इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी नई औद्योगिक क्रांति के पथ पर भारत एशियन गेम्स में भारत को दो और पदक, सरवेश को रजत और पारुल को कांस्य एशियाई खेल : लंबी कूद में एन्सी सोजन को रजत, आखिरी पलों में स्वर्ण पदक से चूकीं एशियन गेम्स : तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता कांस्य पदक, कुल 7,934 अंक हासिल किये एशियाई खेल : हरिता भद्रा ने 200 मीटर फाइनल में जीता कांस्य इंटरनेशनल ट्रेड शो : ’ स्किल मंच’ पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने दिखाई अपनी प्रतिभा इंटरनेशनल ट्रेड शो में जेन जी का अंदाज, नुक्कड़ नाटक से सामाजिक मुद्दों पर दे रहे संदेश कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत थप्पड़कांड पर प्रवेश साहिब सिंह की सफाई, आआपा कार्यकर्ता ने परिवार को दी गालियां इंटरनेशनल ट्रेड शो में सजा 75 जिलों की 75 महिला उद्यमियों का ग्रामीण बाजार उत्तर प्रदेश ने विकास की नई यात्रा तय की: पीयूष गोयल सीबीआई ने 11.42 करोड़ रुपये के डिजिटल अरेस्ट मामले में दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार मणिपुर के सेनापति में गोलीबारी, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई तीन

नोएडाः पारिवारिक कलह के चलते व्यापारी ने खुद को मारी गोली, मौत

12 Jun 2026



नोएडा, 12 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र स्थित सेंचुरी अपार्ट में रहने वाली अपनी बहन के घर आए एक युवक ने बीती रात को अपने सिर में गोली मार लिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।


थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि मूल रूप से जनपद अलीगढ़ के रहने वाले लोकेश पाठक 41 वर्ष का जनपद अलीगढ़ में अपना व्यापार है। वह सेंचुरी अपार्ट में रहने वाली अपनी बहन के घर पर बीती रात को आए थे। उन्होंने अपनी बहन के घर पर देशी तमंचे से खुद को गोली मार लिया। वह इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की बहन के अनुसार वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। घटना के दिन वह अपनी बहन से बातचीत कर सोने गए तथा उन्होंने उक्त घटना को कारित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक का परिवारिक विवाद चल रहा था। इससे वह परेशान थे।


थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि विशाल पुत्र चेतराम सिंह उम्र 19 वर्ष रबूपुरा के रहने वाले थे। वह ट्रेन में सवार होकर बृहस्पतिवार को खुर्जा से नोएडा की तरफ आ रहे थे। इसी बीच वह ट्रेन से गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी रात को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना जेवर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


वही थाना ईकोटेक- प्रथम के प्रभारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि थाना पुलिस को आज सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।


थाना फेस- 1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि गफ्फार खान उम्र 39 वर्ष थाना क्षेत्र में रहते थे। उनकी बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।


थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि रूबी संगीता पत्नी आजाद सेक्टर 34 स्थित अपना घर आश्रय में कुछ दिनों से रह रही थी। उनकी उम्र 30 वर्ष थी। उनकी अज्ञात कारण से बीती रात को मौत हो गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

Latest News