इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत ने कमांडो कार्रवाई करके सोमालिया तट के पास समुद्री लुटेरों से अपहृत जहाज ‘अजिनी’ छुड़ाया मधुबनी में शोहदा एएसआई की फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर पुणे मेट्रो के विस्तार से शहर के विकास को मिलेगी नई गति: प्रधानमंत्री एएफसी एशियन कप 2027 स्थगित, अब 23 दिसंबर 2027 से 21 जनवरी 2028 तक होगा टूर्नामेंट दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, जायसवाल और राठौड़ ने जड़े शतक हाइलो ओपन-2026 का खिताब जीतकर पीवी सिंधु विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे सुलतानपुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत उप्र में दो आईपीएस अफसराें के तबादले राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं ईवीएम ने रोकी वोटिंग, कहीं मतदान का बहिष्कार खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन जीएसटी फ्रॉड में फंसने से परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में अलीगढ़ पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप नेतन्याहू का आतंकवाद विरोधी दलों से लिकुड के साथ आने का आह्वान नोएडा : पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली बहराइच : बिना अनुमति चल रहा जलपरी शो का टैंक फटने से 15 घायल, आयोजक समेत चार गिरफ्तार प्रेमी के नंबर ब्लॉक करने से क्षुब्ध होकर नर्सिग छात्रा ने किया था सुसाइड, आरोपित प्रेमी गिरफ्तार अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 33 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, साथी भी दबोचा हत्या के मामले में वांछित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट वकीलों को गुंडा कहने पर एतराज जताया दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में फैसला अब 28 नवंबर को कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को कोर्ट से राहत चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल पूरा, आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेड अलर्ट सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत अपनी सैन्य ताकत को नई धार देने की तैयारी में : रक्षा मंत्री भारत ने ओमान तट पर व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की
'रामायण' में लक्ष्मण बने रवि दुबे, दमदार योद्धा के रूप में नया पोस्टर जारी

'रामायण' में लक्ष्मण बने रवि दुबे, दमदार योद्धा के रूप में नया पोस्टर जारी

02 Nov 2026

मुंबई, 02 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' से अभिनेता रवि दुबे का लक्ष्मण अवतार सामने आ गया है। फिल्म के निर्माताओं ने उनका सोलो कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह हाथ में धनुष-बाण थामे एक वीर योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं।


पोस्टर में उनके चेहरे पर साहस, दृढ़ निश्चय और युद्ध के लिए तैयार रहने का भाव दिखाई देता है। इसके साथ ही भगवान राम के प्रति लक्ष्मण की अटूट भक्ति और समर्पण की झलक भी देखने को मिलती है। पोस्टर शेयर करते हुए निर्माताओं ने लक्ष्मण को 'एक समर्पित भाई, निडर योद्धा और राम की ढाल' बताया है।


लक्ष्मण की भूमिका निभाने को लेकर रवि दुबे ने कहा कि यह किरदार उनके लिए बेहद खास और भावनात्मक है। उनके मुताबिक, लक्ष्मण ताकत, साहस, भक्ति और निस्वार्थ भावना का अनोखा संगम हैं। भगवान राम के प्रति उनका प्रेम और आदर्शों के लिए समर्पण हमेशा प्रेरणादायक रहा है। ऐसे पूजनीय किरदार को पर्दे पर निभाना उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। अभिनेता ने उम्मीद जताई कि दर्शक उनके अभिनय में इस किरदार के प्रति उनकी सच्चाई और भावनाओं को महसूस कर सकेंगे।


फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से बनी यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग 5 नवंबर 2026 को और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। इसे दुनियाभर में आईमैक्स प्रारूप में भी प्रदर्शित किया जाएगा।