इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां \'रूपी सोरेन\' का निधन, शोक की लहर लगातार दूसरे दिन दिल्ली में सियासी घमासान, राहुल-प्रियंका फिर हिरासत में, देर रात रिहाई पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट पर आसमानी बिजली गिरी, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग; बड़ा हादसा टला दिल्ली के सीमापुरी में बहुमंजिला इमारत ढही, एक बच्चे की मौत, आठ घायल वृंदावन गुरुकुल में चार छात्रों की मौत मामले में फरार संचालक गिरफ्तार हैदराबाद में आईजीपीएल कृष्णा इनविटेशनल का आगाज, पांच गोल्फर 5-अंडर के साथ संयुक्त बढ़त पर बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास स्मृति ने हरमनप्रीत को सफल कप्तानी कार्यकाल के लिए दी बधाई, कहा- आपके नेतृत्व में खेलना सुखद रहा श्रेयस अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, वनडे में शुभमन गिल शीर्ष पर कायम अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू, 42 देशों के 144 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा प्रमोद भगत और भाविना पटेल एशियाई पैरा खेलों में होंगे भारत के ध्वजवाहक आईओए ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक की मेजबानी के लिए ‘साथ बढ़ते भारत’ की परिकल्पना रखी राष्ट्रपति ने हिडिंबा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना देश की जनता जानती है कि कौन झूठ बोलकर कर रहा है नाटक : राजनाथ सिंह उप्र में प्रशासक बने प्रधानों का मानदेय बंद, प्रधान संघ में नाराजगी कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गए : मुख्यमंत्री योगी काशी में 'नमो बुक फेस्ट' का शुभारंभ, 25 वर्षों के कार्यकाल से जुड़ी पुस्तकों की प्रदर्शनी जबलपुर में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, घंटाघर पर रातभर धरने का ऐलान कपड़ा व्यवसायी की कार पर तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बची जान दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या, प्रेमी पर संदेह बाद में की गई औपचारिक गिरफ़्तारी और रिमांड पहले की गैर-कानूनी हिरासत को वैध नहीं बना सकती : हाईकाेर्ट शाहरुख का गुरुमंत्र आज भी मानते हैं अभिषेक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का-2' में लौटेंगे सनी देओल, अक्षय खन्ना बाहर नीट पेपर लीक मामले के सभी आरोपितों की न्यायिक हिरासत 14 अक्टूबर तक बढ़ी सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना विवाद पर शिंदे गुट ने कहा- 2011 के बाद पार्टी का कोई भी संविधान निर्वाचन आयोग को नहीं सौंपा गया

शाहरुख खान की \'किंग\' में दिखेंगी करीना कपूर

06 Oct 2026

मुंबई, 06 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। बॉलीवुड के लोकप्रिय सितारे शाहरुख खान और करीना कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, शाहरुख की आगामी फिल्म 'किंग' के विशेष गीत ‘डैडी कूल’ में करीना कपूर की विशेष उपस्थिति होगी। 'अशोका' और 'रा.वन' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकी यह जोड़ी लंबे समय बाद किसी परियोजना में एक साथ दिखाई देने वाली है। ऐसे में फिल्म प्रेमियों के बीच इस खबर को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।


रिपोर्ट के मुताबिक 'डैडी कूल' गीत की शूटिंग इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका में की जाएगी। करीना कपूर ने इस विशेष गीत की शूटिंग के लिए करीब पांच दिन का समय निर्धारित किया है। गीत को बड़े पैमाने पर फिल्माया जाएगा और इसमें शाहरुख तथा करीना को नए अंदाज में प्रस्तुत करने की तैयारी है। निर्माताओं का मानना है कि यह फिल्म के प्रमुख आकर्षणों में से एक साबित हो सकता है।


संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर द्वारा तैयार किए गए इस गीत में एक भारतीय और एक अंतरराष्ट्रीय कलाकार के सहयोग की भी चर्चा है। गीत को वर्ष के सबसे चर्चित गानों में शामिल करने की योजना बनाई गई है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Latest News