इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत ने कमांडो कार्रवाई करके सोमालिया तट के पास समुद्री लुटेरों से अपहृत जहाज ‘अजिनी’ छुड़ाया मधुबनी में शोहदा एएसआई की फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर पुणे मेट्रो के विस्तार से शहर के विकास को मिलेगी नई गति: प्रधानमंत्री एएफसी एशियन कप 2027 स्थगित, अब 23 दिसंबर 2027 से 21 जनवरी 2028 तक होगा टूर्नामेंट दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, जायसवाल और राठौड़ ने जड़े शतक हाइलो ओपन-2026 का खिताब जीतकर पीवी सिंधु विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे सुलतानपुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत उप्र में दो आईपीएस अफसराें के तबादले राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं ईवीएम ने रोकी वोटिंग, कहीं मतदान का बहिष्कार खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन जीएसटी फ्रॉड में फंसने से परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में अलीगढ़ पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप नेतन्याहू का आतंकवाद विरोधी दलों से लिकुड के साथ आने का आह्वान नोएडा : पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली बहराइच : बिना अनुमति चल रहा जलपरी शो का टैंक फटने से 15 घायल, आयोजक समेत चार गिरफ्तार प्रेमी के नंबर ब्लॉक करने से क्षुब्ध होकर नर्सिग छात्रा ने किया था सुसाइड, आरोपित प्रेमी गिरफ्तार अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 33 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, साथी भी दबोचा हत्या के मामले में वांछित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट वकीलों को गुंडा कहने पर एतराज जताया दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में फैसला अब 28 नवंबर को कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को कोर्ट से राहत चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल पूरा, आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेड अलर्ट सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत अपनी सैन्य ताकत को नई धार देने की तैयारी में : रक्षा मंत्री भारत ने ओमान तट पर व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की
'रामायण' की आलोचनाओं पर बोले-रणबीर कपूर

'रामायण' की आलोचनाओं पर बोले-रणबीर कपूर

02 Nov 2026

मुंबई, 02 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं और ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन नकारात्मक टिप्पणियां उन्हें प्रभावित नहीं करतीं और वह ऐसी बातों को खुद पर हावी नहीं होने देते।


ट्रोलिंग पर बात करते हुए रणबीर ने पुराने गीत 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना' का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जीवन में इस विचार को अपनाना चाहिए और लोगों की बातों से परेशान होने के बजाय अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।


रणबीर का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब फिल्म 'रामायण' सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है। खासतौर पर फिल्म के गीत 'मंगल रंग' के रिलीज होने के बाद इसे लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एआर रहमान के संगीत से सजे इस गीत को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है। वहीं, फिल्म के एक अन्य गीत 'रावण तांडव' को लेकर भी सोशल मीडिया पर आलोचना हुई है। कुछ लोगों का मानना है कि गीत में अपेक्षित तीव्रता और प्रभाव की कमी है।


नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' भारतीय महाकाव्य पर आधारित है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट और संगीत को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है।