपा नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी ने नव चयनित वैज्ञानिकों को सौंपा नियुक्ति पत्र

05 Nov 2026

लखनऊ, 05 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर नव चयनित 28 वैज्ञानिकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल नियुक्ति पत्र किसी व्यक्ति को ही नहीं मिल रहा है। यह पूरे परिवार की खुशी है। योग्यता व मेरिट के आधार पर चयन किया गया है। पिछले साढ़े नौ वर्ष में 02 लाख 30 हजार से अधिक नियुक्ति की प्रक्रिया संपन्न हुई है। हम अगले छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देंगे। नौ साल में पुलिस विभाग में 2.30 लाख नियुक्ति हुई है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले अपराधी बेखौफ घूमता था आज उत्तर प्रदेश की यह पहचान बनी है। देश में कानून व्यवस्था की चर्चा होती है तो उत्तर प्रदेश की चर्चा होती है। अपराधी कोई बचना नहीं चाहिए और निर्दोष फंसना भी नहीं चाहिए। हम लोग अक्सर यह देखते हैं सत्यमेव जयते। हमारा उपनिषद भी कहता है सत्य की ही विजय होती है। सत्य की विजय तभी होगी जब आप साक्ष्य प्रस्तुत कर पाएंगे। न्याय के शासन के लिए हर आदमी को न्याय मिले। तारीख पर तारीख की परम्परा बंद हो।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गरिमा सिंह, डा.कुमुदनी गौतम, पवन कुमार प्रजापति, डा. कपिल वर्मा, डा.प्रवीन तिवारी, रवी गुप्ता, शशांक शेखर तिवारी और डा.अतुल कुमार को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा।


इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद व डीजीपी राजीव कृष्णा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।